अब घर पर इस तरह से निकालें वनीला

बेकिंग में वनीला एसेंस का बहुत उपयोग किया जाता है। इसका बहुत थोड़ा सा उपयोग पूरे स्वाद को बदल सकता है। बाजार में तो यह उपलब्ध होता ही है, लेकिन क्या आपको पता है कि आप इसे घर में भी बना सकती हैं। वनीला एक्सट्रैक्ट की गुणवत्ता और स्वाद काफी हद तक आपके द्वारा खरीदे जाने वाले वनीला बीन्स के प्रकार पर निर्भर करता है।
वनीला एक्सट्रैक्ट एक नेचुरल प्रोडक्ट होता है और एसेंस का इस्तेमाल आमतौर पर कुकिंग में किया जाता है। अगर आप घर पर एसेंस बनाना चाहती हैं, तो हमारे इस आर्टिकल को जरूर पढ़ें। यहां हम आपको एक्सट्रैक्ट और एसेंस में अंतर के साथ इसे बनाने का तरीका भी बताएं।
क्या होता है वनीला एक्सट्रैक्ट और एसेंस में अंतर?
शुद्ध वनीला एक्सट्रैक्ट को मैच्योर वनीला बीन्स से बनाया जाता है। इन्हें 3-4 महीने तक ऐज किया जाता है और पानी और इथाइल अल्कोहल के मिश्रण में मिलाया जाता है। अल्कोहल वनिलिन (Vanillin) और बाकी कंपाउंड को लिक्विड में इफ्यूज करता है। इसका फ्लेवर बहुत स्ट्रॉन्ग होता है।
वहीं, वनीला एसेंस एक आर्टिफिशियल एक्सट्रैक्ट होता है, जिसे पानी, इथेनॉल, प्रोपिलीन ग्लाइकोल, इमल्सीफायर और केमिकल फ्लेवर वाले प्रोडक्ट से बनाया जाता है। अर्क की तरह, वनीला एसेंस को वैनिलिन से इसका स्वाद मिलता है - लेकिन यह एक सिंथेटिक संस्करण है जो वनीला बीन्स का उपयोग करने की तुलना में बहुत कम महंगा है।
इसे भी पढ़ें: क्या आप जानते हैं कैसे बनता है वनीला एसेंस? जानें इससे जुड़े मिथक

कैसे निकालें वनीला एक्सट्रैक्ट?
सामग्री-
- 4-5 वनीला बीन्स
- 3/4 कप वोदका
- 1 गिलास बोतल
बनाने का तरीका-
- सबसे पहले वनीला बीन्स को लेकर उन्हें बीच से काट लीजिए। आप इन्हें चॉप भी कर सकती हैं।
- अब इन वनीला बीन्स को आप एक गिलास के जार या बोतल में भर लें और साथ इसमें वोदका डालकर बोतल को शेकर करके बंद कर लें (अल्कोहल के अनोखे इस्तेमाल)।
- इसे 1 हफ्ते बाद फिर से शेक करें और इस बोतल को कम से कम 15-19 हफ्तों के लिए स्टोर करके रख दें।
- कुछ टाइम पीरियड बाद, आप अर्क को छान भी सकते हैं। वनीला की फलियों को सुखाकर चीनी में रखा जा सकता है, ताकि आपको वनीला फ्लेवर वाली शुगर मिल सके।
- कुछ समय के बाद, आप देखेंगे कि वोदका की पारदर्शिता गहरे भूरे रंग में बदल जाएगी। आप इसे रूम टेंपरेचर में स्टोर करके रखें। आपका घर पर बना फ्रेश वनीला तैयार है, इसे जब मन करे, तब उपयोग में लाएं।
कैसे स्टोर करें वनीला एसेंस?
- अपने होममेड वनीला एक्सट्रैक्ट को ठंडी सूखी जगह पर रखें। गर्मी और प्रकाश के कारण यह क्लाउडी हो सकता है।
- अगर इसका रंग आपको मडी या क्लाउडी नजर आए तो एक बार इसे सूंघकर देख लें। अगर खुशबू अच्छी आ रही है तो इसे उपयोग में लाया जा सकता है। 80 प्रूफ वोदका का उपयोग करने से बैक्टीरिया के विकास की अत्यधिक संभावना नहीं होती है।
- कभी-कभी आपको जिस प्रकार की फलियां मिलती हैं, वह पल्प को शराब में मिला सकती हैं। यह खराब नहीं होती हैं, लेकिन आप इन्हें छानकर सिर्फ एसेंस का इस्तेमाल कर सकती हैं।
इसे भी पढ़ें: बाजार से नहीं घर पर निकालें बादाम का दूध, ये स्टेप्स करें फॉलो
वनीला एसेंस से जुड़े कुकिंग टिप्स-
वनीला एसेंस को हमेशा तभी इस्तेमाल किया जाना चाहिए जब डिश गर्म न हो यानी या तो गैस पर से इसे हटाने के बाद या फिर माइक्रोवेव (माइक्रोवेव से जुड़े हैक्स) में डालने से पहले, इसका उपयोग करें। सीधी गर्म चीजों में इसका उपयोग करने से टेस्ट पूरी तरह से बिगड़ सकता है, इसलिए अपने खाने को ठंडा कर लें और फिर वनीला एसेंस डालें।
देखा कितना आसान है घर पर वनीला एसेंस निकालना। अगर आप इसे तुरंत चाहती हैं तो फिर इसे बाजार से खरीदना ही बेहतर है। आपको यह जानकारी कैसी लगी, यह हमारे कमेंट बॉक्स में कमेंट कर बताएं। अगर आपको यह लेख पसंद आया तो इसे लाइक और शेयर करें। ऐसे ही लेख पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी के साथ।
Image Credit: Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।