herzindagi
image

Singhare Ka Halwa: सर्दियों में बनाएं सिंघाड़े का हलवा, बच्चों से लेकर बड़ों को आएगा पसंद

सर्दियों में आप गाजर या मूंग दाल का हलवा नहीं इस बार ट्राई करें सिंघाड़े का हलवा। यह खाने के साथ-साथ बनाने में भी काफी आसान है। साथ ही इसका स्वाद भी काफी अच्छा लगता है। आइए इसकी रेसिपी आर्टिकल में बताते हैं।
Editorial
Updated:- 2025-12-01, 11:47 IST

Singhare Ka Halwa: सर्दियां शुरू होते ही अलग-अलग चीजें खाने को अक्सर मिलती है। सिंघाड़े भी बाजार में काफी आते हैं, जो खाने में अच्छे लगते हैं। साथ ही ये सेहत के लिए भी अच्छे होते हैं। इसे अक्सर लोग उबालकर या ऐसे की कच्चा खाना पसंद करते हैं, लेकिन आप इस फल का हलवा बनाकर भी खा सकती हैं। हलवा खाने में काफी टेस्टी लगता है। साथ ही इसका स्वाद भी काफी अच्छा आता है। आइए आर्टिकल में आपको इसकी रेसिपी के बारे में बताते हैं ताकि आप भी अपने बच्चों को खिला सके।

सिंघाड़े का हलवा बनाने की सामग्री

  • इसके लिए आपको सबसे पहले सिंघाड़े को छिलकर उबालना है।
  • फिर आपको इसे मिक्सी में मैश कर लेना है।
  • इसके बाद आपको इसे एक कढ़ाई लेकर उसमें घी डालकर अच्छे से पकाना है। जब तब ये हल्का सुनहरा न हो जाए।
  • फिर आपको इसमें चीनी को डालना है।
  • इसके बाद आपको इसमें पानी की जगह दूध का इस्तेमाल करना है।
  • इसके बाद आप इसमें ड्राईफ्रूट्स को काटकर डालें।
  • फिर इसे अच्छी सर्विंग प्लेट में डालकर सर्व करें।

2 - 2025-12-01T112539.102

सिंघाड़े का हलवा होता है फायदेमंद

  • सिंघाड़ा सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। इसमें कार्बोहाइड्रेट की अच्छी मात्रा होती है, जो सर्दियों में तुरंत ऊर्जा प्रदान करती है। ऐसे में इसे आप बच्चों और बड़े दोनों को खिला सकती हैं।
  • अगर आपको पेट से जुड़ी दिक्कत है, तो भी आप इसका हलवा बनाकर खिला सकता हैं।
  • इस हलवे का स्वाद सभी से अलग होता है, लेकिन ये खाने में स्वादिष्ट और अच्छा लगता है। इसलिए आप इसे घर पर जरूर बनाएं।
  • अगर आपके बच्चे को ठंड लगी हुई है, तो ऐसे में आप सिंघाड़े का हलवा बनाकर खिलाएं। इससे उसकी सर्दी ठीक हो सकती है।

1 - 2025-12-01T112516.078

 

इसे भी पढ़ें: काम करते-करते घर पर भी बना सकती हैं मूंग दाल का हलवा

इस बार गाजर या मूंग दाल का हलवा नहीं बल्कि सिंघाड़े का हलवा खिलाएं। इसे खाने के बाद आपके बच्चे के अच्छा लगेगा। साथ ही घर के बड़े भी इसे खाकर खुश हो जाएंगे। इसे बनाना काफी आसान है, लेकिन इसे आप रखकर दोबारा गर्म करके नहीं खा सकती हैं। इसे तुरंत बनाकर गर्म-गर्म सर्व करना होगा। तभी इसका स्वाद अच्छा आएगा। साथ ही खाने में अच्छा लगेगा। रखकर खाने से इसका स्वाद थोड़ा अजीब हो जाता है। इसलिए घर पर इसे तुरंत बनाकर ही अपने घर के लोगों को खिलाएं।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

सिंघाड़े का हलवा Recipe Card

सिंघाड़े का हलवा बनाने की विधि

Vegetarian Recipe
Total Time: 30 min
Prep Time: 10 min
Cook Time: 10 min
Servings: 10
Level: Medium
Course: Desserts
Calories: 175
Cuisine: Indian
Author: Mahima Bhatnagar

Ingredients

  • सिंघाड़े- 500 ग्राम
  • चीनी- 1 कप
  • घी- 2 चम्मच
  • ड्राइफ्रूट्स- 1/3
  • इलाइची पाउडर- 1 छोटा चम्मच
  • दूध

Step

  1. Step 1:

    इसके लिए आपको सबसे पहले सिंघाड़े को छिलकर उबालना है।

  2. Step 2:

    फिर आपको इसे मिक्सी में मैश कर लेना है।

  3. Step 3:

    इसके बाद आपको इसे एक कढ़ाई लेकर उसमें घी डालकर अच्छे से पकाना है। जब तब ये हल्का सुनहरा न हो जाए।

  4. Step 4:

    फिर आपको इसमें चीनी को डालना है।

  5. Step 5:

    इसके बाद आप इसमें ड्राईफ्रूट्स को काटकर डालें।

  6. Step 6:

    फिर इसे अच्छी सर्विंग प्लेट में डालकर सर्व करें।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।