भारतीय किचन की यही खासियत है कि वहां सिर्फ खाना नहीं पकता, बल्कि हर दिन एक नई खुशबू या नया स्वाद चखने को मिलता है। दाल के बर्तन में जब गर्म तेल डाला जाता है, हींग और जीरा चटकते हैं और लहसुन की महक हवा में घुलती है, तो वो सिर्फ एक स्वाद नहीं होता... वो एक याद बन जाती है।
वो याद जो मां के किचन से जुड़ी होती है, गांव के चूल्हे की खुशबू से या उस पुराने बर्तन की जिससे हर बार वही जायका आता है। मगर जरा सोचिए, जब आप थककर घर लौटते हैं और जैसे ही दरवाजा खोलते हैं... किचन से हींग, लहसुन और देसी घी वाले तड़के की खुशबू आती और आपको घर जैसा सुकून देती है।
यही है छौंक का जादू, जो खाने को स्वाद से पहले दिल तक पहुंचाने का काम करता है। हालांकि, कई बार यह स्वाद बोरिंग लगने लगता है, ऐसे में अगर आप कुछ नया ट्राई करना चाहती हैं तो यह लेख आपकी मदद कर सकता है। यहां हम छौंक को मजेदार बनाने के लिए कुछ इंग्रीडिएंट्स बता रहे हैं, जिनका इस्तेमाल किया जा सकता है।
तड़के को मजेदार बनाने के लिए आप हींग का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसे देसी घी में चुटकीभर डालकर इस्तेमाल किया जाता है, ताकि खुशबू पूरी डिश में आसानी से आ सके। हालांकि, हींग का इस्तेमाल तड़का, आलू, कढ़ी और खिचड़ी जैसी चीजों में किया जा सकता है।
इसे जरूर पढ़ें- धनिया-पुदीना नहीं इस बार पकौड़ों संग बनाएं सूजी की चटनी, हर कोई हो जाएगा दीवाना...देखें रेसिपी
कढ़ी पत्ता का इस्तेमाल पुलाव बनाने के लिए किया जाता है, लेकिन क्या आपको पता है कि इसे छौंक में भी डालकर स्वाद को बढ़ाया जा सकता है। इसके लिए आपको गर्म तेल में करी पत्ता डालना होगा और खुशबू आने तक इस्तेमाल करना होगा। यह पत्ता तड़के में खुशबू और स्वाद दोनों के लिए जरूरी है।
लहसुन की महक इतनी दमदार होती है कि इसका तड़का लगते ही भूख और भी बढ़ जाती है। लहसुन को बारीक काटकर या कूटकर धीमी आंच पर सेकें और खुशबू आने तक तड़का लगाएं। इससे आपको रेस्ट्रॉन्ट जैसा स्वाद आएगा। हालांकि, लहसुन को जलाना नहीं होगा, क्योंकि स्वाद में कड़वाहट आ सकती है।
यह विडियो भी देखें
जब साबुत सूखी लाल मिर्च को तेल में तड़का दिया जाता है, तो उसकी खुशबू तीखी नहीं बल्कि बेहद खास होती है। यह कढ़ी, राजमा और पकोड़े जैसी चीजों में बेहतरीन छौंक देती है। हालांकि, ज्यादा गर्म तेल में लाल मिर्च डालने नुकसान भी हो सकता है। इसलिए हल्की आंच पर मिर्च डालें ताकि आराम से मिर्च को पकाया जा सके।
तड़का लगाने के लिए आप देसी घी का इस्तेमाल करें। तेल से ज्यादा स्वादिष्ट देसी घी होता है। हालांकि अगर आप खिड़ची, दाल या सब्जी तैयार कर रही हैं, तो मिक्स तड़के के लिए इस्तेमाल करें। आप थोड़ा घी और थोड़ा तेल का इस्तेमाल कर सकती हैं।
इसे जरूर पढ़ें- घर पर बनानी है कुल्हड़ वाली चाय तो दीये का करें इस्तेमाल, स्वाद में नहीं आएगी कमी
इस तरह आप छौंक को स्वादिष्ट बना सकती हैं। अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- (@Freepik and shutterstock)
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।