व्रत के लिए इस तरह घर पर आसानी से बनाएं सिंघाड़े के आटे का हलवा

नवरात्रि में व्रत के दौरान अगर ऐसी स्पेशल स्वीट डिजेश बनाई जाएं, जिनसे व्रत में एनर्जी लेवल बरकरार रहे तो महिलाएं पूजा-अर्चना से लेकर घर के रोजमर्रा के काम पूरे उत्साह के साथ करती हैं। हाई एनर्जी देने वाली स्वीट डिशेज में सिंघाड़े के आटे का हलवा अति उत्तम माना जाता है। यह हलवा स्वाद में तो बेहतरीन होता ही है, साथ ही यह महिलओं की व्रत के दौरान एनर्जी की जरूरत को पूरा करता है। इस हलवे में ड्राई फ्रूट्स भी बहुत स्वाद लगते हैं। इस हलवे को आसानी से घर पर तैयार किया जा सकता है। तो आइए जानते हैं कि इस रेसिपी को घर पर कैसे तैयार किया जाए।
सिंघाड़े के आटे का हलवा Recipe Card
बेहद टेस्टी और इंस्टेंट एनर्जी देने वाली सिंघाड़े का हलवा स्वाद और सेहत दोनों एक साथ देता है।
Ingredients
- 1 कप सिंघाड़े का आटा
- 1 कप चीनी
- 5 कप पानी
- 6 टेबल स्पून घी
- 1/2 टी स्पून इलाइची पाउडर
- 1 टेबल स्पून बादाम टुकड़ों में कटा हुआ
Step
- Step 1:
सबसे पहले एक पैन में घी गर्म करें। इसके बाद सिंघाड़े का आटा डालकर धीमी आंच पर लगातर चलाते हुए भूनें। जब सिंघाड़े के आटा अच्छी तरह से भुन जाए तो गैस बंद कर दें।
- Step 2:
दूसरी तरफ एक पैन में पानी और चीनी को मिलाकर उसकी चाशनी बना लें। जब चीनी पूरी तरह से पिघल जाए तो इसे आटे में मिला लें। इस दौरान मिश्रण को लगातार चलाते रहें।
- Step 3:
अब इसमें इलाइची पाउडर मिला लें। हलवे को लगातार चलाते रहें, जब तक कि वह ठोस ना हो जाए।
- Step 4:
जब घी कड़ाही की सतह पर दिखने लगे तो समझ जाएं कि आपका हलवा तैयार हो गया है।
- Step 5:
अब गैस बंद करके हलवे पर ऊपर से बादाम से सजा लें। गर्मागरम हलवे का मजा घर-परिवार के सदस्यों के साथ मिलकर लें।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।