कभी किसी सुबह आप इतना थक गए होते हैं कि आप टोस्ट खाकर ब्रेकफास्ट कर लेते हैं। अधिकतर घरों में ब्रेड आती है और इसकी कई रेसिपीज भी तैयार की जाती हैं। फ्रेश ब्रेड का स्वाद भी अच्छा लगता है, लेकिन कुछ दिन पुरानी ब्रेड गले से नीचे ही नहीं उतरती है। 3-4 दिन में ही इसकी ताजगी खत्म हो जाती है।
इससे पहले कि आप उन सूखी और बासी ब्रेड स्लाइस को कूड़ेदान में फेंक दें, हम आपको कुछ बढ़िया हैक्स बताने वाले हैं। इन ड्राई हो चुकी ब्रेड्स को भी कई तरह से कुकिंग में उपयोग कर सकते हैं। इन पुरानी ब्रेड को कैसे इस्तेमाल करना है, आइए जानें-
बासी ब्रेड के सबसे आम उपयोगों में से एक ब्रेडक्रंब्स बनाना है। ये कई सारी चीजों को एक क्रंच देने के लिए उपयोगी होते हैं। फ्राइड आइटम्स में क्रंच और क्रिस्पीनेस देने के लिए इन ड्राई ब्रेड्स का इस्तेमाल करें।
इसे भी पढ़ें: सिर्फ 10 रुपये के ब्रेड से बनाएं ये VIP स्टार्टर, जल्दी से नोट कर लें रेसिपीज
क्राउटन सलाद और सूप में स्वाद जोड़ने के लिए एकदम सही हैं। आपने देखा होगा आमतौर पर क्रीम ऑफ टोमैटो सूप में ब्रेड के क्राउटन डाले जाते हैं। लोग इन्हें बाजार से खरीदते हैं, लेकिन आप इन्हें घर पर ही बना सकते हैं। इन्हें आपकी पसंद के हिसाब से स्वादिष्ट बनाया जा सकता है।
यह विडियो भी देखें
बासी ब्रेड से डेजर्ट बनाने का यह सबसे अच्छा तरीका है। अगर आप पुडिंग खाने के शौकीन हैं, तो बासी ब्रेड का उपयोग करके देखें। यकीन मानिए, यह रेसिपी आप कभी नहीं भूलेंगे और हर बार यही बनाएं।
पैनजनेला एक क्लासिक इतालवी सलाद है जो बासी ब्रेड से तैयार किया जा सकता है। इस सलाद में बहुत ज्यादा पक चुके टमाटर और स्टेल ब्रेड का इस्तेमाल किया जाता है। हालांकि, इसके बाद भी सलाद का स्वाद उम्दा होता है।
फ्रेंच टोस्ट तो अमूमन सभी खाते हैं। बासी ब्रेड का उपयोग करने के लिए इससे बेहतर तरीका कुछ नहीं हो सकता है। आप इसे मक्खन लगाकर खाएं या फिर जैम लगाकर यह आपके ऊपर है।
इसे भी पढ़ें: बिना खमीर के भी बनाए जा सकते हैं ब्रेड, जानिए टिप्स एंड ट्रिक्स
बासी ब्रेड का उपयोग सूप को गाढ़ा करने के लिए किया जा सकता है, जो डिश में स्वाद भी जोड़ेगा। कुछ इटैलियन और स्पैनिश डिशेज में ब्रेड का उपयोग सूप गाढ़ा करने के लिए भी किया जाता है।
अब अगर आपके काउंटर पर भी ब्रेड का पुराना पैकेट पड़ा है, तो उसे फेंकने से पहले दो बार जरूर सोचें। आप उससे ये रेसिपीज बना सकते हैं। यदि आपने ऐसा कोई एक्सपेरिमेंट किया है, तो हमारे साथ अपना अनुभव जरूर शेयर करें। हमें उम्मीद है यह लेख आपको पसंद आया होगा। इसे लाइक और शेयर करना न भूलें। ऐसे ही अमेजिंग कुकिंग हैक्स के लिए पढ़ते रहें हरजिंदगी।
Image Credit: Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।