Sat Sep 12, 2026 | Updated 03:43 AM IST

आलू का नहीं इस बार बनाएं प्याज का क्रिस्पी समोसा, 1 की बजाय 4 खाएंगे लोग

अगर आप कुछ डिफरेंट ट्राई करना चाहते हैं, तो प्याज का लजीज समोसा तैयार करें। इस समोसे को बनाना न सिर्फ आसान है बल्कि इसका स्वाद भी यूनिक है। आइए जानते हैं इसकी आसान रेसिपी क्या है। <div>&nbsp;</div>
Updated:- 2023-07-05, 12:05 IST
crispy onion samosa easy recipe in hindi

मौसम कोई भी हो....चाय के साथ अगर गरमा-गरम समोसे मिल जाएं, तो मजा दोगुना बढ़ जाता है। समोसे का स्वाद होता ही इतना लाजवाब है कि इसका नाम सुनते ही मुंह में पानी आ जाता है। दरअसल, समोसा एक बेहद ही वर्सेटाइल फूड है, जिसे कई अलग-अलग तरीकों से बनाया व खाया जा सकता है। इतना ही नहीं, आप अपने टेस्ट के अनुसार इसे कस्टमाइज भी कर सकते हैं।  

अगर आप एक नॉन-वेज लवर हैं तो ऐसे में आप कुछ नॉन-वेज समोसे भी बना सकते हैं। एक नॉन-वेज लवर कई अलग-अलग तरीकों से समोसे ट्राई कर सकते हैं। पर अगर आप वेज समोसा खाना पसंद करते हैं, तो यह रेसिपी आपको जरूर ट्राई करनी चाहिए। आज हम आपको सिर्फ आलू का नहीं, बल्कि प्याज का समोसा बनाने की आसान रेसिपी लेकर आए हैं। इस समोसे को चाय के साथ सर्व किया जा सकता है।

प्याज का क्रिस्पी समोसा Recipe Card

इस तरह बनाएं प्याज का क्रिस्पी समोसा।

Vegetarian Recipe
Total Time: 25 min
Prep Time: 10 min
Cook Time: 15 min
Servings: 4
Level: Medium
Course: Snacks
Calories: 125
Cuisine: Indian
Author: Shadma Muskan

Ingredients

  • प्याज- 2 (कटी हुई)
  • मैदा- 1 कप
  • अजवाइन अदरक-लहसुन का पेस्ट- 2 चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर- 1 चम्मच
  • धनिया के पत्ते- 1 छोटा चम्मच
  • नमक- स्वादानुसार
  • घी- 2 चम्मच
  • चाट मसाला- 1 छोटा चम्मच
  • तेल- समोसे फ्राई करने के लिए

Step

  1. Step 1:

    सबसे पहले एक बाउल में मैदा, नमक, घी, अजवाइन और पानी डालकर आटा गूंथ लें।

  2. Step 2:

    कटी हुई प्याज को पैन में मसाले के साथ डालें और हल्का ब्राउन कर लें।

  3. Step 3:

    प्याज को ठंडा करने के लिए रखें। इस दौरान आटे की लोइयां बना लें और फिर समोसे का शेप दें।

  4. Step 4:

    फिर इसमें प्याज का मिश्रण डालकर समोसे को बंद कर दें।

  5. Step 5:

    इस दौरान एक कड़ाही में तेल गर्म करने के लिए रख दें।

  6. Step 6:

    जब तेल गर्म हो जाए, तो एक-एक करके समोसे को तेल डालें।

  7. Step 7:

    बस आपके प्याज के क्रिस्पी समोसे तैयार हैं, जिसे हरी चटनी के साथ सर्व करें।

विधि

onion crispy samosa in hindi

  • समोसे बनाने बहुत ही आसान है। इसे बनाने के लिए सबसे पहले एक बाउल में 1 कप मैदा को छान लें। फिर स्वादानुसार नमक, 1 चम्मच घी, 1 छोटा  चम्मच अजवाइन और थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर आटा गूंथ लें।
  • अगर आपको जरूरत लगे, तो थोड़ा-सा गेहूं का आटा डाल सकते हैं। (आटे की वैरायटी) आटा गूंथने के बाद सेट होने के लिए 10 मिनट के लिए रख दें, ताकि समोसे का शेप परफेक्ट जाए।

इसे जरूर पढ़ें-  एकदम परफेक्ट बनेंगे आपके समोसे बस आटा गूंथते समय इन बातों का रखें ध्यान

  • इस दौरान 2 प्याज को छीलकर बारीक काट लें। फिर एक पैन में 1 चम्मच घी गर्म करें। फिर कटा हुआ प्याज, एक चम्मच लहसुन-अदरक का पेस्ट, एक चम्मच लाल मिर्च, एक छोटा चम्मच धनिया के पत्ते और 1 छोटा चम्मच चाट मसाला डाल दें।
  • 5 मिनट तक प्याज को भून लें और फिर गैस बंद कर दें। प्याज को ठंडा करने के लिए रखें। इस दौरान आटे की लोइयां बना लें और फिर समोसे का शेप दें।
  • फिर इसमें प्याज का मिश्रण डालकर समोसे को बंद कर दें। ऐसे ही सारे समोसे बना लें। इस दौरान एक कड़ाही में तेल गर्म करने के लिए रख दें।

इसे जरूर पढ़ें-  क्या आप जानते हैं स्वाद से भरे चटपटे समोसे की शुरुआत कहां से हुई, क्या है इसका इतिहास

  • जब तेल गर्म हो जाए, तो एक-एक करके समोसे को तेल डालें। अच्छी तरह से फ्राई करने के बाद प्लेट में निकाल लें। बस आपके प्याज के क्रिस्पी समोसे तैयार हैं, जिसे हरी चटनी (ठेले वाली हरी चटनी बनाने के सीक्रेट टिप्स) के साथ सर्व किया जा सकता है।

Image Credit- (@Freepik)  

 

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।