कढ़ी बनाने का यह तरीका देखकर कहेंगे पहले क्यों नहीं बताया

कढ़ी का नाम सुनते ही बच्चों के ही नहीं बड़ों के मुंह में भी पानी आ जाता है। ऐसा हो भी क्यों न, यह बहुत ही स्वादिष्ट होती है। बता दें कढ़ी को दही या छाछ और हल्के मसालों को मिलाकर बनाया जाता है। यह एक ऐसा व्यंजन है, जो हर घर में बनाया जाता है। इसे हर कोई अलग-अलग अंदाज में बनाता है। मगर एक अच्छी कढ़ी वह है जिसे अच्छी तरह से उबाला जाता है और धीमी आंच पर पकाया जाता है।
पकाने से उसमें खुशबू आती है, स्वाद आता है और यह गाढ़ी होती है। वैसे तो कढ़ी से कभी दिल नहीं भरता, मगर कई बार कढ़ी खाते-खाते बोरियत होने लगती है। ऐसे में जरूरी है कि कुछ नया ट्राई किया जाए। जी हां, आज हम आपको लिए कढ़ी की नई रेसिपी लेकर आए हैं, जिसे बिना पकोड़े के बनाया जाता है। इसमें बाटी बनाकर डाली जाती है और प्याज के साथ सर्व किया जाता है।
बाटी कढ़ी Recipe Card
इन ट्रिक्स से तैयार करें बाटी कढ़ी।
Ingredients
- बेसन- 1 बेसन
- आलू- 2
- हरा धनिया- 2 चम्मच
- हल्दी पाउडर- 1 छोटा चम्मच
- बेकिंग सोडा- 1 छोटा चम्मच
- जीरा- 1 चम्मच
- हरी मिर्च- 2 चम्मच
- नमक- स्वादानुसार
- राई- 1 छोटा चम्मच
- कढ़ी पत्ता- 3
- लाल मिर्च पाउडर- 1 चम्मच
- लाल मिर्च सूखी मिर्च- 3
Step
- Step 1:
एक बाउल में बेसन डालें और इसमें आलू और सभी मसाले डालकर एक घोल तैयार कर लें।
- Step 2:
अब कड़ाही में आलू की बाटी डालें और इसे अच्छी तरह से पका लें।
- Step 3:
कढ़ी बनाने के लिए अब आप दही में थोड़ा बेसन लें और अच्छी तरह से घोल लें।
- Step 4:
इसके बाद आप प्याज और लहसुन को अच्छी तरह से भून लें। फिर इसमें नमक और हल्दी मिक्स कर लें।
- Step 5:
फिर आप इस कड़ाही में दही और बेसन का घोल डाल दें।
- Step 6:
जब कढ़ी अच्छी तरह से पक जाए तो उसमें बाटी को डाल दें।
- Step 7:
अब आप गरम-गरम आलू की बाटी से बनी कढ़ी तैयार है। इसे आप रोटी या फिर चावल के साथ परोस सकते हैं।
इस तरह की कढ़ी राजस्थान में बनाई जाती है, जिसे लोग बड़े ही चाव से खाते हैं। ऐसे में अगर आप कुछ डिफरेंट ट्राई करना चाहते हैं, तो यह लेख आपके लिए मददगार साबित हो सकता है।
विधि
- आलू की बाटी बनाने के लिए आप एक बाउल में बेसन डालें और इसमें उबले आलू और सभी मसाले, पानी आदि डालकर एक घोल तैयार कर लें।
- कड़ाही में आलू की बाटी डालें और इसे अच्छी तरह से पका लें। अब एक प्लेट में इसे निकाल लें और साइड में रख दें बस हो गया आपका आधा काम।
इसे जरूर पढ़ें- 1 चम्मच मलाई से बनाएं फूली और सॉफ्ट पूड़ियां, शाम तक नहीं होंगी सख्त
- आप चाहें तो आलू को बिना उबला बेसन में भरकर भी आलू की बाटी को बना सकते हैं।
- कढ़ी बनाने के लिएअब आप दही में थोड़ा बेसन लें और अच्छी तरह से घोल लें और अलग रख दें।
- दही अगर खट्टा होगा, तो कढ़ी का स्वाद ज्यादा अच्छा लगेगा।
- इसलिए हो सके तो दही को एक रात पहले फ्रिज से बाहर निकाल कर रख लें।
- कड़ाही में थोड़ा तेल गर्म करें और उसमें राई दाना और मेथी दाना डालें।
- आप प्याज और लहसुन को अच्छी तरह से भून लें। फिर इसमें नमक और हल्दी मिक्स कर लें।
- फिर आप इस कड़ाही में दही और बेसन का घोल डाल दें। फिर इसे अच्छी तरह से पका लें।
- अगर घोल गाढ़ा हो रहा है, तो आपको उसमें छाछ या फिर हल्का-सा पानी डाल कर उसके गाढ़ेपन को दूर कर दें।
- जब कढ़ी अच्छी तरह से पक जाए तो उसमें बेसन की बाटी को डाल दें और अब कुछ देर कढ़ी को उबलने दें।
- ध्यान रखें, कढ़ी जितनी अच्छी तरह से उबलेगी यह उतनी ही स्वादिष्ट बनेगी। आखिर में कढ़ी में एक तड़का लगाना है।
इसे जरूर पढ़ें- बाफला और बाटी घर पर बनाते समय अपनाएं ये हैक्स, आएगा बिल्कुल देसी स्वाद
- इसके लिए एक पैन में थोड़ा-सा तेल गर्म कर लें। फिर इसमें राई दाने, करी पत्ता और खड़ी लाल मिर्च डालें। फिर इस तड़के को कढ़ी में डाल लें।
- अब आप गरम-गरम आलू की बाटी से बनी कढ़ी तैयार है। इसे आप रोटी या फिर चावल के साथ परोस सकते हैं।
Image Credit- (@Freepik)
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।