इस गर्मी बनाएं टेस्टी जामुन आइसक्रीम, बच्चों से लेकर बड़े तक सब करेंगे पसंद...यहां देखें पूरी रेसिपी

बाजार में रसीले और मीठे जामुन आने शुरू हो चुके हैं। ऐसे में आप इस बार जामुन की ड्रिंक नहीं बल्कि आइसक्रीम बनाएं। यह टेस्टी आईस्क्रीम घर में बच्चे से लेकर बड़े हर किसी को पसंद आएगी। आइए जान लेते हैं इसकी आसान सी रेसिपी।
Updated:- 2025-06-05, 10:32 IST
Homemade ice cream

गर्मी के मौसम में हमेशा कुछ ठंडा और हेल्दी खाने का मन करता है। ताकि गर्मी कम लगे और हम स्वस्थ बन रहें। ऐसे में ठंडी आइसक्रीम से बेहतर क्या ऑप्शन होगा। आजकल आइसक्रीम की कंपनियां सीजन फ्रूट्स की फ्लेवरफुल आइसक्रीम काफी लांच कर रही हैं। जैसे तरबूज, खरबूज, लीची आदि आइसक्रीम की बिक्री खूब हो रही है। ऐसे में आप चाहे तो इनको मार्केट से खरीदने के बजाय घर पर ही बनाकर एन्जॉय कर सकती हैं। अब जामुन का सीजन शुरू हो चुका है और मीठे और रसीले जामुन खाना हर किसी को पसंद भी होता है। ऐसे में क्यों न इस बार जामुन की आइसक्रीम ट्राई कर ली जाए तो कैसा रहेगा। कुछ यूनिक टेस्ट वाली यह आइसक्रीम बच्चों से लेकर बड़े हर किसी को पसंद आएगी। आइए फिर बिना देर किए हुए जान लेते हैं जामुन की आइसक्रीम बनाने की आसान सी रेसिपी। जिसको आप इस सीजन जरूर घर पर बनाकर देखें और सबको एन्जॉय कराएं।

जामुन आइसक्रीम Recipe Card

इन टिप्स से बनाएं जामुन आइसक्रीम

★★★
Vegetarian Recipe
Total Time: 30 min
Prep Time: 15 min
Cook Time: 15 min
Servings: 6
Level: Medium
Course: Desserts
Calories: 350
Cuisine: Indian
Author: Shradha Upadhyay

Ingredients

  • जामुन- 250 ग्राम
  • फुल क्रीम दूध- 1 लीटर
  • कंडेन्स्ड मिल्क- 2 चम्मच
  • फ्रेश क्रीम- 2 चम्मच
  • चीनी- स्वादानुसार
  • काजू- बादाम- आधा कप

Step

  1. Step 1:

    सबसे पहले जामुन का गूदा निकाल लें।

  2. Step 2:

    इसको एक ब्लेंडर जार में चीनी डालकर इसका पल्प निकालें।

  3. Step 3:

    अब गैस पर दूध गर्म करने रखें और उसमें कंडेस्ड मिल्क और मलाई मिक्स करें।

  4. Step 4:

    जब दूध ठंडा हो जाए तो उसमें जामुन का पल्प मिक्स करें।

  5. Step 5:

    फिर मिलकर जार में काजू, बादाम और फ्रेश क्रीम डालकर मिलाएं।

  6. Step 6:

    इसके बाद आपको एक डिब्बा लेकर उसमें इस मिश्रण को डालना है।

  7. Step 7:

    ऊपर से जामुन के टुकड़े से सजाकर सेट होने के लिए फ्रिज में रख देना है।

  8. Step 8:

    आपकी टेस्टी जामुन आइसक्रीम बनकर तैयार है।

जामुन आइसक्रीम की रेसिपी

  • इसके लिए सबसे पहले आपको जामुन को अच्छी तरह धो लेना है।
  • अब उन्हें थोड़ी देर पानी में भिगोकर रख दें और फिर उनका गूदा निकाल लें।
  • थोड़े जामुन के पीस काटकर अलग रख दें।

jamun recipes

  • इस गूदे को आपको एक मिक्सर जार में चीनी डालकर पीस लेना है।
  • अब आपको एक पैन में एक लीटर फुल क्रीम दूध गर्म करना है।
  • इस दूध में आप मलाई और कंडेंस्ड मिल्क डालकर चलाएं और गैस बंद कर दें।
  • अब दूध को ठंडा करके ब्लेंडर जार में डालें और थोड़ी फ्रेश क्रीम भी मिक्स करें।
  • दूध और क्रीम मिक्स होने जाने के बाद जामुन के गूदे में इसे मिला दें।
  • दोनों मिश्रण को ब्लेंडर जार में डालें और साथ में थोड़े काजू, बादाम भी मिक्स करें।
  • इसके बाद एक डिब्बे में तैयार मिश्रण डालकर ऊपर से कटे हुए जामुन के टुकड़े भी रखें।
  • अब इसको फ्रीजर में करीब 7-8 घंटे के लिए सेट होने के लिए छोड़ दें।

ये भी पढ़ें: Cold Coffee Ice Cream Recipe: कॉफी, चीनी और पानी से तैयार होगी होममेड आइसक्रीम, स्वाद ऐसा हमेशा रहेगा याद

jamun ice cream recipe

  • आपकी स्वादिष्ट और यूनिक जामुन आइसक्रीम बनकर तैयार है।
  • इसको आप आइसक्रीम प्लेट में निकालकर ठंडी-ठंडी सर्व करें।

ये भी पढ़ें: मखाने की खीर नहीं, गर्मी में बनाएं 3 तरह की आइसक्रीम

Image credit: Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।