Malai Egg Curry Recipe: इस सर्दी घर में बनाएं मलाई अंडा करी, ढाबा जैसा मिलेगा स्वाद; नोट करें आसान रेसिपी

सर्दियों में सभी घराें में कई तरह के पकवान बनाए जाते हैं। नॉनेवज तो कुछ ज्यादा ही पसंद किए जाते हैं। जब बात सर्दियों की आती है तो गरमा-गरम खाना खाने का मजा ही कुछ और हाेता है। इस मौसम में अंडा सबसे ज्यादा खाई जाने वाली चीज है। नाश्ते से लेकर रात के खाने तक, अंडे को कई तरीके से बनाया जा सकता है। तो अगर आप भी वही नॉर्मल अंडे की सब्जी खा-खाकर बोर हो गई हैं, तो एक बाद मलाई अंडा करी जरूर ट्राई करें।
Malai Egg Curry Recipe Card
घर पर आप आसानी से मलाई एग करी बना सकती हैं। इसका स्वाद एकदम ढाबा स्टाइल जैसा होता है।
Ingredients
- उबले अंडे चार से छह
- प्याज दो बारीक कटे हुए
- दो टमाटर की प्यूरी
- हरी मिर्च स्वादानुसार
- अदरक-लहसुन का पेस्ट एक चम्मच
- काजू 10 से 12
- मलाई या फ्रेश क्रीम 3 से 4 चम्मच
- दूध एक कप
- तेल दो से तीन बड़े चम्मच
- जीरा आधा चम्मच
- हल्दी आधा चम्मच
- धनिया पाउडर एक चम्मच
- लाल मिर्च आधा चम्मच
- गरम मसाला आधा चम्मच
- नमक स्वादानुसार
- हरा धनिया गार्निशिंग के लिए
Step
- Step 1:
उबले अंडों को कांटे से हल्का चुभाकर तैयार रखें। इससे मसाला अच्छे से अंदर जाता है।
- Step 2:
कड़ाही में 2 चम्मच तेल गरम करें। अंडे डालकर हल्का सुनहरा भून लें और निकालकर रख दें।
- Step 3:
उसी कड़ाही में थोड़ा और तेल गर्म करें। तेज पत्ता और जीरा डालें और चटकने दें।
- Step 4:
अब बारीक कटी प्याज को भूनें। फिर अदरक-लहसुन पेस्ट और हरी मिर्च डालकर चलाएं।
- Step 5:
इसके बाद इसमें टमाटर प्यूरी डालें और तब तक पकाएं जब तक तेल न अलग हो जाए।
- Step 6:
अब सभी मसाले और नमक डालकर अच्छे से भून लें।
- Step 7:
काजू-मलाई पेस्ट डालकर धीमी आंच पर पकाएं और दूध या थोड़ा पानी डालकर ग्रेवी में उबाल आने दें।
- Step 8:
अब भूने हुए अंडे को ग्रेवी में डालकर पका लें।
- Step 9:
गैस बंद कर ऊपर से हरा धनिया और एक छोटा चम्मच क्रीम डाल दें। मलाई एग करी तैयार है।
ये न केवल स्वाद में जबरदस्त होती है, बल्कि इसे बनाना भी आसान है। इसका मलाईदार फ्लेवर इसे ढाबा-स्टाइल बनाता है और खाने वाले उंगलियां चाटते रह जाते हैं। आप इसे रोटी, चावल या पराठे के साथ भी सर्व कर सकती हैं। आज हम आपको इसकी आसान रेसिपी बताने जा रहे हैं-
-1765355583794.jpg)
मलाई एग करी बनाने के लिए सामग्री
- उबले अंडे चार से छह
- प्याज दो बारीक कटे हुए
- दो टमाटर की प्यूरी
- हरी मिर्च स्वादानुसार
- अदरक-लहसुन का पेस्ट एक चम्मच
- काजू 10 से 12
- मलाई या फ्रेश क्रीम 3 से 4 चम्मच
- दूध एक कप
- तेल दो से तीन बड़े चम्मच
- जीरा आधा चम्मच
- हल्दी आधा चम्मच
- धनिया पाउडर एक चम्मच
- लाल मिर्च आधा चम्मच
- गरम मसाला आधा चम्मच
- नमक स्वादानुसार
- हरा धनिया गार्निशिंग के लिए
इसे भी पढ़ें: Rajasthani Taste: घर पर कम समय में बनाएं राजस्थान की फेमस गट्टा कढ़ी, जानें रेसिपी
कैसे बनाएं मलाई एग करी?
- सबसे पहले उबले अंडों को काट लें। इससे मसाला अच्छे से अंदर चला जाता है।
- अब कड़ाही में दो चम्मच तेल डालकर अंडे को गोल्डन होने तक भून लें।
- अब उसी कड़ाही में थोड़ा और तेल डालें। एक तेज पत्ता, चम्मच जीरा डालें और चटकने दें।
- अब बारीक कटी हुई प्याज डालकर उसे अच्छे से भून लें।
- इसके बाद अदरक-लहसुन पेस्ट, बारीक कटी हरी मिर्च डालकर पकाएं।
- अब इसमें टमाटर की प्यूरी डालें और तब तक पकाएं जब तक तेल न अलग हो जाए।
- इसके बाद सभी मसाले एड करें और नमक डालकर पका लें, जब तक तेल न छोड़ दे।
- अब काजू-मलाई का पेस्ट डालें और धीमी आंच पर पांच मिनट के लिए पकाएं।
- इसके बाद एक कप दूध या थोड़ा पानी डालकर ग्रेवी में उबाल आने दें।
- अब भूने हुए अंडे ग्रेवी में डालें और पांच मिनट के लिए पकने दें।
- ऊपर से हरा धनिया और एक छोटा चम्मच क्रीम डाल दें। स्वाद दोगुना हो जाएगा।
स्वाद बढ़ाने के लिए टिप्स
- अंडे भूनने से फ्लेवर कई गुना बढ़ जाता है।
- काजू की जगह आप बादाम भी ले सकती हैं।
- ऊपर से थोड़ा सा बटर डाल दें, स्वाद ढाबा जैसा हो जाएगा।
- सर्दियों की शाम में गरम रोटी या चावल के साथ इसे सर्व करें। ये सभी को खूब पसंद आएगा।
इसे भी पढ़ें: Recipe Of The Day: लौकी-तोरई छोड़िए, इस बार खाने में बनाएं भुट्टे की स्वादिष्ट सब्जी; ये रही रेसिपी
तो अगर आप वही बोरिंग एग की सब्जी खा-खाकर बोर हो गई हैं, तो एक बार मलाई एग करी ट्राई करें। इसे खाकर खूब मजा आएगा। साथ ही अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।