चावलों के साथ सर्व करें भरली वांगी की स्वादिष्ट सब्जी, जानिए बनाने का तरीका

भारत में चावल बड़ी चाव से खाए जाते हैं क्योंकि चावलों से कई तरह के व्यंजन आसानी से बनाए जा सकते हैं। कई लोग चावल को सदा बनाना करते हैं, तो कई लोग चावल को अलग-अलग व्यंजनों के साथ सर्व करते हैं। हालांकि, भारत के कई राज्यों में चावल की कई ट्रेडिशनल डिशेज बनाई जाती हैं, जिनका स्वाद पूरे भारत में मशहूर है जैसा- उड़द-चावल, बैंगन-चावल आदि।
हालांकि, बैंगन एक ऐसी सब्जी है जिससे आप कई तरह की स्वादिष्ट सब्जियां बना सकती हैं। यकीनन चावलों के साथ आपने बैंगन का भर्ता से लेकर बैंगन की करी आदि डिशेज बनाई होंगी। लेकिन अगर आप कुछ डिफरेंट ट्राई करना चाहती हैं? तो आप भरली वांगी की यह डिफरेंट रेसिपी ट्राई कर सकती हैं। इसे बनाना बहुत ही आसान है बस आपको कुछ बैंगन और मसालों की जरूरत होगी, जिसकी मदद से आप घर पर आसानी से टेस्टी भरली वांगी की स्वादिष्ट सब्जी बना सकती हैं।
भरली वांगी की स्वादिष्ट सब्जी Recipe Card
भरली वांगी की स्वादिष्ट सब्जी की आसान रेसिपी।
Ingredients
- 10- बैंगन (समान आकार के)
- 2 चम्मच- नारियल का चूरा
- 2- प्याज (माध्यम आकार का)
- 2- मूंगफली
- 2 चम्मच- सफेद तिल
- 2 चम्मच- लाल मिर्च
- 1 छोटा चम्मच- हल्दी पाउडर
- 2 चम्मच- धनिया पाउडर
- स्वादानुसार-नमक
- 2 चम्मच- तेल
Step
- Step 1:
भरली वांगी की स्वादिष्ट सब्जी बनाने के लिए सबसे पहले बैंगन को अच्छी तरह से धोले और साइड में रख दें।
- Step 2:
अब आप प्याज और टमाटर बारीक काट लें और फिर एक बाउल में मूंगफली,नारियल और तिल बारीक पीस लें।
- Step 3:
इसके अलावा, आप अदरक- लहसुन का भी पेस्ट बना लें और फिर सभी सामग्री को एक साथ मिलकर बैंगन के क्रॉस वाली जगह पर भर दें।
- Step 4:
इसके बाद एक कढ़ाही में दो से तीन चम्मच तेल डालें और सभी बैंगन को अच्छी तरह से भून लें।
- Step 5:
अब इसमें बचा हुआ मसाला भी कढ़ाही में डाल दें और फिर इसमें एक कप पानी डालकर कुछ देर के लिए पकने के छोड़ दें।
- Step 6:
अब इसमें बैंगन को दूसरी तरफ से भी पका लें और कुछ देर के लिए ढककर रख दें।
- Step 7:
जब बैंगन अच्छी तरह से पक जाए, तो गैस बंद कर दें और गरमा गरम चावलों या फिर रोटी के साथ सर्व करें।
बनाने का तरीका
- भरली वांगी की स्वादिष्ट सब्जी बनाने के लिए सबसे पहले बैंगन को अच्छी तरह से धोले और साइड में रख दें।
- अब बैंगन में मसाला भरने के लिए क्रॉस में काट लें ताकि बैंगन अंदर से मसालेदार निकलें।
- साथ ही, आप बैंगन को काला होने से बचाने के लिए पानी में भिगोकर रख सकती हैं। (छोटे बैंगन तो बनाएं ये मसालेदार सब्जी)
- अब आप प्याज और टमाटर बारीक काट लें और फिर एक बाउल में मूंगफली,नारियल और तिल बारीक पीस लें।
- इसके अलावा, आप अदरक- लहसुन का भी पेस्ट बना लें और फिर सभी सामग्री को एक साथ मिलकर साइड में रख दें।
- अब बैंगन में से पानी से निकालकर रख दें और तैयार मिश्रण को बैंगन के क्रॉस वाली जगह पर भर दें।
इसे ज़रूर पढ़ें- कुकर में बने भरवां बैंगन का स्वाद होता है खास, जानिए इसकी सीक्रेट रेसिपी
- इसके बाद एक कढ़ाही में दो से तीन चम्मच तेल डालें और सभी बैंगन को अच्छी तरह से भून लें।
- अब इसमें बचा हुआ मसाला भी कढ़ाही में डाल दें और फिर इसमें एक कप पानी डालकर कुछ देर के लिए पकने के छोड़ दें।
- अब इसमें बैंगन को दूसरी तरफ से भी पका लें और कुछ देर के लिए ढककर रख दें।
- जब बैंगन अच्छी तरह से पक जाए, तो गैस बंद कर दें और गरमा गरम चावलों या फिर रोटी के साथ सर्व करें।
Image Credit- (@Freepik)
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।