दादी के बताए गए तरीके से तैयार करें अरसी का लड्डू, सर्दी-गर्मी हर मौसम में करेगा फायदा

Alsi Ladoo Recipe: सर्दी के मौसम में आमतौर पर लोग गुड़, तिल और अलसी का लड्डू बनाना पसंद करते हैं, क्योंकि इन सब की तासीर गर्म होती है। वहीं इसमें डाले जाने वाली सामग्रियों में पोषक तत्वों से भरपूर होता है।
image

Recipe Of The Day: अलसी का लड्डू एक ऐसा स्वादिष्ट और सेहतमंद नुस्खा है जिसे सर्दी-गर्मी हर मौसम में खाने की सलाह दी जाती है। यह लड्डू विशेष रूप से शरीर को हेल्दी रखने के साथ ही गर्माहट प्रदान करता है। ठंड से बचने के लिए दादी और नानी मां लोग सर्दी के मौसम में खासतौर से अरसी के लड्डू बनाकर तैयार करती थी। अगर आप भी अपने बच्चों और बड़ों के लिए इस लड्डू को बनाने के बारे में सोच रही हैं, तो इस लेख में आज हम आपको अरसी लड्डू बनाने के लिए अपनी दादी मां की रेसिपी बताने जा रही हूं। इन लड्डू की खास बात यह है कि इन्हें आप सर्दी और गर्मी दोनों मौसम में खा सकती हैं।

दादी मां कहती है कि इस लड्डू को बनाने में इस्तेमाल होने वाली सामग्री न केवल स्वादिष्ट होती है बल्कि हर मौसम में शरीर के लिए फायदेमंद होती है। सर्दी में जहां ये लड्डू शरीर को ठंड से बचाने में मददगार होते हैं वहीं गर्मी के मौसम में शरीर को ठंडक देते हैं। तो चलिए बताते हैं दादी कैसे इन लड्डूओं को तैयार करती हैं।

अलसी लड्डू बनाने का तरीका

alsi laddu recipe process

  • अलसी का लड्डू बनाने के लिए सबसे पहले सबसे पहले अलसी को भूनकर ग्राइंडर में पीस लें।
  • इसके अलावा आप चाहें तो बाजार में मिलने वाला अरसी पाउडर भी इस्तेमाल कर सकती हैं।
  • अलसी को पीसने के बाद चलनी की मदद से छानकर उसे एक साफ बर्तन में निकाल लें।
  • दूसरी तरफ गैस में मीडियम आंच पर गुड़ डालकर उसका चासनी तैयार कर लें।
  • चाशनी बनाने के समय पर सभी मेवे को बारीक काट लें।

इसे भी पढ़ें-Recipe Of The Day: लंच में बनाएं सिंघाड़े के साथ टेस्टी पॉट राइस, शेफ स्नेहा से जानें इसका आसान तरीका

  • इसके बाद तैयार हो रही चाशनी में मेवा,पोस्ता का दाना, पीसी सोंठ, हल्दी, अरसी का तेल, गोंद और अलसी का पाउडर डालें।
  • इन सभी चीजों को 10-15 मिनट तक गुड़ की चाशनी में डालकर अच्छे से मिलाएं।
  • ध्यान रखें सभी चीजें अच्छे से मिक्स हो जाएं। थोड़ी देर के अंतराल पर जब मिश्रण हल्का ठंडा हो जाए, जिसे आप छू सकें।
  • अब आप जिस साइज में लड्डू बनाना चाहती हैं, उतना मिश्रण लेकर उसे गोल आकार में बनाते हुए साफ थाली पर रखें।

alsi ladoo banane ka tarika

  • इससे पहले ध्यान रखें कि थाली पर घी का लेप लगाएं, जिससे इन्हें निकालने में आसानी होगी।

इसे भी पढ़ें-Recipe Of The Day: बचे हुए चावलों का मजेदार नाश्ता खाकर सब खुश हो जाएंगे खुश, जानें कैसे बनाएं यमी पराठे

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image credit- freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP

अलसी के लड्डू Recipe Card

अलसी के लड्डू बनाने का तरीका
Her ZindagiHer ZindagiHer ZindagiHer Zindagi
  • Total Time :60 min
  • Preparation Time : 40 min
  • Cooking Time : 20 min
  • Servings : 5
  • Cooking Level : Medium
  • Course: Desserts
  • Calories: 300
  • Cuisine: Indian
  • Author: Priyanka Yadav

सामग्री

  • अलसी- 2 कटोरी
  • अलसी का तेल- आधा कटोरी
  • ड्राई फ्रूट्स
  • हल्दी- आवश्यकतानुसार
  • सोंठ- 2 चम्मच
  • पोस्ता दाना- 2 चम्मच
  • गुड- 1 किलो
  • गोंद (खाने वाला) – 3 टेबलस्पून

विधि

  • Step 1 :

    अलसी का लड्डू बनाने के लिए सबसे पहले सबसे पहले अलसी को भूनकर ग्राइंडर में पीस लें।

  • Step 2 :

    अलसी को पीसने के बाद चलनी की मदद से छानकर उसे एक साफ बर्तन में निकाल लें।

  • Step 3 :

    दूसरी तरफ गैस में मीडियम आंच पर गुड़ डालकर उसका चासनी तैयार कर लें।

  • Step 4 :

    इसके बाद तैयार हो रही चाशनी में मेवे, पोस्ता का दाना, पीसी सोंठ, हल्दी, अरसी का तेल, गोंद और अलसी का पाउडर डालें।

  • Step 5 :

    इन सभी चीजों को 10-15 मिनट तक गुड़ की चाशनी में डालकर अच्छे से मिलाएं।

  • Step 6 :

    अब आप जिस साइज में लड्डू बनाना चाहती हैं, उतना मिश्रण लेकर उसे गोल आकार में बनाते हुए साफ थाली में रखें।

  • Step 7 :

    अब लड्डू को सर्विंग प्लेट पर रखकर मेहमानों को सर्व करें।