हैदराबादी की खास शाही मिठाई, घर पर केसर जौजी हलवा यूं करें तैयार

निज़ामों के शहर के रूप में जाना जाने वाला हैदराबाद बहुत ही खूबसूरत जगह है। यहां पर कई ऐतिहासिक संरचनाएं हैं, जो पर्यटकों को लुभाने का काम करते हैं। हैदराबाद में और उसके आसपास अभी भी कई पारंपरिक और प्राचीन बाजार हैं।
जहां पर घूमने के साथ साथ कई तरह के व्यंजन भी ट्राई कर सकते हैं। कई लोग बिरयानी, कोरमा या स्नैक्स खाना पसंद करते हैं। मगर आज हम आपको हैदराबाद की शाही मिठाई की आसान रेसिपी बताएंगे। जी हां, यह रेसिपी जौजी हलवा की है, जिसे बड़े ही चाव से खाया जाता है।
जौजी हलवा Recipe Card
इन टिप्स की मदद से तैयार करें जौजी हलवा।
Ingredients
- दूध- 1 लीटर
- केसर- आधा चम्मच
- चीनी- आधा कप
- जायफल पाउडर- 2 चम्मच
- दूध पाउडर- 1 कप
- घी- 1 कप
Step
- Step 1:
सबसे पहले ऊपर बताई गई सामग्रियों को तैयार करके रख लें। फिर एक बाउल में सारी सामग्रियों को तैयार करके रख लें।
- Step 2:
फिर सारे मेवा और छुआरे को निकालकर पल्स निकाल लें। फिर एक ग्राइंडर की मदद से पेस्ट बना लें।
- Step 3:
इस दौरान गैस पर एक पैन रखें और घी डालकर गर्म करें और फिर पेस्ट डालकर हल्का पका लें।
- Step 4:
अब इसमें दूध और इलायची पाउडर डालकर लगातार चलाते हुए मिक्स करें।
- Step 5:
इसमें मिल्क पाउडर और बचा हुआ सामान जैसे जायफल पाउडर और देसी घी डालकर पकाएं।
- Step 6:
जब मिश्रण भुन जाए और ब्राउन हो जाए तो उसमें अपनी पसंद के हिसाब से गुड़ मिक्स कर दें। आप चाहें तो मिल्कमेड भी मिक्स कर सकते हैं।
- Step 7:
अब हलवे को पैन छोड़ने तक पकाए। हमारा जौजी हलवा बनकर तैयार है।
जौजी हलवा की विधि
- सबसे पहले ऊपर बताई गई सामग्रियों को तैयार करके रख लें। फिर एक बाउल में सारी सामग्रियों को तैयार करके रख लें, लेकिन जायफल को कूटकर पाउडर बना लें।
इसे जरूर पढ़ें- घर पर बनाएं देसी घी और खोया का हलवा, स्वाद के साथ मिलेगी सेहत
- फिर सारे मेवा और छुआरे को निकालकर पल्स निकाल लें। फिर एक ग्राइंडर की मदद से पेस्ट बना लें। इस दौरान गैस पर एक पैन रखें और घी डालकर गर्म करें और फिर पेस्ट डालकर हल्का पका लें।
- अब इसमें दूध और इलायची पाउडर डालकर लगातार चलाते हुए मिक्स करें। फिर इसमें मिल्क पाउडर और बचा हुआ सामान जैसे जायफल पाउडर और देसी घी डालकर पकाएं।
- जब मिश्रण भुन जाए और ब्राउन हो जाए तो उसमें अपनी पसंद के हिसाब से गुड़ मिक्स कर दें। आप चाहें तो मिल्कमेड भी मिक्स कर सकते हैं।
इसे जरूर पढ़ें- 5 टेस्टी और आसान हलवे की रेसिपी सीखें और इस वीकएंड करें ट्राई
- अब हलवे को पैन छोड़ने तक पकाए। हमारा जौजी हलवा बनकर तैयार है। इसे गरमा गरम या ठंडा सर्व करें और अगर आप चाहें तो ऊपर से मेवा डालकर मिक्स भी कर सकते हैं।
Image Credit- (@Freepik and shutterstock)
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।