Sat Sep 12, 2026 | Updated 03:00 AM IST

मक्के की रोटी के साथ सर्व करें बेसन से बनी शिमला मिर्च की मसालेदार सब्जी, जानें आसान विधि 

अगर आपका कुछ चटपटा खाने का मन कर रहा है, तो आप मसालेदार बेसनी शिमला मिर्च की सूखी सब्जी की ये रेसिपी ट्राई कर सकती हैं।
Updated:- 2021-12-06, 10:31 IST
easy besani shimal mirch recipe

सर्दियों में कुछ चीजें को खाने और बनाने का अलग ही मजा है जैसे हरी सब्जियां, साग, मेथी के साथ गरमागरम मक्के की रोटी आदि। क्योंकि इन चीजों का ज़ायका सर्दियों में और अधिक बढ़ जाता है। हरी पत्तेदार सब्जियों में आप मेथी, पालक, शिमला मिर्च, हरी मटर आदि जैसी चीजें कई तरह से बना सकती हैं। लेकिन अगर आप शिमला मिर्च खाने और बनाने की शौकीन हैं, तो आप ये डिफरेंट रेसिपी ट्राई कर सकती हैं।

यह एक आसान नॉर्थ इंडियन ड्राई करी रेसिपी है, इसे शिमला मिर्च, बेसन और कुछ मसालों को मिलाकर तैयार किया जाता है। बेसन और मसाले शिमला मिर्च की सब्जी को और भी खास बनाते हैं। जब भी आपका कुछ मसालेदार खाने का मन हो, तो आप ये रेसिपी ट्राई कर सकती हैं। तो देर किस बात की आइए जानते हैं बेसनी शिमला मिर्च बनाने की आसान रेसिपी के बारे में...

बेसनी शिमला मिर्च की मसालेदार सब्जी Recipe Card

अगर आपका कुछ मसालेदार खाने का मन कर रहा है, तो आप बेसनी शिमला मिर्च की ये रेसिपी ट्राई कर सकती हैं।

Vegetarian Recipe
Total Time: 30 min
Prep Time: 10 min
Cook Time: 20 min
Servings: 3
Level: Medium
Course: Others
Calories: 125
Cuisine: Indian
Author: Shadma Muskan

Ingredients

  • 10-15 मोटी- शिमला मिर्च (कटी हुई)
  • आधा कप-बेसन
  • आधा चम्मच-लाल मिर्च पाउडर
  • 1 चम्मच- धनिया पाउडर
  • चुटकी भर-अमचूर पाउडर
  • स्वादानुसार-नमक
  • चुटकी भर- जीरा
  • आधा चम्मच- सौंफ
  • 2 टेबल स्पून- तेल

Step

  1. Step 1:

    बेसनी मिर्च बनाने के लिए सबसे पहले मिर्च को अच्छी तरह से धोकर लंबाई में काट लें।

  2. Step 2:

    इसके बाद एक पैन में तेल गर्म करें और बेसन और सभी सामग्रियों को डालकर अच्छी तरह से भुन लें। 

  3. Step 3:

    इसके बाद एक पैन में तेल गर्म करें और बेसन और सभी सामग्रियों को डालकर अच्छी तरह से भुन लें। 

  4. Step 4:

    अब एक पैन में तेल गर्म करें फिर इसमें कटी हुई शिमला मिर्च डालकर फ्राई कर लें। 

  5. Step 5:

    बस आपकी बेसनी शिमला मिर्च तैयार है, आप इसे गर्मागर्म पराठों के साथ सर्व करें। 

बनाने का तरीका

  • बेसनी शिमला मिर्च की सब्जी बनाने के लिए सबसे पहले शिमला मिर्च को अच्छी तरह से धोकर लंबाई में काट लें।
  • इसके बाद एक पैन में तेल गर्म करें और इसमें बेसन को डालकर अच्छी तरह से भुन लें। (घर पर ही बनायें बेसन के हेल्दी लड्डू)
  • जब बेसन भुन जाए तो उसमें सभी सामग्रियों को जैसे मसले को डाल दें और पांच मिनट तक पकाएं।
  • मिश्रण जब पूरी तरह से तैयार हो जाए तो उसे आंच से उतार दें और थोड़ी देर के लिए ठंडा होने के लिए रख दें।
  • फिर एक पैन में तेल गर्म करें और इसमें राई, जीरा और सौंफ डाल दें।
  • अब इसमें कटी हुई शिमला मिर्च डाल दें और इसे अच्छी तरह से तल लें और फिर इसमें सभी मसाले डाल दें।
  • जब मसाले अच्छी तरह से पक जाए तो इसमें बेसन का मिश्रण डालकर अच्छी तरह से बना लें।
  • बस आपकी बेसनी शिमला मिर्च तैयार है। आप इसे दाल, पराठे, रोटी आदि के साथ सर्व कर सकती हैं।

इसे ज़रूर पढ़ें- सब्‍जी ही नहीं घर पर बनाएं शिमला मिर्च का हलवा

Image Credit- (@Food website)

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।