Sat Sep 12, 2026 | Updated 02:31 AM IST

ब्रेकफास्ट में बनाएं टेस्टी और हेल्दी इंस्टेंट ओट्स ढोकला, जानें आसान रेसिपी 

आज हम आपके लिए हेल्दी ओट्स ढोकले की आसान रेसिपी लेकर आए हैं, जिसे आप ब्रेकफास्ट में बना सकती हैं। 
Updated:- 2021-11-23, 11:04 IST
Oats Dhokla Recipe

किसी भी शहर में अनोखे और स्वादिष्ट पकवान देखने को मिल ही जाते हैं और उन्हें खाने का अलग ही मज़ा होता है। लेकिन जब बात गुजरात की आती है, तो मुंह में पानी आ ही जाता है। गुजरात एक जीवंत शहर है, जहां पर देखने व करने के लिए बहुत कुछ है। यह एक ऐसा शहर है, जहां पर आपको आधुनिक व प्राचीन का एक बेहतरीन मिश्रण देखने को मिलेगा।

लेकिन ढोकला गुजरात की फूड लिस्ट में सबसे ऊपर रहता है। यह गुजरातियों के साथ भारत के सभी लोगों की पहली प्राथमिकता है। लेकिन आप ढोकले को डिफरेंट फ्लेवर दे सकते हैं। आप घर पर आसानी से ओट्स ढोकला बना सकती हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यह दिखने में नॉर्मल ढोकले के जैसा ही होता है। लेकिन यह खाने में अधिक मुलायम और स्वादिष्ट होता है। इसे आप घर पर भी पिसे हुए ओट्स से तैयार कर सकते हैं।

ओट्स ढोकला Recipe Card

आप ब्रेकफास्ट में घर पर आसानी से ओट्स ढोकला की आसान रेसिपी ट्राई कर सकती हैं।

Vegetarian Recipe
Total Time: 35 min
Prep Time: 15 min
Cook Time: 25 min
Servings: 4
Level: Medium
Course: Breakfast
Calories: 95
Cuisine: Indian
Author: Shadma Muskan

Ingredients

  • 1/2 कप- ओट्स का पाउडर
  • 1/2 कप- दही
  • 1/2 कप- सूजी
  • 1/2 टीस्पून- अदरक
  • 1/2 कप - मिक्स उबली हुई सब्जियां
  • स्वादानुसार- नमक
  • 1 टेबल स्पून- ईनो फ्रूट साल्ट
  • तेल- एक बड़ा चम्मच
  • हींग- चुटकी भर
  • राई- आधा छोटा चम्मच
  • हरी मिर्च- 4 कटी हुई
  • कटी हुई धनिया पत्ती- 2 बड़ा चम्मच
  • पानी- एक पानी

Step

  1. Step 1:

    सबसे पहले ओट्स को ग्राइंडर में पीस लें और एक पाउडर बना लें और इसे साइड में रख दें। 

  2. Step 2:

    अब एक कटोरी में ओट्स पाउडर, बेसन, नमक, मिर्च, अदरक आदि सभी सामग्रियों को डाल दें और अच्छी तरह से मिला लें।

  3. Step 3:

    अब इसमें ईनो फ्रूट डाल दें और अच्छी तरह मिला लें और तब तक चलाएं जब तक घोल में झाग ना आ जाएं। 

  4. Step 4:

    एक थाली में तेल लगाकर चिकना या फिर ढोकला स्टैंड में डाल दें और मिश्रण को फैला लें। 

  5. Step 5:

    फिर इसके ऊपर हरा धनिया और मिर्च पाउडर डाल दें। अब ढोकले को स्टीमर में लगभग 8 से 9 मिनट तक स्टीम कर लें। 

  6. Step 6:

    बस आपका ओट्स ढोकला तैयार है। अब इसे हल्का ठंडा होने दें फिर इसे टुकड़ों में काट लें। 

  7. Step 7:

    अब इसे आप हरे धनिये की चटनी के साथ सर्व कर सकते हैं।

बनाने का तरीका

  • सबसे पहले ओट्स को ग्राइंडर में पीस लें और एक पाउडर बना लें और इसे साइड में रख दें।एक बर्तन में बेसन को छलनी से छान लें। इसमें थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए बेसन और ओट्स का गाढ़ा पेस्ट बना लें। इसे अच्छी तरह से फेंट लें ताकि उसमें गांठे ना पड़ें।
  • इसमें नींबू का रस, स्वादानुसार नमक और दही डालकर मिला लें। इसमें हरी मिर्च अदरक का पेस्ट डालकर फिर से मिश्रण को मिला लें।
  • इसके बाद ढोकला बनाने वाले बर्तन में तेल लगाकर उसे चिकना कर लें। अब कुकर में 2-3 कप पानी डालकर तेज आंच पर गर्म होने के लिए रखें।
  • इसके बाद बेसन के पेस्ट में ईनो फ्रूट साल्ट डालकर उसे एक मिनट तक फेंट लें। इसे आसानी से खमीर उठ जाएगा। (मग ढोकला रेसिपी)
  • अब इस मिश्रण को तेल लगे बर्तन या फिर स्टैंड में डालकर कुकर में रखें और ढक्कन बंद कर दें। इस बात पर ध्यान दें कि कुकर की सीटी नहीं लगानी है।
  • कम आंच पर 20 मिनट तक भाप में पकाने के बाद कुकर का ढक्कन खोलें। अब ढोकले में चाकू या फोर्क गड़ाकर देखें कि ढोकला पक गया है या नहीं।
  • अगर इसमें पेस्ट का गीलापन लग जाए तो इसे 2-3 मिनट तक और पकाएं। कुछ देर बाद कुकर से ढोकला निकालें और ठंडा होने के लिए छोड़ दें।
  • फिर ढोकले को चौकोर टुकड़ों में काट लें। इसके बाद तड़का लगाने के लिए पैन में तेल डालकर गर्म करें।जब तेल गर्म हो जाए तो इसमें हींग, राई, हरी मिर्च और करी पत्ता डालकर तड़का लगा लें।
  • इस तड़के में एक कप पानी और चीनी डालकर उबलने दें और 2 मिनट बाद गैस बंद कर दें। इसके बाद तैयार तड़के को ढोकले पर डालें और धनिया पत्ती से गार्निश कर बच्चों को सर्व करें।

इसे ज़रूर पढ़ें- 10 मिनट में बच्चों के लिए आसानी से ढोकला तैयार करें

Image Credit- (@Google Sreaches)

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।