Bhai Dooj 2022: मूंगदाल से बनी इन दो रेसिपीज से अपने भाई का मुंह करें मीठा

इस महीने के त्योहार हैं और उन्हीं में से एक है भाई दूज। यह भाई बहन का त्योहार है जिसमें बहन अपने भाई को तिलक करती हैं और उसकी पूजा करती हैं। आप इस भाई दूज अपने हाथों से कुछ मीठा बना के अपने भाई को खिलाएं और मुंह मीठा करें। आप मूंग दाल से बनी इन दो चीजों से अपने भाई का मुंह मीठा कर सकती हैं।
मूंग दाल का हलवा

अक्सर मूंग दाल का हलवा हम प्रसाद के रूप में खाते हैं और यह सभी को पसंद होता है। आप इस भाई दूज अपने भाई के लाए मूंग की दाल का हलवा बना के खिला सकती हैं। आइए जानते हैं कैसे बनाये मूंग दाल का हलवा।
सामग्री
- मूंग की दाल- 1 कप(भीगी हुई)
- घी- 1 कटोरी
- चीनी- स्वादानुसार
- इलायची पाउडर- आधा छोटा चम्मच
- ड्राई फ्रूट्स- 1 छोटी कटोरी
इसे जरूर पढे़-Bhai Dooj Wishes And Quotes 2022: भाई दूज अपनों अपनों को भेजें ये शुभकामनाएं और बधाई संदेश
विधि
- सबसे पहले एक कढ़ाई लें और उसमें घी गर्म होने के लिए डाल दें।
- अब दूध और चीनी डालकर उसे पकने दें।(कैसे बनाएं वैरायटी में स्वादिष्ट हलवा)
- जब तक दूध पक रहा है तब तक आप डाल को मिक्सी में पीस लें।
- अब दूध में पीसी हुई दाल डाल कर इसे अच्छे से पकने दें।
- अब इसमें इलायची पाउडर डालें और हल्की आंच में पकने दें।
- जब यह पक जाए तो इसे एक बाउल में रख लें और ड्राई फ्रूट्स से गार्निश कर दें।
- लीजिये तैयार है आपका मूंग दाल का हलवा।
मूंग दाल की मिठाई

जिस तरह हलवा सभी को पसंद होता है उसी तरह मिठाई भी बहुत पसंद होती है। अगर आप हलवा नहीं बनाना चाहती हैं तो मिठाई(ऐसे करें मिठाइयों को स्टोर) बना सकती हैं। तो चलिए जानते है कैसे बनाई जाती है मूंग दाल की मिठाई।
सामग्री
- मूंग दाल- 2 कटोरी(भीगी हुई)
- चीनी- स्वादानुसार
- खोया- 200 ग्राम
- घी- 1 कटोरी
- दूध- 1 कप
- इलायची पाउडर- आधा छोटा चम्मच
- पिस्ता और बादाम- 1 छोटी कटोरी (छोटे कटे हुए)
विधि
- सबसे पहले भीगी हुई मूंग दाल को मिक्सी में पीस लें।
- अब एक नॉन स्टिक पैन घी डालें और उसमें पीसी हुई दाल को भून लें।
- अब उसमें खोया और चीनी डाल कर अच्छे से मिला लें।
- अब दूध डालें और उसे पकने दें।
- अब इलायची पाउडर(घर पर बनाएं इलायची पाउडर) डालें और इसे धीमी आंच में पकने दें।
- जब यह पेस्ट जैसा तैयार हो जाए तो गैस बंद कर के इसे एक थाली में डालकर फैला दें ओर फ्रिज में रख दें।
- जब यह थोड़ी ठंडी हो जाए तो इसे टुकड़ों में काट लें।
- लीजिये तैयार है आपकी मूंग दाल से बनी मिठाई।
इसे जरूर पढे़-Bhai Dooj 2022: भाई दूज पर प्यारे भाई के लिए बनाएं ये स्पेशल रेसिपीज
हम इसी तरह टेस्टी रेसिपीज आपके लिए लाते रहेंगे। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image credit- freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।