घर पर ही बनायें बेसन के हेल्दी लड्डू

मिठाई खाने के शौकिन हैं तो घर पर ही बेसन के लड्डू बनाकर रख लें और रोजखाने के बाद खाएं। 

Besan ke laddo big
Besan ke laddo big

त्यौहारों का मौसम शुरू होने वाला है। नवरात्रि के बाद दिवाली, छठ और करवा चौथ आने वाले हैं। फिर उसके बाद शादी का मौसम शुरू हो जाएगा। और फिर शुरू हो जाएगी ठंड की छुट्टियां...

मतलब कि आने वाले महीनों में जम कर मजा आने वाला है। तो फिर इस खुशी में आज ही मुंह मीठा करते हैं।

अरे ये क्या... !! मुंह मीठा करने के लिए मार्केट जाने लगे। इसकी कोई जरूरत नहीं है। आज ही घर पर खूब सारे बेसन के लड्डू बनायें और उसे डब्बे में बंद करके रख लें। फिर रोज खायें। इससे त्यौहारों में बाहर से मिठाई खरीदने की जरूरत नहीं पड़ेगी। वैसे भी बाहर की मिठाई का ज्यादा भरोसा नहीं। मिलावट का जमाना है। तो घर पर ही बेसन के लड्डू बनाकर खाएं। बच्चे तो खुश ही हो जाएंगे। वाह !!

क्या इसे बनाने का तरीका नहीं मालुम। अरे कोई नहीं। आज हम आपको बताते हैं।

लड्डू बनाने के लिए जरूरी सामग्री

  • 2 कप बेसन
  • 1.5 कप तगार
  • 1 कप घी
  • 25 बादाम
  • 25 काजू
  • ½ छोटी चम्मच इलायची पाउडर
  • क्रश किए हुए पिस्ते
Besan ke laddo  Inside

लड्डू बनाने की विधि

  • लड्डू बनाने के लिए सबसे पहले कढ़ाई में घी गर्म कर लीजिए। फिर उसमें घी डालें औऱ थोड़ी देर बाद बेसन डालें। अब बेसन को तब तक भूनिये जब तक की बेसन का रंग हल्का सा लाल ना हो जाए।
  • जब बेसन से अच्छी खुशबू आने लगे तो उसमें एक टेबल स्पून पानी के छींटे लगा दीजिये। पानी की बूंदे डालने के बाद बेसन में झाग आएगा और उसमें कुछ दाने बन जायेंगे। अब बेसन को तब तक भूनिये जब तक कि झाग खत्म ना हो जाये।
  • फिर गैस बंद कर दीजिए। भूने हुये बेसन को ठंडा करने के लिये अलग से प्लेट में निकालें।
  • अब काजू-बादाम को बारीक काट कर क्रश किए हुए पिस्ते के साथ मिला दीजिए।
  • जब बेसन हल्का ठंडा हो जाए तो उसमें कटे हुए काजू बादाम डाल कर मिक्स कर लिजिए।
  • फिर उसमें इलायची पाउडर और तगार डाल कर अच्छे से मिक्स कर लें। (तगार की जगह पीसी हुई चीनी भी यूड़ कर सकती हैं आप।)
  • अब इस मिश्रण को थोड़ा-थोड़ा लेकर लड्डू बनाइए।
  • लड्डू के ऊपर एक-दो पिस्ते रखकर सजा दीजिए।
  • अब आपके बेस्न के लड्डू के तैयार हैं। इन्हें 6 से 7 घंटे तक हवा में रहने दें। फिर एक डब्बे में बंद कर के रख दें।
  • अब आप इसे 2 - 3 महिने तक अपने बच्चों को खिला सकती हैं और खुद भी खा सकती हैं।

नोट - बेसन को हमेशा मध्यम या कम आंच पर भूनें।

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP