Dosa Batter Fermentation Tricks: डोसा बेटर को फर्मेंट के लिए नहीं रखना पड़ेगा घंटों, इन ट्रिक्स से तुरंत उठेगा खमीर

अक्सर जब भी हम घर में डोसा बनाने की सोचते हैं, तो सबसे पहले उसको फर्मेंट करने की दिक्कत आती है। आज हम आपको ऐसी आसान सी ट्रिक बताने जा रहे हैं। जिसकी मदद से आप मिनटों में डोसे के बेटर में खमीर उठा सकती हैं। इसके लिए आपको अब घंटों रखने की जरूरत नहीं पड़ेगी।  
Updated:- 2024-11-28, 15:14 IST
Dosa Batter Ferment tips

Dosa Batter Fermentation Tips: साउथ इंडियन डिश डोसा आज पूरे भारतवर्ष में पसंद किया जा रहा है। बिना घी-तेल के तैयार होने यह डिश हेल्थ के लिए भी अच्छी रहती है। आजकल लोग होटल और रेस्तरां में जाने की बजाय घर पर ही डोसा बना लेते हैं। इससे समय की बचत होने और पैसे दोनों बच जाते हैं। डोसा बनाने में सबसे ज्यादा दिक्कत उसकी तैयारी करने में आती हैं, क्यूंकि इसके लिए हमें एक दिन पहले से दाल-चावल को भिगोना पड़ता है। इसके बाद अगले दिन उसे पीसकर खमीर उठने के लिए पूरा दिन इंतजार करना पड़ता है। यह प्रोसेस काफी लंबा हो जाता है। इसी के चलते कुछ लोगों को इसे बनाने में मुसीबत लगती है।

इंस्टेंट खमीर के लिए अपनाएं ये ट्रिक्स

dosa batter tips

यदि आप भी डोसा बनाते हुए इस समस्या का सामना करती हैं, तो आज हम आपके लिए कुछ आसान सी ट्रिक्स लेकर आएं हैं। जिनके जरिये आप कुछ ही घंटों में डोसे के बेटर को फर्मेंट कर सकती हैं। इसके लिए बस आपको कुछ आसान से टिप्स फॉलो करने होंगे। जिसकी मदद से आप टेस्टी और क्रिस्पी डोसा बना पाएंगी।

ये भी पढ़ें : झटपट तैयार करें डोसा की ये वैरायटीज, स्वाद के साथ मिलेगा भरपूर पोषण

साबुत हरी मिर्च डालें

green chilli

यदि आपको तुरंत डोसे के बेटर में खमीर उठाना है, तो आपको साबुत हरी मिर्च को उस बेटर में करीब 1-2 घंटे डालकर रखना है। कुछ देर बाद देखेंगे खमीर ऊपर आ जाएगा।

गर्म पानी में रखें

hot water

इसके अलावा आप इंस्टेंट खमीर के लिए डोसे के बेटर को खौलते हुए किसी पानी के बर्तन में भी रख सकती हैं। कुछ घंटो में परफेक्ट बेटर तैयार हो जाएगा।

इंस्टेंट यीस्ट

yeast

आप डोसे के मिश्रण में बाजार से लाकर इंस्टेंट यीस्ट को भी डाल सकती हैं। इसको डालते के कुछ देर बाद ही खमीर बर्तन में ऊपर तक आ जाएगा। कुछ लोग भटूरे बनाते समय भी इसका यूज करते हैं।

कुकर का प्रयोग करें

pressure cooker

आप प्रेशर कुकर को गैस पर रखकर उसमें पानी डालकर स्टीम बनाएं। अब गैस बंद करके डोसे के बेटर वाला बर्तन उसमें रखें। अब कुकर का ढक्कन लगा दें। कुछ घंटे बाद देखेंगे अच्छा खासा खमीर उठ जाएगा।

ये भी पढ़ें : नहीं बनता है रेस्तरां जैसा डोसा, तो बैटर बनाते वक्त इन टिप्स को करें फॉलो

मुरमुरे मिलाएं

murmure

इसके साथ ही आप इंस्टेंट और कुरकुरा डोसा बनाने के लिए अपने डोसे के घोल में मुरमुरों को पीसकर उसमें मिला सकती हैं। इससे भी डोसा एकदम परफेक्ट सिकता और बनता है।

गर्म पानी मिलाएं

डोसा के मिश्रण में तुरंत खमीर उठाने के लिए आप चावल पीसते हुए या फिर ऊपर से उसमें गर्म पानी मिला सकती हैं। ये भी एक बेस्ट ट्रिक है, जिसे शेफ संजीव कपूर ने भी शेयर किया था।


इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit: Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।