बेकिंग सोडा को हल्दी के साथ क्यों नहीं मिलाना चाहिए, जानें शेफ रणवीर बरार से

क्या आप जानते हैं कि हल्दी और बेकिंग सोडा का उपयोग एक साथ नहीं किया जाता है। शेफ रणवीर बरार ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें बताया है कि दोनों का यूज साथ में क्यों नहीं करना चाहिए।

turmeric and baking soda in food

बेकिंग सोडा किचन में इस्तेमाल होने वाले मुख्य सामग्रियों में से एक है। इसे साफ-सफाई के अलावा कुकिंग और बेकिंग के लिए भी यूज किया जाता है। अक्सर महिलाएं कपकेक, केक, कुकीज और अन्य बेक्ड आइटम बनाने के लिए बेकिंग सोडा का उपयोग करती हैं। वहीं खाने में स्वाद और रंग लाने के लिए मुख्य रूप से हल्दी का प्रयोग करते हैं। बिना हल्दी के व्यंजनों का स्वाद और रंग दोनों ही फीका पड़ जाता है। किचन के अलावा इन दोनों ही सामग्रियों के स्वास्थ्य लाभ भी हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि रसोई और स्वास्थ्य लाभों के लिए उपयोग किए जाने वाले बेकिंग सोडा और हल्दी का एक साथ उपयोग नहीं किया जाता है। आइए जानते हैं इसके बारे में शेफ रणवीर बरार से..

हल्दी और बेकिंग सोडा को एक साथ क्यों नहीं मिलाना चाहिए?

baking soda uses

हालही में शेफ रणवीर बरार ने अपने इंस्टाग्राम में एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें उन्होंने बताया है कि हल्दी और बेकिंग सोडा को एक साथ क्यों नहीं मिलाना चाहिए? अक्सर घरों में ढोकला बनाते वक्त लोग बेकिंग सोडा और हल्दी का उपयोग साथ में करते हैं। जो लोग किचन में खाना बनाते वक्त साथ में हल्दी और बेकिंग सोडा का इस्तेमाल करते हैं, उन्हें पता होगा कि जब बेकिंग सोडा और हल्दी को एक साथ मिक्स किया जाता है, तो क्या होता है?

शेफ रणवीर बरार ने क्या सुझाव दिया है?

शेफ रणवीर ने बताया कि जब हल्दी (हल्दी कुकिंग हैक्स) और बेकिंग सोडा का इस्तेमाल किसी बैटर में एक साथ किया जाता है, तो दोनों मिलके रिएक्ट करते हैं और दोनों के केमिकल रिएक्शन से बैटर का रंग लाल हो जाता है। इसलिए दोनों का उपयोग एक साथ नहीं किया जाना चाहिए।

अगर आप इन दोनों का इस्तेमाल साथ में करते हैं, तो बैटर का कलर पीले रंग से लाल हो जाएगा। इसलिए दोनों का इस्तेमाल साथ में करने से बचें। आप इन दोनों सामग्रियों का इस्तेमाल अलग-अलग कर सकते हैं। आइए जानते हैं बेकिंग सोडा के कुछ कुकिंग हैंक्स जिसे आप अपने किचन में यूज कर सकते हैं।

बेकिंग सोडा से जुड़े कुछ कुकिंग हैक्स

baking soda uses in cooking

  • ऑमलेट को एक्स्ट्रा स्पंजी और फुला हुआ बनाने के लिए बेकिंग सोडा का उपयोग कर सकते हैं। इसके लिए 3 अंडे में 1/2 चम्मच बेकिंग सोडा मिलाएं, इससे ऑमलेट अधिक फूला हुआ बनेगा।
  • एसिडिटी से राहत पाने के लिए बेकिंग सोडा का इस्तेमाल करें। टमाटर से बने व्यंजन में एक चुटकी बेकिंग सोडा मिलाएं और इसका सेवन करें।
  • चिकन विंग्स को कुरकुरा बनाने के लिए आप बेकिंग सोडा का उपयोग कर सकते हैं। इससे चिकन विंग्स एक्स्ट्रा क्रिस्पी बनेंगे।
  • बेकिंग सोडा का उपयोग बैटर में खमीर लाने और स्पंजी बनाने के लिए किया जाता है। जब कभी भी इडली (इडली रेसिपी), डोसा, ढोकला या केक बनाएं निश्चित मात्रा में बेकिंग सोडा का इस्तेमाल जरूर करें।
  • बेकिंग सोडा का उपयोग चिकनाई या दाग धब्बे हटाने के लिए भी कर सकते हैं।

हमें उम्मीद है कि शेफ रणवीर बरार द्वारा दी गई ये जानकारी आपको पसंद आई होगी। ऐसे ही टीप्स और हैक्स से संबंधित लेख पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी के साथ। अगर आपको यह लेख पसंद आई हो, तो इसे लाइक और शेयर जरूर करें।

image credit: FreePik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP