नाश्ते में झटपट तैयार करें मल्टीग्रेन थालीपीठ, स्वाद और सेहत से भरपूर है ये रेसिपी

हेल्दी चीजों से अगर आपके दिन की शुरुआत हो, तो इससे बेहतर कुछ नहीं। वैसे तो ब्रेकफास्ट में खाने के लिए बहुत सी ऐसी चीजे हैं, जिसे आप आसानी से बना सकती हैं। लेकिन आज हम आपको 'मल्टीग्रेन थालीपीठ' की रेसिपी बताने जा रहे हैं। यह न सिर्फ खाने में स्वादिष्ट है बल्कि हेल्दी भी है। मल्टीग्रेन आटे से बनी ये थालीपीठ अधिकांश महाराष्ट्रियन घरों में बनाई जाती है। यह एक तरह की रोटी है जो मल्टीग्रेन आटे से तैयार की जाती है। खास बात है कि इसे बनाने के लिए अधिक चीजों की आवश्यकता नहीं होती है। बिना किसी मेहनत के ये रेसिपी घर पर आसानी से बनाई जा सकती हैं। पेट भरने के साथ-साथ यह प्रोटीन और पोषण से भी भरपूर है।
मल्टीग्रेन थालीपीठ Recipe Card
10 मिनट में बनाए मल्टीग्रेन थालीपीठ
Ingredients
- 1/2 कप- ज्वॉर या फिर बाजरे का आटा
- 1/2 कप- चावल का आटा
- 1/2 कप- गेंहू का आटा
- 1/2 कप- रागी का आटा (लाल बाजरा)
- 1/2 कप- बेसन
- 2 बड़े चम्मच- दही
- ऑयल/घी-तलने के लिए
- 3-4- लहसुन
- 1 टुकड़ा- अदरक
- हल्दी पाउडर-जरूरत अनुसार
- पालक या मेथी के पत्ते- जरूरत अनुसार
- गाजर- जरूरत अनुसार
Step
- Step 1:
इसे बनाने के लिए पांच अलग-अलग तरीके के आटे को एक बर्तन में डाल दें। अब इसमें बारीक काटे हुए प्याज, लहसुन, हरा धनिया, स्वाद अनुसार नमक, आधा चम्मच हल्दी, जरूरत के अनुसार मिर्ची पाउडर डाल दें।
- Step 2:
अब इसमें पालर और मेथी के पत्तों को बारीक काट लें और गाजर को कद्दूकस कर लें। अगर आप चाहे तो अपनी पसंद की और सब्जियों को शामिल कर सकती हैं। अब इन सभी चीजों को आटे में अच्छी तरह से मिक्स कर दें और पानी की मदद से इसे गूंथ लें।
- Step 3:
आटा गूंथ लेने के बाद नींबू के साइज का आटा लें और उसे अपने हाथों की मदद से गोल आकार दें। आप इसे अपनी पसंद का बड़ा आकार दे सकती हैं, हालांकि ज्यादातर लोग इसे पैन केक के साइज में रखना पसंद करते हैं।
- Step 4:
अब आटे पर पैट करने के लिए अपने हाथों को पानी से गीला करें और उसे फैलाएं। इसके अलावा थालीपीठ पर 2 से 3 छेद कर दें ताकी यह सभी जगह से समान रूप से पक जाए।
- Step 5:
तैयारी पूरी हो जाने के बाद गैस पर पैन रखें और उसे गर्म होने दें। जब यह गर्म हो जाए तो थालीपीठ को उस पैन में आराम से रखें। अब इसपर एक चम्मच घी या फिर ऑयल का इस्तेमाल करें। अगर आप चाहे तो बटर का भी इस्तेमाल कर सकती हैं।
- Step 6:
इसे क्रंची बनाने के लिए हल्का तेल थालीपीठ के चारो तरफ लगाएं। पकने के लिए चाहे तो इसे ढक भी सकती हैं। जब यह भूरा हो जाए तो उसे दूसरी तरफ के लिए पलट दें।
- Step 7:
थालीपीठ को कुरकुरी बनाने के लिए इसे कम से कम 10 मिनट तक पकाएं। ध्यान रहे कि इसे बनाने के लिए गैस को मीडियम आंच पर ही रखें। जब यह पूरी तरह से पक जाए तो इसे दही या फिर अचार के साथ सर्व कर सकती हैं। यह रेसिपी न सिर्फ टेस्टी है बल्कि हेल्दी भी है।
- Step 8:
प्रोटीन और फाइबर से भरपूर यह रेसिपी बड़ों के साथ-साथ बच्चों को भी सर्व किया जा सकता हैं। इसे आसानी से बनाया जा सकता है। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।