सब्‍जी ही नहीं घर पर बनाएं शिमला मिर्च का हलवा

आज हम आपको सिखाएंगे कि घर पर आप शिमला मिर्च की सब्‍जी की जगह हलवा कैसे बना सकती हैं। 
Updated:- 2018-12-11, 16:46 IST
Shimla mirch ka halwa recipe cook it at home

आपने कई तरह के हलवे खाए होंगे। हलवे का नाम सुन कर ज्‍यादतर लोगों के जहन में गाजर, सूजी, आटा, मूंग दाल और बेसन के हलवे का चित्र ही उभरता है। मगर, झारखंड की रजाधानी रांची के लोगों को शिमला मिर्च का हलवा पसंद है। जी हां, सुन कर थोड़ा अटपटा लग रहा होगा मगर यह सच है। यहां पर शिमला मिर्च का हलवा खाया जाता है। यह हलवा भी दूसरे हलवे की तरह मीठा होता है और टेस्‍टी भी होता है। तो चलिए आज हम आपको सिखाएंगे कि घर पर आप शिमला मिर्च की सब्‍जी की जगह हलवा कैसे बना सकती हैं। 

Read more: हलवा खाने के शौकिन हैं तो उसे इस सूजी से बनाएं, बनेगा हेल्दी

Shimla mirch ka halwa recipe cook it at home

सामग्री 

  • 1 शिमला मिर्च 
  • 1 बड़ा चम्‍मच  घी 
  • 2 कप दूध 
  • 4-5 इलाइची 
  • 8-10 किशमिश 
  • 6-7 बादाम 
  • 3-4 वॉलनट्स 
  • 11/2 बड़ा चम्‍मच चीनी 

Read More: देसी घी से बना यह आटे का हलवा मुंह में ला देगा पानी

 

Shimla mirch ka halwa recipe cook it at home

विधि 

  • सबसे पहले शिमला मिर्च के बीच निकाल लें और फिर उसे बारीक काटें। 
  • अब इसे अच्‍छी पानी से 6-7 बार वॉश करें। 
  • शिमला मिर्च की कड़वाहट मिटाने के लिए आप जितनी बारे उसे पानी में वॉश करें उतनी बार उसे अच्‍छे से निचोड़ें। इससे उसकी कड़वाहट निकल जाएगी। 
  • इसके बाद एक पैन को गरम करें और उसमें घी डालें। घी में पिसी हुई इलाइची और किशमिश डालें। 
  • फिर इसमें बारीक कटी हुई  शिमला मिर्च डालें और 3 से 4 मिनट तक इसे पकाएं। 

 

  • अब इसमें चीनी डालें और 2 मिनट तक उसे कुक करें। 
  • फिर इसमें दूध डालें और तब तक पकाएं जब तक दूध गाढ़ा न हो जाए। 
  • इसके बाद हलवे में इलाइची पाउडर डालें और धीमी आंच पर हलवे को कुक करें। 
  • आखिर में हलवे में ड्राय फ्रूट्स डालें और सर्व करें। 

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।