रात की बची हुई रोटियों से बनाएं आसान और टेस्टी पोहा

भारतीय रसोई अपने स्वाद की वजह से पूरी दुनिया में प्रसिद्द है और किचन में हर रोज़ कोई नयी डिश तैयार करना भारतीय महिलाओं का शौक होता है। ऐसी ही डिश में से एक है रोटी का पोहा। घर में बची हुई रोटियों को इस्तेमाल में लाने का इससे बेहतर उपाय भला क्या हो सकता है, कि उससे कोई ऐसी खाने की डिश बनाई जाए जिसका स्वाद बड़ों ही नहीं बच्चों को भी पसंद आये। हम आपको बताने जा रहे हैं बची हुई रोटियों से तैयार होने वाले चटपटे पोहे की आसान रेसिपी जिसे आप मिनटों में तैयार कर सकती हैं।
रोटी के पोहे की रेसिपी Recipe Card
बची हुई रोटियों से बनाएं पोहा
Ingredients
- बची हुई रोटियां - 5-6
- हरी मिर्च कटी हुई-2
- बारीक कटे हुए प्याज़ - 2
- नींबू-1
- लाल मिर्च पाउडर-1 चम्मच
- हल्दी पाउडर-1/4 छोटा चम्मच
- हींग -1/4 छोटा चम्मच
- मूंगफली दाने -1/4 कप
- करी पत्ते -8 -10
- घी या तेल -आवश्यकतानुसार
- सरसों के दाने -1/4 छोटा चम्मच
- नमक -स्वादानुसार
- चाट मसाला-1/2 चम्मच
- बारीक कटा धनिया- 1/4 कप
Step
- Step 1:
सबसे पहले बची हुई रोटियों को मिक्सी में डालकर छोटे टुकड़े कर लें या फिर रोटी को बारीक टुकड़ों में काट लें।
- Step 2:
एक पैन में घी या तेल गरम करके उसमें सरसों के दाने, हरी मिर्च ,हींग,करी पत्ता और प्याज डालें।
- Step 3:
जब प्याज़ भुनकर हल्के भूरे रंग का हो जाए तब इसमें लाल मिर्च पाउडर,धनिया पाउडर, हल्दी पाउडर और नमक मिक्स करें।
- Step 4:
इस तैयार मिश्रण में रोटी के कटे हुए टुकड़े डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर लें और इसमें ऊपर से नींबू का रस मिलाएं।
- Step 5:
एक पैन में थोड़ा घी गरम करके उसमें मूंगफली के दाने डालें और उन्हें भून लें।
- Step 6:
भुने हुए मूंगफली के दाने और हरी धनिया से पोहा को गार्निश करें और इसके ऊपर आप स्वादानुसार चाट मसाला डालें।
- Step 7:
रोटियों से बना टेस्टी पोहा तैयार है, इसे गरमा -गरम सर्व करें और इसका स्वाद उठाएं।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।