इन महाराष्ट्रियन डिशेज़ के साथ ब्रेकफास्ट को बनाएं लाजवाब

यदि आप अपने किचन में तैयार होने वाले रोज़ के नाश्तों से ऊब गई हैं और अपने ब्रेकफास्ट में स्वाद का तड़का लगाना चाहती हैं, तो हम आपको महाराष्ट्र के कुछ प्रसिद्द व्यंजनों की आसान रेसिपी बताने जा रहे हैं। इन रेसिपीज को आप अपने ब्रेकफास्ट मेनू में जोड़ सकती हैं और खाने में स्वाद का तड़का लगा सकती हैं।
फराळी थाली पीठ
आवश्यक सामग्री
उबले बैंगनी रतालू- 250 ग्राम ,उबले हुए आलू-200 ग्राम, भिगोया हुआ साबुदाना -150 ग्राम, मूंगफली दाने -20 ग्राम, हरी मिर्च-2,अदरक का पेस्ट-10 ग्राम,दही -20 ग्राम ,नमक- स्वादानुसार, काली मिर्च पाउडर- 1 /4 चम्मच, चीनी-स्वाद के लिए, नींबू का रस- 1 चम्मच
इसे जरूर पढ़ें : Quaker Oats से झटपट तैयार करें ब्रेकफास्ट के लिए ये 3 टेस्टी रेसिपी
बनाने का तरीका
- एक बड़े बाउल में उबले हुए रतालू और आलू को एक साथ मैश कर लें। मैश किये हुए पेस्ट में साबुदाना मिलाएं।
- तैयार पेस्ट में नमक, काली मिर्च पाउडर, चीनी, दही, मूंगफली पाउडर और नींबू का रस मिलाएं।
- सभी सामग्रियों को अच्छी तरह से मिलाएं।
- एक समतल सतह पर मुट्ठी भर मिश्रण लें और अपनी हथेली से इसे सपाट रोटी (थालीपीठ) की तरह आकार दें।
- एक फ्राइंग पैन या तवे को गर्म करें, उस पर घी लगाएं और फिर थालीपीठ ( ऐसे बनाएं मल्टीग्रेन थालीपीठ ) को पैन पर रखें।
- थालीपीठ को दोनों तरफ से कुरकुरा होने तक तवे या पैन में सेक लें।
- थालीपीठ तैयार है। इसे दही या हरी चटनी के साथ गरमा-गरम सर्व करें।
ज्वारी छे धीरदे
आवश्यक सामग्री
ज्वार का आटा-1 कप, बेसन -2 चम्मच, हल्दी पाउडर- 1 /4 चम्मच, मिर्च पाउडर-1 /2 चम्मच, कटा हुआ प्याज-1, कद्दूकस की हुई गाजर-½ कप, कटा हुआ हरा धनिया-1 बड़ा चम्मच, नमक स्वादानुसार, तेल- आवश्यकतानुसार, पानी- आवश्यकतानुसार
बनाने का तरीका
- एक मिक्सिंग बाउल में सभी सूखी सामग्रियों को एक साथ डालें और अच्छी तरह मिक्स कर लें। किसी भी गांठ से बचने के लिए धीरे-धीरे पानी डालें और एक पतले घोल में फेंटें।
- एक पैन या तवा गरम करें और थोड़ा बैटर डालें और एक पतले पैनकेक की तरह फैलाएं।
- थोड़ा सा तेल चारों ओर से डालें और इसे हल्का भूरा होने तक पकाएं, अब इसे पलटें और दूसरी तरफ से भी ब्राउन होने तक पकाएं।
- दोनों तरफ अच्छी तरह से सिक जाने पर दही के साथ गरमा-गरम सर्व करें और इसका स्वाद उठाएं।
दडपे पोहे
आवश्यक सामग्री
बारीक कटा हुआ प्याज -1, कद्दूकस किया हुआ नारियल -1 /2 कप, नींबू का रस-1 चम्मच, चीनी-1 चम्मच, नमक - स्वादानुसार, मोटा पोहा-2 कप, तेल-2 बड़े चम्मच,मूंगफली-2 बड़े चम्मच, सरसों दाने -1 छोटा चम्मच, जीरा-½ छोटा चम्मच, हींग-एक चुटकी, बारीक कटी हुई मिर्च-2,करी पत्ता- 8 -10, बारीक कटा हुआ धनिया- 1 बड़ा चम्मच
बनाने का तरीका
- एक बड़े बाउल में प्याज, नारियल, नींबू का रस, चीनी और नमक लें।
- सभी सामग्रियों को अच्छी तरह से मिलाएं और सुनिश्चित करें कि सब कुछ आपस में अच्छी तरह से मिल जाए।
- तैयार सामग्री में पोहा (बची हुई रोटियों से बनाएं पोहा) डालें और अच्छी तरह से मिलाएं।
- सुनिश्चित करें कि पोहा नमी को अवशोषित करेऔर नरम हो जाए।
- एक पैन में कड़ाही में तेल गरम करें और उसमें मूंगफली को कुरकुरा होने तक भूनें ।
- उसी तेल में, सरसों, जीरा, हींग, कटी हुई मिर्च और करी पत्ता डालें।
- तैयार पोहे के ऊपर तड़का डालें और अच्छी तरह से मिलाएं ।
- कटी हरी धनिया और कद्दूकस किये हुए नारियल से गार्निश करें और सर्व करें।
इसे जरूर पढ़ें : बची हुई कढ़ी से बनाएं 3 ईज़ी और टेस्टी डिशेज़
इन सभी रेसिपीज़ को आप अपने ब्रेकफास्ट के लिए बहुत कम समय में तैयार कर सकती हैं। ये सभी डिशेज़ खाने में लाजवाब होने के साथ सेहतमंद भी हैं।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit: pintrest and shutterstock
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।