एक बार बना ली, तो बार-बार बनानी पड़ेगी अमचूर की चटनी... यह रही दादी मां की सीक्रेट रेसिपी

कई बार खाने में सिर्फ सब्जियां ही नहीं, बल्कि कुछ नया ट्राई करने का मन करता है। कुछ ऐसा जिसका स्वाद चटपटा हो, ताकि हम रोटी या चावल के साथ आसानी से खाया जा सके। हालांकि, जब भी कुछ चटपटा खाने का मन करता है, तो हमारे दिमाग में हरा धनिया या टमाटर की चटनी का नाम आता है। मगर इस बार अमचूर की चटनी ट्राई करें, इसका खट्टा-मीठा स्वाद यकीनन मूड बना देगा।
आप इस चटनी को पकोड़े या पराठे के साथ भी सर्व कर सकती हैं। बस आपको चटनी बनाने की आसान रेसिपी पता होना चाहिए, इसलिए आज हम आपको उसी दादी मां की खास अमचूर की खट्टी-मीठी चटनी की रेसिपी बताने जा रहे हैं। इसे एक बार अगर आप बना लेंगी, तो हर हफ्ते मांग होगी...वो अमचूर वाली चटनी फिर से बनाओ न अम्मा।
अमचूर की चटनी Recipe Card
इन टिप्स की मदद से तैयार करें अमचूर की चटनी।
Ingredients
- अमचूर पाउडर- 3 चम्मच
- गुड़- 4 चम्मच
- सौंफ- 1 चम्मच
- जीरा- आधा चम्मच
- काला नमक- आधा छोटा चम्मच
- नमक- स्वादानुसार
- लाल मिर्च पाउडर- आधा छोटा चम्मच
- हींग- एक चुटकी
- पानी- 1 कप
- तेल- 1 चम्मच
Step
- Step 1:
सबसे पहले ऊपर बताई गई सामग्रियों को तैयार करके रखें।
- Step 2:
फिर एक पैन में 1 कप पानी डालें और अमचूर पाउडर को अच्छे से घोल लें, ताकि कोई गुठली न बचे।
- Step 3:
इसमें गुड़ डालें और हल्की आंच पर पकने दें। फिर गुड़ को पिघलने दें और मिश्रण में हल्का गाढ़ापन होने दें।
- Step 4:
दूसरी तरफ तड़का लाने के लिए पैन गर्म करें। इसमें तेल या घी डालकर गर्म करें।
- Step 5:
गैस बंद करके अमचूर या गुड़ के मिश्रण में डालकर सभी मसाले जैसे- काला नमक, नमक, लाल मिर्च पाउडर और बाकी सामान आदि दें।
- Step 6:
जब चटनी गाढ़ी हो जाए या चम्मच से गिराने पर तार जैसा बहाव दिखे, तो गैस बंद कर दें।
- Step 7:
अब इसे एक बाउल में निकालें और फिर शीशे के जार में डालकर खाने के साथ सर्व करें।
अमचूर चटनी की विधि
- सबसे पहले ऊपर बताई गई सामग्रियों को तैयार करके रखें। फिर एक पैन में 1 कप पानी डालें और उसमें अमचूर पाउडर को अच्छे से घोल लें, ताकि कोई गुठली न बचे।

इसे जरूर पढ़ें- एक बार जरूर ट्राई करें कारा चटनी की ये रेसिपी, खाने को मिलेगा लाजवाब स्वाद
- अब इसमें गुड़ डालें और हल्की आंच पर पकने दें। फिर गुड़ को पिघलने दें और मिश्रण में हल्का गाढ़ापन होने दें।
- वहीं, दूसरी तरफ तड़का लाने के लिए पैन गर्म करें। इसमें तेल या घी डालकर गर्म करें और सौंफ, जीरा और हींग डालकर तड़का लगाएं।
- गैस बंद करके अमचूर या गुड़ के मिश्रण में डालकर सभी मसाले जैसे- काला नमक, नमक, लाल मिर्च पाउडर और बाकी सामान आदि दें।
इसे जरूर पढ़ें- चटनी के रंग और स्वाद को मजेदार बनाती हैं ये चीजें, ये हैक्स आएंगे काम
- जब चटनी गाढ़ी हो जाए या चम्मच से गिराने पर तार जैसा बहाव दिखे, तो गैस बंद कर दें। अब इसे एक बाउल में निकालें और फिर शीशे के जार में डालकर खाने के साथ सर्व करें।
Image Credit- (@freepik and shutterstock)
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।