पराठे के साथ ट्राई करें प्याज और पुदीने की चटनी, जानिए आसान रेसिपी

खाने को जायकेदार और लजीज बनाने के बहुत सारे तरीके हैं। लेकिन भारत में खाने का स्वाद बढ़ाने के लिए चटनी सबसे ज्यादा मशहूर है। जी हां, चटनी एक ऐसा व्यंजन है, जिसे लगभग हर फूड के साथ खाया जाता है। यह बेस्वाद खाने को भी चटपटा बना देती है। मजे की बात तो यह है कि चटनी खाने में जितनी स्वादिष्ट होती है, बनाने में भी उतनी ही आसान है। हालांकि, चटनी कई तरह की होती हैं लेकिन आज हम आपको प्याज और पुदीने की चटनी बनाने की आसान विधि के बारे में बता रहे हैं, जिसे आप पराठे, समोसे, पकौड़े आदि के साथ सर्व कर सकती हैं।
प्याज और पुदीने की चटनी Recipe Card
आप घर पर इस तरह प्याज और पुदीने की चटनी बनाएं और पराठे के साथ सर्व करें।
Ingredients
- 1 कप- प्याज (कटा हुआ)
- आधा कप- हरा धनिया
- आधा कप- पुदीना
- 3- हरी मिर्च
- 1/2 छोटा चम्मच- जीरा पाउडर
- स्वादानुसार- नमक
- 1 छोटा चम्मच - लहसुन
- आधा - नींबू
Step
- Step 1:
प्याज और पुदीने की चटनी बनाने के लिए सबसे पहले आप हरा धनिया और पुदीने को अच्छी तरह से धो लें।
- Step 2:
फिर हरी मिर्च, लहसुन प्याज और अन्य सभी सामग्रियों को और एक मिक्सर ग्राइंडर में डाल दें।
- Step 3:
अब इस मिश्रण को अच्छी तरह से पीस लें। आप चाहे तो इसमें थोड़ा-सा पानी भी डाल सकती हैं।
- Step 4:
जब मिश्रण अच्छी तरह से पीस जाए तो इसमें नींबू को डाल दें और अच्छी तरह से मिला लें।
- Step 5:
अब इसमें नमक डालें और कुछ देर के लिए फ्रिज में रख दें।
- Step 6:
बस आपकी पुदीने और प्याज की चटनी तैयार है। अब आप इसे समोसे, चिकन टिक्का, तंदूरी चिकन, पराठे के साथ सर्व कर सकती हैं।
बनाने की विधि
- प्याज और पुदीने की चटनी बनाने के लिए सबसे पहले आप हरा धनिया और पुदीने को अच्छी तरह से धो लें। (कच्चे आम और पुदीने की चटनी की रेसिपी)
- फिर हरी मिर्च, लहसुन कटा हुआ प्याज और अन्य सभी सामग्रियों को और एक मिक्सर ग्राइंडर में डाल दें।
- अब इस मिश्रण को अच्छी तरह से पीस लें। आप चाहे तो इसमें थोड़ा-सा पानी भी डाल सकती हैं।
- जब मिश्रण अच्छी तरह से पीस जाए तो इसमें नींबू को डाल दें और अच्छी तरह से मिला लें।
- अब इसमें नमक डालें और कुछ देर के लिए फ्रिज में रख दें।
- बस आपकी प्याज और पुदीने की चटनी तैयार है। अब आप इसे समोसे, चिकन टिक्का, तंदूरी चिकन, पराठे के साथ सर्व कर सकती हैं।
इसे ज़रूर पढ़ें-Leftover paratha: बचे हुए पराठे से आसानी से बनाएं ये शानदार रेसिपीज
Image Credit- (@Shutterstock)
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।