लीची के गूदे से बनाएं बच्चों के लिए जेली, बाजार से लाने की नहीं पड़ेगी जरूरत

बच्चे अगर जेली खाने की जिद्द करते हैं, तो उनके लिए घर पर जेली बना सकती हैं। चलिए इस लेख में आपको आसान रेसिपी बताएं जिसे आप मिनटों में तैयार कर सकती हैं।
image

गर्मियों का मौसम आते ही बाजारों में लाल-लाल, रसीली लीचियां खूब दिखने लगती हैं। एक टुकड़ा आपने खा लिया, तो फिर हाथ ही नहीं रुकता। बच्चे भी लीची खाना खूब पसंद करते हैं। मगर क्या आपको पता है कि आप इसे अलग-अलग तरीके से बनाकर उन्हें सर्व कर सकती हैं।

बच्चे अक्सर जेली या जैम खाने की जिद्द करते हैं। बाहर की जेली में प्रिजर्वेटिव्स होते हैं और फूड कलर भी डाला जाता है, जो बच्चों के लिए हानिकारक हो सकता है।

बाजार से महंगी और मिलावटी जेली लाने की बजाय, अपने हाथों से बनी ताजी लीची की जेली बच्चों को खिलाना एक बेहतर विकल्प है। घर पर बनी जेली में न तो केमिकल रंग होते हैं और न ही कोई प्रिजर्वेटिव, जिससे आप अपने बच्चों को पूरी तरह से प्राकृतिक और सुरक्षित चीज खिला सकती हैं। तो आइए, आपको लीची से जेली बनाने का तरीका बताएं।

लीची जेली बनाने की विधि:

litchi jelly

  • सबसे पहले लीची को अच्छी तरह से धो लें। फिर उनके छिलके उतारकर गुठलियां निकाल दें। हमें सिर्फ लीची का गूदा चाहिए, इसलिए गूदे को साफ करके अलग रखें।

इसे भी पढ़ें: लीची का गूदा, छिलका और बीज सब आएगा काम, किचन में इस तरह से करें इस्तेमाल

  • अब लीची के गूदे को एक ब्लेंडर में डालकर बिना पानी डाले पीस लें। इसमें पानी न डालें वरना पेस्ट पतला हो जाएगा। अगर आप स्मूथ जेली चाहती हैं तो इसे छान भी सकती हैं, लेकिन ध्यान रखें छोटे-मोटे रेशे जेली में अच्छे लगते हैं।
  • एक छोटे कटोरे में 1/2 कप पानी लें और उसमें जिलेटिन या अगर-अगर पाउडर डालकर अच्छी तरह से मिला लें ताकि कोई गांठ न रहे। इसे 5-10 मिनट के लिए फूलने दें।
  • एक गहरे पैन या कड़ाही में लीची का पिसा हुआ गूदा डालें। मध्यम आंच पर इसे 2-3 मिनट तक पकाएं। अब इसमें चीनी डालें और अच्छी तरह से मिलाएं। चीनी के घुलने और मिश्रण के थोड़ा गाढ़ा होने तक लगातार चलाते हुए पकाएं।
  • जब मिश्रण थोड़ा गाढ़ा हो जाए तो इसमें घोला हुआ जिलेटिन या अगर-अगर का मिश्रण डालें। लगातार चलाते रहें ताकि यह अच्छी तरह से मिल जाए और कोई गांठ न पड़े। इसे धीमी आंच पर 2-3 मिनट तक और पकाएं। ध्यान रहे कि मिश्रण में उबाल न आए, नहीं तो जिलेटिन/अगर-अगर का असर कम हो सकता है।
  • आंच बंद कर दें और इसमें नींबू का रस मिलाएं। नींबू का रस जेली को एक हल्का खट्टापन देता है और उसके रंग को भी बनाए रखने में मदद करता है।

इसे भी पढ़ें: गर्मियों में लीची की मदद से बनाएं यह कूल-कूल ड्रिंक्स

  • मिश्रण को हल्का ठंडा होने दें। फिर इसे छोटे-छोटे जेली मोल्ड्स या कांच के कटोरे में डालें। मोल्ड्स को प्लास्टिक रैप से ढककर कम से कम 2-3 घंटे के लिए फ्रिज में सेट होने के लिए रख दें। जब जेली पूरी तरह से सेट हो जाए, तो इसे फ्रिज से निकालें।
  • मोल्ड्स से जेली को धीरे से निकालें और सर्विंग ट्रे में रखें। आप इसे फ्रूट सलाद के साथ या ऐसे ही ठंडा-ठंडा परोस सकती हैं।
HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP

लीची की जेली Recipe Card

चलिए आज आपको बताएं कि आप मिनटों में लीची की जेली कैसे बना सकते हैं।
Her ZindagiHer ZindagiHer ZindagiHer Zindagi
  • Total Time :25 min
  • Preparation Time : 15 min
  • Cooking Time : 10 min
  • Servings : 8
  • Cooking Level : Medium
  • Course: Desserts
  • Calories: 175
  • Cuisine: Indian
  • Author: Ankita Bangwal

सामग्री

  • 500 ग्राम लीची
  • 1/2 कप चीनी
  • 1 चम्मच नींबू का रस
  • 2 चम्मच जिलेटिन या अगर-अगर पाउडर
  • आवश्यकतानुसार पानी

विधि

  • Step 1 :

    लीची का गूदा अलग निकालें और इसे ब्लेंडर में डालकर पीस लें।

  • Step 2 :

    एक कटोरी में जिलेटिन या अगर-अगर को पानी में मिलाकर अलग रखें।

  • Step 3 :

    एक पैन में लीची का गूदा डालकर पकाएं, उसमें चीनी डालें। इसके बाद जिलेटिन डालकर कुछ देर पकाएं।

  • Step 4 :

    आंच बंद करके नींबू का रस डालकर मिक्स करें।

  • Step 5 :

    मोल्ड में डालकर सेट होने के लिए फ्रिज में रखें। फ्रिज से निकालकर बच्चों को सर्व करें।