हेल्दी और टेस्टी सेब की खीर ऐसे बनाएं चुटकियों में

सेब में भरपूर कार्बोहाइड्रेट होता है जिससे बच्चे को एनर्जी मिलती है। यही नहीं इसमें विटामिन सी और फाइबर होता हैं। बात करें अगर बच्चों की तो बच्चें अक्सर दूध पीने में और फलों को खाने में भी आनाकानी करते हैं। ऐसे में बच्चों को दूध और सेब अगर साथ खिलाना हो तो आप एक शानदार स्वीट डिश तैयार कर सकती है। आप कहेंगे वो कैसे? तो आइए जानते हैं सेब की खीर बनाने की रेसिपी।
बनाने की विधि-
- सेब की खीर बनाना बहुत आसान है इसके लिए सबसे पहले आपको 1 लीटर दूध को पकाना होता है। दूध को पकाते वक्त आपको उसे बीच- बीच में चलाते भी रहना होगा।
- जब दूध गाढ़ा हो जाए तो आप गैस बंद कर दें। इसके बाद आपको 2 सेब को छीलकर उसे कद्दूकस करना होगा।
- फिर गैस पर पैन चढ़ाए और उसमें थोड़ा घी डालकर कद्दूकस किये हुए सेब को उसके रंग बदलने तक भुने।
- जब दूध खूब अच्छे से गाढ़ा हो जाये तो उसमे कद्दूकस किए सेब को डाल दें और उसे मिलाये | फिर उसमें 150 ग्राम चीनी डालकर उसे धीमी गैस करके पकाएं |
- आपको बता दें कि अगर आप दूध में डायरेक्ट सेब डालेंगे तो दूध फट जायेगा क्योंकि दूध में एसिड होता है इसलिए आपको पहले सेब को भूनकर ही उसे दूध में डालना होगा। 5 से 7 मिनट में ही सेब बहुत भूनकर तैयार हो जाएगा।
- फिर काजू, बादाम,पिस्ता और किशमिश को छोटे- छोटे पीस में कर के काट लें। फिर दूध और सेब के एक साथ पकने के बाद उसमें ये ड्राई फ्रूट डाल दें | ड्राई फ्रूट्स को डालने के बाद आपको 5 मिनट तक खीर को पकाना होता है।
- उसे थोड़ी देर ठंढा होने के लिए रख दें और फिर उसे किसी कटोरी में निकाल लें और उस खीर पर थोड़ा से ड्राई फ्रूट्स को गार्निश करें और खीर में हाल दें। फिर केसर को खीर के ऊपर सबसे अंत में डाल दें | इसके बाद आपकी सेब की स्वादिष्ट खीर तैयार हो जाएगी है |
सेब की खीर Recipe Card
एप्पल खीर में जिन इंग्रीडिएंट्स का इस्तेमाल किया जाता है उसे आप अपने हिसाब से कस्टमाइज कर सकती हैं।
Ingredients
- सेब - 2
- दूध- 1 लीटर
- चीनी- 150 ग्राम
- बादाम- 10-12
- काजू- 5-6
- केसर
- पिस्ता- 5-6
- किशमिश- 10-15
- छोटी इलाची- 3- 4
Step
- Step 1:
दूध को गाढ़ा होने तक उबाल लें और इसके बाद एक पैन में 2 कद्दूकस किए हुए सेब को घी में भून लें।
- Step 2:
दूध और सेब को साथ में पकाएं फिर उसमें चीनी डालें और उसे साथ में पकाएं।
- Step 3:
इसके बाद आपको ड्राई फ्रूट्स भी डालना होगा और फिर 5 मिनट के लिए खीर को पकाना होगा।
- Step 4:
अब इसें ठंडा होने के बाद कटोरी में निकाल लें और ड्राई फ्रूट्स से गार्निश करें।
इसे जरूर पढे़ं- सिर्फ 30 मिनट में बनाएं मलाई गुलाब खीर, जानें आसान रेसिपी
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।