भाई दूज पर बनाएं ड्राई फ्रूट्स की लजीज चटनी, जानें तरीका

त्यौहार का सीजन चल रहा है। ऐसे में महिलाएं ड्राई फ्रूट्स की खरीदारी करती हैं। भाई दूज के पवित्र मौके पर घर में टेस्टी-टेस्टी चीजें बनती हैं। यह त्यौहार दिवाली के बाद आता है। इसमें बहन अपने भाई को कलावा बांधती है और सूखा नारियल देती है।
अक्सर महिलाएं इस कंफ्यूजन में रहती हैं कि वह मीठे में ऐसा क्या बनाएं जो सबको पसंद आए। साथ ही जिसे बनाना भी आसान हो और समय भी कम लगे। ऐसे में चटनी से बेहतर ऑप्शन दूसरा शायद कोई होगा।
मीठे में आप इस दिन ड्राई फ्रूट्स की चटनी बना सकती हैं। हम यहां नॉर्मल चटनी की बात नहीं कर रहे हैं बल्कि आज हम आपको बंगाली स्टाइल में इस चटनी को बनाना सिखाएंगे।
बंगाली स्टाइल ड्राई फ्रूट्स चटनी
बंगाली स्टाइल में चटनी बनाना बेहद आसान है। हालांकि, आपको थोड़ा सा समय लग सकता है लेकिन यकीन मानिए यह चटनी आपको जरूर पसंद आएगी।
आवश्यक सामग्री
- 1 कप मैंगो पल्प
- 1/2 कप किशमिश
- 1/2 कप खजूर
- 1/2 कप काजू
- 4 टमाटर
- 1/2 कप सरसों का तेल
- 2 सूखी लाल मिर्ची
- 1/2 कप हल्दी पाउडर
- 1/2 कप चीनी
- स्वाद के लिए नमक
चटनी कैसे बनाएं ?
- एक बाउल में 1 कप मैंगो पल्प, 1/2 कप किशमिश, 1/2 कप खजूर, 1/2 कप काजू को पानी में भिगोकर रख दें।
- करीब 10 मिनट तक भिगने के बाद ड्राई फ्रूट्स को किसी अन्य बर्तन में रख दें।
- इसका पानी न फेंके।
- अब 4 टमाटर को बारीक करके काट लें।
- इसके बाद खजूर में से बीज निकाल लें।
- अब एक पैन को गैस पर गर्म करने के लिए रख दें। (इमली की चटनी की रेसिपी)
- गर्म पैन में 1/2 कप सरसों का तेल डालें।
- अब इसमें 2 सूखी लाल मिर्ची डालकर भून लें। इससे चटनी को चटपटा स्वाद मिलेगा।
- अब इसमें कटे हुए टमाटर डालें और फिर इसे अच्छे से पकने दें।
- कुछ देर बाद टमाटर तेल छोड़ने लगेगा, तब आपको इसमें स्वाद अनुसार नमक और हल्दी डालनी होगी।
- अब मैंगो पल्प डालकर थोड़ी देर तक पेस्ट को मिलाते रहें।
इसे भी पढ़ें:Bhai Dooj 2022: भाई दूज पर प्यारे भाई के लिए बनाएं ये स्पेशल रेसिपीज
- जब इसमें से बुलबुले आने लगे तब चटनी में काजू, किशमिश और खजूर डालें।
- इसे भी कुछ देर पका लें। आखिर में ऊपर से ड्राई फ्रूट्स का पानी डालें। (छुहारे की चटनी की रेसिपी)
- फिर चीनी डालकर सभी चीजों को अच्छे से मिक्स कर लें।
- कम से कम 5 मिनट तक इसे पकाएं, फिर गैस बंद कर दें।
- लीजिए बन गई आपकी ड्राई फ्रूट्स की चटनी।
इसे भी पढ़ें:Bhai Dooj 2022: मूंगदाल से बनी इन दो रेसिपीज से अपने भाई का मुंह करें मीठा
इन बातों का रखें ध्यान
- ड्राई फ्रूट्स की चटनी को स्टोर करने के लिए एयर टाइट जार का उपयोग करें।
- चटनी को फ्रिज में स्टोर करें। ज्यादा गर्म वाली जगह पर न रखें।
- अगर आप चाहती हैं कि आपको ड्राई फ्रूट्स चबाना न पड़े तो आप इन्हें भिगोकर मिक्सी में पीस भी सकती हैं।
- आप खट्टापन लाने के लिए इमली का इस्तेमाल भी कर सकती हैं। इससे चटनी खट्टी-मीठी हो जाएगी।
- अगर आपको किशमिश ज्यादा पसंद है तो इसे आखिर में डालें।
हम इसी तरह टेस्टी रेसिपीज आपके लिए लाते रहेंगे। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image credit- freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।