मात्र 15 मिनट में बनकर तैयार होंगी नाश्ते की ये 3 रेसिपीज

सर्दियों के आते ही हर काम में आलस आता है। चाहे वो सुबह ऑफिस जाना हो या ठंड में उठकर नाश्ता तैयार करना। ऐसे में मन करता है कि सुबह-सुबह कुछ हल्का और झटपट बनने वाला नाश्ता तैयार किया जाए।
अगर आप कंफ्यूज हैं कि इस टाइम नाश्ते में क्या बनाए जाए, तो यह आर्टिकल आपके लिए हेल्पफुल होगा। आज के आर्टिकल में हम आपको इन तीन रेसिपीज बताएंगे, जिन्हें आप मात्र 15 मिनट में बनाकर अपना नाश्ता तैयार कर सकती हैं।
ओट्स पोहा रेसिपी-

आपने इससे पहले चिवड़े के पोहे जरूर खाए होंगे, आप चाहें तो ओट्स के पोहे भी घर पर बना सकते हैं। जैसा कि हम सभी जानते हैं, कि ओट्स सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। यह सुबह के नाश्ते के लिए परफेक्ट मील होता है, तो आइए जानते हैं ओट्स पोहे की आसान रेसिपी।
सामग्री-
- ओट्स- 1 कप
- प्याज- 1 कटोरी- (कटे हुए)
- हरी मिर्च- 2 (कटी हुई)
- टमाटर- 1 (कटे हुए)
- काबुली चना- 1/3 कप
- गाजर- 1(छोटे टुकड़ों में कटे हुए)
- आलू- 1(छोटे टुकड़ों में कटे हुए)
- बेल पेपर- 2 (छोटे टुकड़ों में कटे हुए)
- सरसों के दाने- 2-3 ग्राम
- करी पत्ता- 10 ग्राम
- लाल मिर्च- 2 (सूखी हुई)
- धनिया पत्ता- 2 चम्मच (कटी हुई)
- नींबू का रस- 1 चम्मच
- धनिया पाउडर- 1/2 चम्मच
- अनारदाने- 1/2 कटोरी (गार्निशिंग के लिए)
बनाने का तरीका-
- सबसे पहले सारी सब्जियों में भाप लगाकर उसे अलग रख दें।
- इसके बाद पैन में तेल गर्म करके, उसमें सरसों के दाने डालें। सरसों के दाने चिपकने के बाद पैन में करी पत्ता और लाल मिर्च डाल दें।
- फिर इसमें प्याज और हरी मिर्च डालकर अच्छे से भून लें।
- प्याज भुन जाने के बाद इसमें कटे हुए टमाटर डालें, इसके साथ ही कुछ देर के लिए टमाटर को पकने दें।
- जब टमाटर पक जाएं तो इनमें ओट्स, हल्दी पाउडर, उबली हुई सब्जियां, उबले हुए काले चने और नमक डालकर अच्छे से मिलाएं।
- इसके बाद धीमी आंच पर ओट्स और सब्जियों को 2 से 3 मिनट पकने के लिए छोड़ दें।
- ओट्स के पक जाने के बाद इसे हरा धनिया डालें और अनार दाने के साथ गार्निश करें।
इस तरह से आपका वेजिटेबल ओट्स पोहा आसानी से बनकर तैयार हो जाएगा।
मुरमुरे अप्पे-

अप्पे एक तरह की साउथ इंडियन डिश है, जिसे भारत में बहुत पसंद किया जाता है। आपको बता दें कि इसे बनाने के लिए सूजी और मुरमुरे की जरूरत पड़ती है। यह 15 मिनट भी के अंदर आसानी से तैयार किया जा सकता है। आइए जानते हैं मुरमुरे अप्पे बनाने का आसान तरीका।
सामग्री-
- मुरमुरे- 2 कटोरी
- दही- 2 कटोरी
- प्याज- 1/2 कटोरी (कटे हुए)
- टमाटर- 1/4 कटोरी (कटे हुए)
- हरी मिर्च- 2 चम्मच (कटी हुई)
- सरसों के दाने- 1 चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर- 1 चम्मच
- सोडा- 1 चम्मच
- नमक- स्वादानुसार
इसे भी पढ़ें-खाने के बाद सर्व करें गुड़ से बना सूजी का हलवा, जानें आसान रेसिपी
बनाने का तरीका-
- सबसे पहले मुरमुरे को पानी की मदद से अच्छे से धुल लें, इसके अलावा एक दूसरे बर्तन में सूजी और पानी मिलाकर रख दें।
- फिर भिगोए हुए मुरमुरे, सूजी और दही को ब्लेंडर की मदद से पीसकर एक मुलायम सा पेस्ट तैयार कर लें।
- इसके बाद इस बैटर में प्याज, टमाटर, हरी मिर्च और सूखा मसाला डालकर मिला लें।
- जब मिश्रण तैयार हो जाए तो उसमें सोडा और नींबू डालकर अच्छे से मिक्स कर लें।
- इसके बाद अप्पे बनाने वाले पैन में तेल गरम करें और उनके ऊपर राई के दाने छिड़कें।
- फिर अप्पे के घोल को सभी सांचे में डालें, फिर पैन को ढककर पका लें।
- उपमा पक जाने के बाद इन्हें नारियल की चटनी या हरी चटनी के साथ गरमा-गरम सर्व करें।
इन आसान स्टेप्स के साथ आपके अप्पे तैयार हो जाएंगे।
इसे भी पढ़ें-ब्रेकफास्ट में बनाएं टेस्टी और हेल्दी इंस्टेंट ओट्स ढोकला, जानें आसान रेसिपी
हरी मटर का उपमा-

सर्दियों का मौसम आते ही बाजार में हरी मटर आसानी से मिलने लगती है। आप चाहें तो हरी मटर का उपमा तैयार कर सकती हैं।
सामग्री-
- हरी मटर- 1 कटोरी(भुने हुए)
- सूजी- 1 कटोरी
- प्याज-1 (कटे हुए)
- हरी मिर्च- (कटे हुए)
- गरम पानी- 1 गिलास
- ऑलिव ऑयल- 1 चम्मच
- सरसों के बीज- 2 चम्मच
- करी पत्ता- 1 कली
- नमक - स्वादानुसार
- धनिया पत्ती- 1 चम्मच
- उबले हुए मटर- 1 कटोरी
बनाने का तरीका-
- सबसे पहले पैन में तेल गरम कर लें, फिर तेल में सरसों के बीज डालकर तल लें।
- इसके बाद करी पत्ता और अदरक के पेस्ट को पैन में डालकर पका लें।
- फिर पैन में प्याज डालकर इसे धीमी आंच पर भून लें, इसके बाद इसमें रोस्टेड मटर डालकर अच्छे से चलाएं।
- अब इसमें सूजी और हरी मिलाएं, साथ ही स्वादानुसार नमक डालकर उपमा को अच्छे से मिक्स कर लें।
- फिर कुछ देर सूजी को धीमी आंच पर पकने दें और अंत में इसे धनिया पत्ता और घिसे हुए नारियल के साथ गार्निश करें।
इन आसान स्टेप्स के साथ आपका टेस्टी मटर उपमा तैयार हो जाएगा।
तो ये थीं 15 मिनट के अंदर तैयार होने वाली कुछ रेसिपीज। आपको हमारा यह आर्टिकल अगर पसंद आया हो तो इसे लाइक और शेयर करें, साथ ही ऐसी जानकारियों के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी के साथ।
image credit- shwetainkitchen.com, sanjeevkapoor.com, blogspot.com, ruchikitchen.com, indiaphile.info.com
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।