चीनी-मैदा नहीं! बच्चों को घर पर बनाकर खिलाएं हेल्दी पैनकेक, बस आलू की पड़ेगी जरूरत... ये रही रेसिपी

आज के समय में बच्चों को हेल्दी खाना खिलाना माता-पिता के लिए किसी चुनौती से कम नहीं है। भागदौड़ भरी जिंदगी में अक्सर हम चाहते हुए भी अपने बच्चों को पौष्टिक विकल्प नहीं दे पाते और बाजार के अनहेल्दी स्नैक्स या मीठी चीजें खिलाने पर मजबूर हो जाते हैं। पैनकेक बच्चों के पसंदीदा होते हैं, लेकिन आमतौर पर ये मैदा और चीनी से बनते हैं, जो स्वास्थ्य के लिए बहुत अच्छे नहीं माने जाते। मैदा में फाइबर कम होता है और चीनी का अधिक सेवन बच्चों में कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं को जन्म दे सकता है। ऐसे में हर माता-पिता यही सोचते हैं कि क्या कोई ऐसा विकल्प है जो टेस्टी और हेल्दी भी। अब ऐसे में मम्मियां कुछ ऐसा ढूंढती है, जो स्वादिष्ट होने के साथ-साथ पोषक तत्वों से भरपूर होने और बनाने में आसान हो। आज हम आपके लिए एक रेसिपी के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे बनाने के लिए आपको मैदा या चीनी की जरूरत नहीं पड़ेगी। नीचे जानिए कैसे बना सकते हैं पोटैटो पैनकेक -
पोटैटो पैनकेक रेसिपी Recipe Card
पोटैटो पैनकेक बनाने की विधि
Ingredients
- आलू- 2 उबले और मैश किए हुए
- गेहूं का आटा- ½ कप
- अंडा- 1 (ऑप्शनल)
- दूध- ¼ कप (आवश्यकतानुसार कम या ज्यादा)
- प्याज- ¼ कप (बारीक कटा हुआ
- वैकल्पिक)
- हरी मिर्च- 1 बारीक कटा हुआ
- हरा धनिया- 2 बड़े चम्मच (बारीक कटा हुआ)
- अदरक-लहसुन पेस्ट- ½ छोटा चम्मच (ऑप्शनल)
- नमक- स्वादानुसार
- काली मिर्च पाउडर- ¼ छोटा चम्मच
- तेल या मक्खन- पैनकेक सेकने के लिए
- बेकिंग पाउडर- ¼ छोटा चम्मच
Step
- Step 1:
पोटैटो पैनकेक बनाने के लिए एक बड़े कटोरे में उबले हुए आलू लेकर मैश करें।
- Step 2:
इसके बाद इसमें गेहूं का आटा, अंडा, प्याज, हरा धनिया,नमक और काली मिर्च पाउडर डालकर अच्छी तरह मिक्स करें।
- Step 3:
फिर इसमें धीरे-धीरे दूध मिलाते हुए थिक और स्मूथ पेस्ट बनाएं।
- Step 4:
दूसरी तरफ गैस ऑन करके उस पर एक नॉन-स्टिक तवा या पैन रखकर गर्म कर उस पर थोड़ा तेल या मक्खन लगाएं।
- Step 5:
अब तवे पर घोल का एक चमचा डालें और उसे फैलाते हुए गोल आकार दें।
- Step 6:
इसके बाद पैनकेक को मध्यम आंच पर दोनों तरफ से सुनहरा भूरा होने तक सेकें।
- Step 7:
अब आपके गरमागरम पोटैटो पैनकेक को दही, सॉस या अपनी पसंद की किसी भी चटनी के साथ परोसें।
पोटैटो पैनकेक बनाने की रेसिपी
- पोटैटो पैनकेक बनाने के लिए एक बड़े कटोरे में उबले हुए आलू लेकर मैश करें।
- इसके बाद इसमें गेहूं का आटा, अंडा, प्याज, हरा धनिया,नमक और काली मिर्च पाउडर डालकर अच्छी तरह मिक्स करें।
इसे भी पढ़ें- Recipe Of The Day: गर्मियों में मेहमानों को बनाकर खिलाएं चाइनीज दही इडली चाट, खाते ही हो जाएंगे दीवाने
- फिर इसमें धीरे-धीरे दूध मिलाते हुए थिक और स्मूथ पेस्ट बनाएं।
- दूसरी तरफ गैस ऑन करके उस पर एक नॉन-स्टिक तवा या पैन रखकर गर्म कर उस पर थोड़ा तेल या मक्खन लगाएं।
- अब तवे पर घोल का एक चमचा डालें और उसे फैलाते हुए गोल आकार दें।
- इसके बाद पैनकेक को मध्यम आंच पर दोनों तरफ से सुनहरा भूरा होने तक सेकें।
- अब आपके गरमागरम पोटैटो पैनकेक को दही, सॉस या अपनी पसंद की किसी भी चटनी के साथ परोसें।
- ध्यान रखें अगर आप अंडा नहीं खाते हैं, तो इसे स्किप कर सकती हैं।
पोटैटो पैनकेक बनाते समय किन बातों का रखें ध्यान
- पोटैटो पैनकेक बनाने के लिए मैश किए हुए आलू में किसी प्रकार की कोई गांठ न हो।
- पेस्ट की कंसिस्टेंसी न बहुत पतला और न बहुत गाढ़ा बनाएं।
- पैनकेक को सेंकते समय मीडियम लो फ्लेम का ध्यान रखें।
इसे भी पढ़ें- ब्रेकफास्ट को देना है नया ट्विस्ट, बनाएं ये चीज ठेचा चिली ब्रेड पुडिंग
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।