अंडे की बिरयानी बनाने की आसान रेसिपी जानिए, इस संडे को बनाएं और खाएं

बिरयानी चाहे वेजिटेरियन हो या फिर नॉन वेजिटेरियन इसका स्वाद और इसकी महक ही आपकी भूख बढ़ाने के लिए काफी है। जो लोग नॉन वेजिटेरियन बिरयानी कम और वेजिटेरियन बिरयानी ज्यादा पसंद करते हैं उनके लिए अंडे की बिरयानी सबसे बेस्ट option होता है। इस बिरयानी का स्वाद आपको दोनों स्वाद को पूरा कर देता है। इसे आप अपने घर पर भी आसानी से बना सकती हैं। हैदराबादी एग बिरयानी बनाने की रेसिपी बहुत की आसान है। इसे बनाने के लिए आपको क्या चाहिए और इसे कैसे बनाना है ये हम आपको इस रेसिपी में बता रहे हैं। इसे बनाने का सही तरीका जान लीजिए क्योंकि इसे बनाने का तरीका सही नहीं होगा तो इसका स्वाद भी अच्छा नहीं लगेगा।Egg बिरयानी कई तरह से बनायी जाती है। अंडों को ऊबालकर या आप फ्राइ करके भी अंडा बिरयानी बना सकती हैं। इसे कैसे बनाना है आइए जानते हैं।
Egg बिरयानी बनाने की सामग्री
- बासमती चावल- 200 ग्राम
- अंडे- 3 उबले हुए
- खाने वाला रंग- 1/4 चम्मच
- दही- 100 ग्राम
- धनिया पाउडर- 1/4 चम्मच
- हल्दी पाउडर- 1/4 चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर- 1 चम्मच या स्वादानुसार
- गरम मसाला- 1/4 चम्मच
- चिकन मसाला- 1/4 चम्मच
- नमक- स्वादानुसार
- अजीनोमोटो- 1/4 चम्मच
- नींबू- 1 (रस निकाल लें)
- दूध- 100 ml
- प्याज- 50 ग्राम (तला हुआ)
- पुदीना- 10-12 पत्ते
- सौंफ- 1/4 चम्मच
- लौंग- 2-3
- दालचीनी- एक टुकड़ा
- शाह जीरा- 1 चुटकी
- इलायची- 2
- अदरक- 1 चम्मच पेस्ट
- देसी घी- 2 चम्मच
- जीरा- 1/4 चम्मच
- ताजा हरी धनिया- थोड़ा सा
- तेल- 2 चम्मच
आपको ये बता दें कि Egg बिरयानी बनाने का ये तरीका काफी अलग है इस तरीके से हैदराबाद में लोग अपने घर में बिरयानी बनाते हैं।
Read more: चांदनी चौक में पिछले 80 सालों से इसलिए मशहूर है ये चिकन कोरमा
Egg बिरयानी बनाने की विधि
- एक भारी पैन लें और उसमें 2 कप पानी डाले। जब पानी उबलने लगे तब आप उसमें सौंफ, लौंग, दालचीनी एक टुकड़ा, शाह जीरा, इलायची, जीरा, हरा धनिया और पुदीने के पत्ते डालें। ऐसा करने से पानी में मसालों का स्वाद आ जाएगा।
- जब पानी मसाले में अच्छे से घुल जाए तो आप पानी को छलनी से छान कर अलग कर लें इससे खड़े मसाले छलनी में ही रह जाएंगें।
- अब एक कढ़ाही में चावल पानी और हल्का सा नमक डालकर आप इसे आधा कच्चा पका लें।
- जब चावल आधे पक जाएं तब आप इसे छलनी में छानकर इसका पानी निकाल दें।
- अब एक भारी कढ़ाही लें और उसमें तेल डालें। अब इसमें फ्राई प्याज डालें फिर इसमें धनिया पाउडर, हल्दी पाउडर, चिकन मसाला, लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला, अजीनोमोटो, लहसुन-अदरक का पेस्ट डालकर आप इसे अच्छे से भूनें।
- अब इसमें दही डालकर आप इसे भूनें इसमें नींबू का रस भी डालें। जब मसाला थोड़ा भुनने लगे तब आप इसमें पुदीना और धनिया पत्ते भी डालें।
- इस मसाले को आप 1-2 मिनट तक अच्छे से भूनें और इसमें फिर उबले हुए अंडे डालें।
- अंडों को मसाले के साथ अच्छे से भूनें। ध्यान रखें कि अंडों को मसाले में डालने से पहले आप इसमें कांटे वाले चम्मच से छेद कर लें इससे मसाला अंडों के साथ अच्छे से मिल जाएगा।
- जब मसाला अंडों के साथ अच्छे से भून जाए अब आप आधे कच्चे चावलों को इसी मसाले वाली कढ़ाही में मिलाएं।
- कढ़ाही में चावलों को अच्छे से पकाने के लिए इसमें दूध डालें। फिर आप इसमें घी और थोड़ा सा रंग भी डालें। अब आप इसे स्टीम में अच्छे से पकने दें चावलों में मसालों की खूशबू अच्छे से मिल जाएगी जिसका स्वाद आपको खाने से समय समझ आएगा।
Tips: इसे आप धनिये की पत्तियों के साथ सजाएं मिर्ची के सालान और रायते के साथ आप इसे सर्व करें। खासकर इसका स्वाद मिर्ची के सालान के साथ ज्यादा अच्छा आता है।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।