सर्दियों में बच्चों के लिए बनाकर स्टोर कर लें स्ट्रॉबेरी और अनानास की जैम, यहां देखें आसान रेसिपी

सर्दियों के मौसम में सुबह उठकर हम ऐसा ब्रेकफास्ट खोजते हैं, जिसको बच्चे पसंद भी करें और जो जल्दी झटपट से बनकर तैयार भी हो जाए। ऐसे में जैम ब्रेड बच्चों के नाश्ते के लिए परफेक्ट है। बच्चे इसको बड़े चाव से भी खाते हैं। आजकल बाजारों में हर चीज मिलावटी मिल रही है। जिसके चलते बच्चों की सेहत को ध्यान में रखते हुए कुछ लोग मार्केट से जैम खरीदकर नहीं लाते हैं। यदि आप भी अपने बच्चों को बाजार की जैम नहीं खिलाना चाहती हैं, तो आज हम आपको अनानास और स्ट्रॉबेरी की जैम बनाने की रेसिपी बताने जा रहे हैं। ऐसे में आप घर पर ही इन टिप्स की मदद से टेस्टी जैम बनाकर रख सकती हैं। यह जैम आप बनाकर पूरी सर्दी स्टोर कर सकती हैं।
अनानास जैम की रेसिपी
- इसके लिए आपको सबसे पहले मार्केट से पका हुआ अनानास लेकर आना है।
- अब अनानास को घर पर लेकर अच्छी तरह उसका छिलका उतारकर साफ कर लें।
- फिर आपको इसके टुकड़े करके प्रेशर कुकर में डालकर दो सीटी बजानी है।
- अब उबले हुए अनानास को छलनी में निकाल लेना है।
- इसके बाद आपको उबले अनानास को मिक्सर जार में डालकर पीस लें।
- अब इस पेस्ट को आपको गैस पर एक पैन रखकर उसमें डालकर पकाना है।
- हल्का पक जाने के बाद आपको इसमें नमक और चीनी डालकर अच्छी तरह चलाते रहना है।
- जब अनानास पकने लग जाएगा तो वो गाढ़ा होने के साथ इकठ्ठा होने लगेगा।
- अब आपकी अनानास जैम बनकर तैयार है।
- आप इसको ठंडा करके कांच के जार में भरकर फ्रिज में स्टोर करें।
स्ट्रॉबेरी जैम की रेसिपी
- सबसे पहले स्ट्रॉबेरी को लेकर उनके ऊपर की पत्तियां हटा दें।
- इसके बाद सभी स्ट्रॉबेरी को पानी में थोड़ी देर भिगो देना है।
- फिर आप स्ट्रॉबेरी के छोटे-छोटे पीस काटने हैं।
- अब इन टुकड़ों को पैन में डालकर पकाएं।
- इसके बाद पैन में चीनी, गुड़ और स्ट्रॉबेरी दोनों को साथ में चलाते हुए पकाना है।
- आधा पक जाने के बाद आपको ऊपर से इसमें नींबू का रस डालकर मिक्स करना है।
- जब जैम पक जाएगी तो उसका टेक्सचर गाढ़ा होने लग जाएगा।
- इसके बाद आप गैस ऑफ करके स्ट्रॉबेरी जैम को ठंडा करें।
ये भी पढ़ें: 15 मिनट में बना सकते हैं मिक्स फ्रूट जैम, मास्टर शेफ पंकज भदौरिया से जानें रेसिपी
- ठंडा हो जाने के बाद आप इसमें थोड़ा काला नमक मिलाएं।
- अब इसको आप किसी कांच के जार में स्टोर करके फ्रिज में या बाहर रखें।
ये भी पढ़ें: बाज़ार से नहीं बल्कि घर पर ऐसे बनाएं एप्पल जैम, जानें रेसिपी
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit: Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।