भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को समर्पित पर्व भाईदूज दीपावली के दो दिन बाद बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। यह त्योहार प्रेम, स्नेह और आपसी विश्वास की डोर को और मजबूत बनाता है। इस दिन बहनें अपने भाइयों के माथे पर चंदन या रोली का टीका लगाकर उनकी लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना करती हैं, जबकि भाई बहनों को उहार देकर उनके जीवन में खुशियां भरने का वचन देते हैं। भाई दूज का यह पर्व सिर्फ तिलक और मिठाइयों का ही नहीं, बल्कि प्यार और अपनापन दिखाने का अवसर भी माना जाता है। अगर आप भी इस अवसर पर अपने करीबियों को शुभकामनाएं भेजना चाहते हैं तो यहां पढ़ें भाईदूज की शुभकामनाएं और इस त्योहार को बनाएं खास।
1- भाई-बहन का रिश्ता है सबसे निराला,
झगड़ों में भी छिपा होता है प्यार का उजाला
भाईदूज का ये पावन पर्व लाए खुशियों की बहार,
मां लक्ष्मी का आशीर्वाद बना रहे सदा अपार।
2- भाईदूज का दिन है आया, प्रेम का संदेश लाया,
भाई-बहन के रिश्ते ने फिर प्यार जताया।
मां लक्ष्मी और यमराज का भी है वरदान,
भाई-बहन का यह बंधन रहे सदा महान।
3- दीपों की रोशनी से सजे आंगन का द्वार,
भाईदूज लाया खुशियों का त्योहार।
रहे सदा जीवन में सुख और सम्मान,
भाई-बहन का रिश्ता रहे अटूट महान।
4-हर बहन के माथे का टीका सजे मुस्कान से,
हर भाई का जीवन खिले अरमान से।
भाईदूज पर दिल से यही दुआ करें,
रिश्ता रहे सदा प्यार और सम्मान से।
5-भाई के बिना बहन अधूरी, बहन के बिना भाई सूना
ये रिश्ता है जैसे सूरज और चांद का जुड़ना
भाईदूज के इस पावन दिन पर यही है कामना,
खुश रहें आप दोनों यही है हमारी शुभकामना।
6-भाई की कलाई पर सजे बहन का प्यार,
भाईदूज लाता है जीवन में स्नेह अपार।
हर दिन हो खुशियों से भरा तुम्हारा,
भाई-बहन का रिश्ता यूं ही रहे बरकरार।
7-भाई की मुस्कान है बहन की पहचान,
बहन की दुआ से मिलता है भगवान।
भाईदूज का पर्व लाए जीवन में उजाला,
रहे सदा अपनों का साथ निराला।
8-प्यार भरे रिश्ते की ये डोर है अनमोल,
हर दिल में बसी है इसकी मीठी बोल।
भाईदूज पर बस यही अरमान,
रहे भाई-बहन का रिश्ता सदा महान।
1- भाई-बहन का रिश्ता है ईश्वर की देन,
हर जन्म में मिले ऐसा प्यारा बंधन।
भाईदूज की बधाई।
2-टीके की लाली, मिठाई की मिठास,
भाईदूज लाए खुशियों का एहसास।
3-दूरी चाहे कितनी भी हो, दिलों का रिश्ता रहेअटूट,
भाईदूज जोड़ता है हर मन को प्रेम की डोर से।
4-भाई-बहन का प्यार देता है अनोखा एहसास,
जीवन में बना रहे सच्चा विश्वास।
1- भाईदूज का पर्व लाया है मुस्कान की सौगात,
रिश्तों में घोले प्यार का एहसास
भाई-बहन का रिश्ता यूं ही रहे बरकरार,
भाईदूज का पर्व लाए जीवन में खुशियां हर बार।
2-भाई के माथे पर टीका सजे प्यार का
बहन के मन से दुआएं निकलें हर बार
भाई-बहन का प्यार बना रहे सदा
खुशियों से भरा रहे भाईदूज का त्योहार।
3-सात जनम तक रहे बना ये रिश्ता ,
हर सुख-दुख में रहें भाई-बहन साथ
भाईदूज के दिन यही दुआ है हमारी,
आपकी जोड़ी रहे सबसे खास।
4- बहन की मुस्कान में झलके भाई का प्यार
भाई की सफलता में दिखे बहन का मान।
भाईदूज पर बस यही दुआ करें हम,
खुश रहें आप सदा बना रहे आपका सम्मान।
1-भाईदूज है प्यार का त्योहार,
रिश्तों में घोले स्नेह और अपनापन अपार।
2- टीका, मिठाई और प्यार का एहसास,
भाईदूज लाए खुशियों की सौगात।
3- भाई-बहन का बंधन है अनुपम,
हर जन्म में मिले ऐसा ही संगम।
4- रिश्ता है ये भावनाओं का अनोखा मेल,
भाईदूज पर बढ़े स्नेह का खेल।
अगर आप भी इस भाई दूज अपनों को ये बधाई संदेश भेजती हैं तो इस पर्व का अलग ही मजा होगा। आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
Images: Shutterstock. com
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।