खाने के बाद सर्व करें गुड़ से बना सूजी का हलवा, जानें आसान रेसिपी

भारतीय मिठाइयां या स्वीट्स के बिना नहीं रह सकते हैं क्योंकि यह हमारी संस्कृति का एक अहम हिस्सा है। यहां ज्यादातर घरों में लोग खाने के बाद कुछ ना कुछ मीठा खाना पसंद करते हैं। इसलिए कुछ लोग घर पर ही कुछ मीठा बनाते हैं। स्वीट्स में ज्यादातर लोग डिफरेंट तरह की खीर और हलवा बनाते हैं। लेकिन आप इस बार गुड़ और सूजी का हलवा बनाकर अपने पूरे परिवार को खिलाएं।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि गुड़ और सूजी के हलवे की रेसिपी काफी आसान है और इसे बनाने में भी बहुत कम समय लगता है। आप खाने के बाद गुड़ और सूजी के हलवे की ये आसान रेसिपी ज़रूरी ट्राई करें। यकीनन ये सबको बहुत पसंद आएगा, तो देर किस बात की आइए जानते हैं सूजी और गुड़ का हलवा बनाने की आसान रेसिपी क्या है।
गुड़ और सूजी का हलवा Recipe Card
आप खाने के बाद गुड़ और सूजी से बना हलवा बनाकर अपने परिवार को खिला सकती हैं।
Ingredients
- 1 कप- सूजी
- 1/2 कप- घी
- 1/2 कप- गुड़
- 1 कप-पानी
- 3 इलायची
- 1 कप- ड्राई फ्रूट्स (बादाम- पिस्ते)
Step
- Step 1:
एक पैन में घी गर्म करके सूजी को सुनहरा होने तक अच्छी तरह से भुन लें।
- Step 2:
अब एक दूसरे पैन में पानी और गुड़ मिलाकर उबा लें। जब सूजी अच्छी तरह से भुन जाए, तो इसमें बादाम कूट कर डाल दें।
- Step 3:
अब गुड़ का पानी डालकर इस मिश्रण को अच्छी तरह से मिला लें। फिर ये मिश्रण गाढ़ा हो जाए, तो गैस को बंद करके रख दें।
- Step 4:
अब इसमें ऊपर से एक चम्मच घी और रोस्टेड ड्राई फ्रूट्स डालें। बस आपका गुड़ और सूजी का स्वादिष्ट हलवा तैयार है।
- Step 5:
अब गुड़ के हलवे को इसे एक प्लेट या बाउल में निकाल लें और इसमें ऊपर से पिस्ता डालकर सर्व करें।
बनाने का तरीका

- गुड़ और सूजी का हलवा बनाने के लिए सबसे पहले एक पैन में घी डालकर गर्म कर लें। घी गर्म हो होने के बाद इसमें काजू, बादाम और इलायची डालकर अच्छी तरह से रोस्ट करें।
- अब एक पैन में घी गर्म करें फिर सूजी अच्छी तरह से रोस्ट यानि भुन लें। जब सूजी अच्छी तरह से भुन जाए तो, फिर इसमें केसर दूध डाल दें। (सिंघाड़े के आटे का हलवा)
- अब सूजी के मिश्रण को तब तक पकाएं जब तक मिश्रण गाढ़ा नहीं हो जाए। अब एक पैन में घी और इलायची डालें फिर इसमें पानी गर्म करें और उसमें गुड़ डालकर उबा लें।
- गुड़ जब पानी में मिक्स हो जाए यानि चाशनी बन जाए, तो इसमें सूजी डाल दें और अच्छी तरह से मिक्स कर लें। अब सभी सामग्रियों को मिक्स करने के लिए अच्छी तरह से ऊपर से नीचे तक चला लें।
- अब इसमें ऊपर से एक चम्मच घी और रोस्टेड ड्राई फ्रूट्स डालें। बस आपका गुड़ और सूजी का स्वादिष्ट हलवा तैयार है।
- अब गुड़ के हलवे को इसे एक प्लेट या बाउल में निकाल लें और इसमें ऊपर से पिस्ता डालकर सर्व करें।
इसे ज़रूर पढ़ें-घर पर ही कई वैरायटी में बना सकती हैं स्वादिष्ट हलवा, जानें रेसिपीज
Image Credit- (@Freepik and Food Website)
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।