image

Bhai Dooj Date 2025: 22 या 23 कब मनाया जाएगा भाईदूज का त्योहार? जानें तारीख, शुभ मुहूर्त और महत्व

Bhai Dooj Kab Hai 2025: हिंदू पंचांग के अनुसार, कार्तिक शुक्ल पक्ष की द्वितीया को भाई दूज और यम द्वितीया के नाम से जाना जाता है। इस दिन बहन अपने भाई को तिलक करती है और उसकी लंबी आयु की कामना करती है। आइए भाईदूज का यह त्योहार किस दिन मनाया जाएगा और इसके शुभ मुहूर्त के बारे में जानते हैं। 
Editorial
Updated:- 2025-10-18, 14:05 IST

Bhai Dooj 2025 Kab Hai: भाईदूज का त्योहार बहनों के लिए बेहद खास होता है। इस दिन सभी बहने अपने भाई को तिलक करती हैं और फिर उनकी आरती करके लंबी उम्र की कामना करती हैं। ऐसा कहा जाता है कि इस दिन अगर भाई बहन यमुना में साथ में स्नान करते हैं, तो अकाल मृत्यु का भय भी खत्म हो जाता है। ऐसे में बहने दिवाली के बाद आने वाले तीसरे दिन का इंतजार करती हैं, जिस दिन भाई दूज का त्योहार मनाया जाता है। यह त्योहार कार्तिक शुक्ल पक्ष की द्वितीया को मनाया जाता है, लेकिन यह इस बार किस दिन पड़ रहा है इसके बारे में पंडित जन्मेश द्विवेदी द्वारा इस आर्टिकल में जानें। साथ ही इसके शुभ मुहूर्त और महत्व की जानकारी भी आपको यहीं पर प्राप्त हो जाएगी।

भाईदूज का शुभ मुहूर्त और तिथि (Bhai Dooj Puja Muhurat 2025)

हिंदी पंचांग के अनुसार, इस साल कार्तिक मास के शुक्लपक्ष की द्वितीया 22 अक्टूबर 2025 को रात के समय 08:16 बजे से शुरू हो रही है और 23 अक्टूबर 2025 को रात के 10:46 बजे तक रहेगी। ऐसे में भाई दूज का त्योहार 23 अक्टूबर 2025, गुरुवार के दिन मनाया जाएगा। इस दिन भाई को तिलक लगाने का सबसे उत्तम मुहूर्त दोपहर 01:13 से लेकर 03:28 बजे तक रहने वाला है। इस तरह भाई दूज पर तिलक लगाने के लिए बहनों को 02 घंटे 15  मिनट का शुभ मुहूर्त मिलेगा।

2 - 2025-10-14T163234.816

भाईदूज क्यों मनाते हैं?

भाईदूज को मनाने के पीछे एक कथा का वर्णन अक्सर किया जाता है। यह त्योहार यमुना और यम के प्यार का एक रूप है, जो अब हर भाई बहन के लिए खास है। यह भी कहा जाता है कि यही वो दिन है जिस दिन यमुना माता ने अपने भाई यम से एक वचन मांगा था, कि हर साल कार्तिक मास के शुक्लपक्ष की द्वितीया में इस त्योहार को मनाया जाएगा। साथ ही इस दिन अगर कोई भाई बहन यमुना में साथ में स्नान करेगा और भाई अपनी बहन के घर का भोजन खाएगा। वह अकाल मृत्यु के भय से दूर हो जाएगा। तभी से यह परंपरा चली आ रही है।

इसे भी पढ़ें: Diwali Calendar 2025: धनतेरस से भाईदूज तक, दीपोत्सव के सभी पर्वों का पूरा कैलेंडर और शुभ मुहूर्त यहां जानें

भाईदूज के त्योहार का क्या है महत्व?

भाईदूज का त्योहार सिर्फ एक रस्म नहीं है, बल्कि यह हमारा भाव है। भाई बहन के रिश्ते का प्यार है, जो हर किसी के लिए जरूरी है। इसलिए इस त्योहार को बहनें बहुत हर्षोल्लास के साथ मनाती हैं। सबसे पहले स्नान करती हैं, फिर कथा पढ़कर पूजा करती हैं। इसके बाद अपने भाई को तिलक करके उसकी लंबी आयु की कामना करती हैं। इसलिए इसकी महत्वता और ज्यादा बढ़ जाती है।

navratri-2023-puja-thali-decoration

आप भी भाईदूज की तिथि और मुहूर्त का ध्यान रखकर ही अपनी बहन से तिलक करवाएं। इससे आपकी बहन भी खुश हो जाएगी। साथ ही आपका तिलक सही समय पर हो पाएगा।

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।

Image Credit-  Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।

;