Sat Sep 12, 2026 | Updated 01:06 AM IST

घर पर बनाएं देसी घी और खोया का हलवा, स्वाद के साथ मिलेगी सेहत

अगर आप मीठा खाने के शौकीन हैं, तो एक बार देसी घी और खोया का हलवा बनाकर खाएं। यकीनन ये आपको बहुत पसंद आएगा और एक बार नहीं बार-बार बनाना पसंद करोगे। <div>&nbsp;</div>
Updated:- 2024-02-06, 11:45 IST
gajar ka halwa recipe in hindi

सर्दियों के मौसम में लगभग हर कोई गरमा-गरम हलवा खाना पसंद करता है। खासकर गाजर के हलवे इंतजार तो सबको रहता है, लेकिन, क्या आप गाजर का हलवा बार-बार खाकर बोर हो गई हैं, तो यह लेख आपको जरूर पढ़ना चाहिए। मगर आज इस लेख में हम आपको कुछ स्वादिष्ट और लाजवाब हलवे की रेसिपीज बताने जा रहे हैं।

इस हलवे को टेस्ट करने के बाद यकीनन घर के सभी लोग खुश हो जाएंगे, खासकर घर के बच्चे तो इस हलवे को बहुत ज्यादा पसंद करेंगे। हालांकि, इस हलवे को किसी पार्टी का हिस्सा भी बनाया जा सकता है। जी हां, हम बात कर रहे हैं देसी घी और खोया का हलवा, जिसे बनाने के लिए बहुत कम वक्त लगता है। बस आपको सही रेसिपी का पता होना चाहिए। 

खोया और घी का हलवा Recipe Card

इन ट्रिक्स से तैयार करें खोया और घी का हलवा।

Vegetarian Recipe
Total Time: 25 min
Prep Time: 10 min
Cook Time: 15 min
Servings: 4
Level: Medium
Course: Desserts
Calories: 175
Cuisine: Indian
Author: Shadma Muskan

Ingredients

  • खोया- 1 किलो (कद्दूकस किया हुआ)
  • चीनी- स्वादानुसार
  • दूध- 3 गिलास
  • इलायची पाउडर- 1 चम्मच
  • घी- 250 ग्राम
  • मावा- 2 चम्मच
  • सूजी- 1 कप

Step

  1. Step 1:

    घी और हलवा बनाने के लिए सबसे पहले एक कड़ाही को गैस पर गर्म करें।

  2. Step 2:

    फिर इसमें आधा चम्मच घी और सूजी डालकर धीमी आंच में सुनहरा होने तक भूनें।

  3. Step 3:

    जब सूजी से खुशबू आने लगे, तो उसमें पिसी हुई चीनी, खोया और दूध डालें।

  4. Step 4:

    फिर इसे चम्मच से चलाएं जिससे की सूजी की सारी गुठलियां न बनें।

  5. Step 5:

    जब हलवा गाढ़ा हो जाए, तो उसमें कटे हुए सूखे मेवे, किशमिश और इलायची पाउडर डालकर चलाएं।

  6. Step 6:

    जब हलवे में घी मिक्स होने लगे तो गैस बंद कर दें। अब आपका हलवा तैयार है।

विधि

how to make khoya ka halwa in hindi

  • घी और हलवा बनाने के लिए सबसे पहले एक कड़ाही को गैस पर गर्म करें। 
  • फिर इसमें आधा चम्मच घी डालकर गर्म होने दें। फिर इसमें सूजी डालकर धीमी आंच में सुनहरा होने तक भूनें। 

इसे जरूर पढ़ें-  HZ Food School: सिंपल सूजी का हलवा भी बनेगा स्वादिष्ट, बनाने के लिए फॉलो करें ये टिप्स

  • जब सूजी से खुशबू आने लगे, तो उसमें पिसी हुई चीनी और दूध डालें।
  • फिर इसे चम्मच से चलाएं जिससे की सूजी की सारी गुठलियां न बनें। 
  • जब हलवा गाढ़ा हो जाए, तो उसमें कटे हुए सूखे मेवे, किशमिश और इलायची पाउडर डालकर चलाएं।
  • हलवे को और टेस्टी बनाने के लिए इसमें ऊपर से बचा हुआ घी डालें। 

इसे जरूर पढ़ें-  घर पर ही कई वैरायटी में बना सकती हैं स्वादिष्ट हलवा, जानें रेसिपीज

  • जब हलवे में घी मिक्स होने लगे तो गैस बंद कर दें। 
  • अब आपका हलवा तैयार है। इसे एक कटोरी में गरी से सजाकर सर्व करें और खुद भी खाएं। (बनाएं परफेक्ट गाजर का हलवा)

Image Credit- (@Freepik) 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।