Recipe Of The Day: गर्मियों में मेहमानों को बनाकर खिलाएं चाइनीज दही इडली चाट, खाते ही हो जाएंगे दीवाने

साउथ इंडियन डिश आज पूरे देश में फेमस हो चुकी है। हर कोई इस कुजीन को खाना बेहद पसंद करता है। टेस्टी होने के साथ यह काफी हेल्दी भी होती है। साउथ इंडियन डिशेज की खास बात यह होती है कि इन्हें बिना ज्यादा घी-तेल के पकाया जाता है। ऐसे में यह सेहत के लिहाज से भी काफी फायदेमंद होती हैं। इनको आप ब्रेकफास्ट से लेकर डिनर और लंच में भी खा सकती हैं।
ऐसे में यदि आप भी साउथ इंडियन खाने की शौकीन हैं और कुछ नया ट्राई करने की सोच रही हैं, तो आज हम आपके लिए चाइनीज दही इडली चाट की रेसिपी लेकर आए हैं। इसको आप भी गर्मियों में बनाकर अपनी फैमिली के साथ एन्जॉय कर सकती हैं। यकीनन इसको खाने के बाद आपके घर के बच्चे से लेकर बड़ा हर कोई पसंद करेगा। ठंडी-ठंडी दही और खट्टी-मीठी चटनी से तैयार होने वाली यह दही इडली चाट काफी स्वादिष्ट लगती है। ऐसे में इस समर सीजन आप इसे एक बार जरूर बनाकर देखें। आइए फिर देर किस बात की, झटपट से नोट कर लें इसकी आसान सी रेसिपी।
चाइनीज दही इडली चाट Recipe Card
इन टिप्स से तैयार करें चाइनीज दही इडली चाट
Ingredients
- सूजी- 250 ग्राम
- खट्टा दही या चाट- 1 कटोरी
- बेकिंग सोडा- एक चुटकी
- हरी चटनी- 2 टेबलस्पून
- मीठी चटनी- 2 टेबलस्पून
- देगी मिर्च पाउडर- 1/2 टेबलस्पून
- भुना जीरा पाउडर- 1/2 टेबलस्पून
- चाट मसाला- 1/2 टेबलस्पून
- नमक- स्वादानुसार
- तेल- ग्रीसिंग के लिए
- अनार दाना- आधा कटोरी
- पतले सेव- आधा कटोरी
Step
- Step 1:
एक बर्तन में सूजी, खट्टा दही, नमक और पानी डालकर अच्छी तरह फेंटकर बेटर तैयार कर लें।
- Step 2:
आधे घंटे रेस्ट पर रखने के बाद इसमें थोड़ा बेकिंग सोडा और पानी डालकर मिक्स करें।
- Step 3:
अब इस बेटर को चाइनीज इडली के बेटर में तेल लगाकर भरें और पकने के लिए रख दें।
- Step 4:
सभी इडली बन जाने के बाद आपको एक बर्तन में दही लेकर फेंटना है।
- Step 5:
इस दही में आपको नमक मिक्स करके इडली डिप करनी है।
- Step 6:
ऊपर से आप खट्टी-मीठी चटनी, देगी मिर्च, चाट मसाला, और भुना जीरा पाउडर डालना है।
- Step 7:
इसके बाद अनार दाना और पतले सेव से गार्निश करके इडली चाट सर्व करें।
चाइनीज दही इडली चाट रेसिपी
- इसके लिए आपको सबसे पहले एक बर्तन में सूजी, दही, नमक और पानी डालकर मिक्स करना है।
- अब इसका एक स्मूद-सा बेटर बना लें। और इसे अच्छी तरह फेंट लें।
- इसके बाद, इस बेटर को थोड़ी देर के लिए फूलने के लिए छोड़ दें।
- करीब आधे घंटे बाद इसमें आप बेकिंग सोडा और थोड़ा पानी डालकर मिक्स करें।
- चाइनीज इडली के मोल्ड में तेल लगाकर इस बेटर को उसमें डालें और पकने के लिए रखें।
- इडली पक जाने के बाद सभी को एक बर्तन में निकाल लें।
ये भी पढ़ें: खाते नहीं थकोगे इतनी लाजवाब है इडली पोडी, आप भी कर सकते हैं ट्राई

- अब आपको एक बर्तन में दही फेंटना है और इसमें हल्का नमक डालना है।
- इस दही में आपको इडली डिप करनी है। फिर ऊपर से देगी मिर्च का पाउडर, चाट मसाला और भुना हुआ जीरा पाउडर डालना है।
- आखिर में हरी और लाल चटनी, अनार दाना और पतले सेव वाली नमकीन डालकर गार्निश करें।
- आपकी चटपटी ठंडी-ठंडी और टेस्टी चाइनीज दही इडली चाट बनकर तैयार है।
ये भी पढ़ें: ये छोटे-छोटे टिप्स मसाला इडली के टेस्ट को बनाएंगे लाजवाब
Image credit: Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।
