Sat Sep 12, 2026 | Updated 01:55 AM IST

Cooking Tips: ये टिप्‍स आजमाएंगी तो खाने का स्‍वाद हो जाएगा दोगुना

आज हम आपके लिए कुछ ऐसे कुकिंग टिप्‍स लेकर आए है जिनकी हेल्‍प से आप अपनी सब्‍जी को ज्‍यादा टेस्‍टी बना सकती है।
Updated:- 2020-03-24, 14:02 IST
cooking tips for tasty food main

यूं तो लगभग हर महिला को किचन क्‍वीन ही माना जाता है, क्‍योंकि ज्‍यादातर महिलाएं अच्‍छा खाना बना लेती हैं। लेकिन फिर भी महिलाएं अच्‍छा खाना बनाने के लिए स्‍पेशल कुकिंग टिप्‍स की तलाश में रहती हैं। अगर आप भी ऐसी ही महिलाओं में से एक है तो आज हम आपके लिए कुछ टिप्‍स लेकर आए है जिनकी हेल्‍प से आप सब्जियों को और भी टेस्‍टी बना सकती हैं। जी हां आज हम आपके लिए कुछ ऐसे कुकिंग टिप्‍स लेकर आए है जिनकी हेल्‍प से आप अपनी सब्‍जी या रायते को और भी ज्‍यादा टेस्‍टी बना सकती है। यह टिप्‍स आपकी सब्‍जी को इतना ज्‍यादा टेस्‍टी बना देगें कि बच्‍चे तो बच्‍चे, बड़े भी उंगलियां चाटते रह जाएंगे। जी हां इन टिप्स को फ़ॉलो करके आप एक अच्छी कुक बन सकती है। तो देर किस बात की आइए ऐसे ही कुछ टिप्‍स के बारे में जानें।

इसे जरूर पढ़ें: छोटे-छोटे कुकिंग टिप्‍स नॉर्मल खाने में भी ला सकते हैं गजब का स्‍वाद

कुकिंग टिप्स

  • रायता चाहे आप किसी भी चीज जैसे बूंदी, प्‍याज, खीरे आदि का बनाएं। लेकिन अगर आप इसमें भुना हुआ जीरा पाउडर और लाल मिर्च पाउडर डालकर सर्व करेगी तो इसका स्‍वाद काफी बढ़ जाएगा। रायते में आप लाल मिर्च पाउडर की जगह पर चिली फ्लेक्स का भी इस्‍तेमाल किया जा सकता है। 
  • अगर आप सूखे हुए पुदीना पत्ते का पाउडर रायते में डाल देंगे तो यह खाने में बहुत ही स्वादिष्ट हो जायेगा। या रायता को सर्व करने से पहले आप इसमें हींग, ज़ीरा और लाल मिर्च का तड़का भी लगा सकते हैं। ऐसा करने से स्वाद बहुत ही अच्छा हो जाता है। 

cooking tips for food Inside

  • करी पत्ते का पाउडर भी रायते के स्वाद को ज्‍यादा बढ़ा देता है इसलिए आप रायते में इसे भी डाल सकती हैं। या आप चाहे तो रायते को आप बारीक कटे हुए हरे धनिये से भी गार्निश करके सर्व कर सकते हैं।
  • सूप में पनीर के टुकड़े डाल देने से सूप ज्‍यादा टेस्‍टी बनता है। लस्सी बनाते समय इसमें पानी की जगह दूध का इस्तेमाल करें। गुलाब जामुन बनाने के लिए मैदे की जगह पर आप गेहूं के आटे को खोये के साथ मिलाकर भी बना सकते है।
  • सांभर को खट्टा करने के लिए अगर आप इसमें इमली नहीं मिलाना चाहते हैं तो नींबू का रस मिला सकती हैं। आलू वडा या समोसे के स्वाद में खट्टापन लाने के लिए आप अमचूर और नींबू की जगह पर टाटरी पाउडर का इस्तेमाल भी कर सकते है। 
  • अगर आपकी खीर बहुत ज्‍यादा गाढ़ी हो गई है तो इसमें आप 1 चम्मच मक्की का आटा मिला लें। साथ ही केक बनाते समय मिश्रण में ब्रेड का चूरा मिलाने से केक ज्‍यादा स्पंजी बनता है।

cooking tips for food Inside

  • चावल को और ज़्यादा स्वादिष्‍ट बनाने के लिए इसमें थोड़ी सी दालचीनी डाल दें। भठूरे बनाते समय मैदे में सूजी मिलाने से भठूरे बेलने में आसानी होती है और भठूरे सॉफ्ट भी बनते है। इसके अलावा मक्की की रोटी बनाने के लिए आटा गूंधने के लिए पानी की जगह चावल की मांड से का इस्‍तेमाल करें। ऐसा करने से बेलते समय आपकी रोटी टूटेगी नहीं।
  • स्वादिष्ट ग्रेवी बनाने के लिए प्याज, लहसुन, अदरक, पेस्ट और दो से चार दाने भुने हुए बादाम के पीस लें फिर इस पेस्ट को पहले भून लें फिर इसे सब्जी में इस्तेमाल करें। अगर आपकी सब्जी नीचे तले में लग जाएं तो फिर इसमें 2 चम्मच दही के मिला दें। इससे आपके खाने में जलने का स्वाद नहीं आता है और सब्‍जी बहुत ज्‍यादा टेस्‍टी लगती है। 

 

  • सब्जी को ज्यादा स्वादिष्‍ट बनाने के लिए मूंगफली को दानेदार पीसकर डाल दें और ग्रेवी को गाढा करने के लिए इसमें 1 चम्मच भुना हुआ बेसन डाल दें। इससे आपकी ग्रेवी गाढ़ी व टेस्‍टी हो जाएगी।

cooking tips for food Inside

  • नूडल्स बनाते समय 1 चम्मच घी डालने से नूडल्स आपस में नहीं चिपकते। सब्जियों को उबालते समय इनमें थोड़ा सा नमक मिलाने से इनका कलर नहीं बदलता है और बनने के बाद ये स्वाद के साथ-साथ देखने में भी अच्छी लगती है। या अगर आप सब्जियों का कलर पकाने के बाद भी नेचुरल ही रखना चाहते हैं तो फिर पकाते टाइम इसमें थोड़ी सी चीनी मिला दें। किसी भी चीज को फ्राई करने से पहले तेल या घी में सफेद विनेगर की 2-3 बूंदें डालने से आपकी डिश का स्वाद और रंग, दोनों बढ़ जाता है। 

इसे जरूर पढ़ें: इन टिप्स से आसान हो जाएगा किचन का काम और टाइम भी बचेगा

 

  • अगर आपको किसी भी सब्जी में खटाई डालनी है तो खटाई को सब्जी के पूरी तरह से पक जाने के बाद ही डालें। पहले खटाई डालने से सब्जी अच्‍छी तरह से नहीं पकती हैं और इसे पकाने में काफी समय लग जाता है। 

अगर आप भी अपने खाने का स्‍वाद बढ़ाना चाहते है तो इन कुकिंग टिप्‍स को जरूर अपनाएं। क्‍योंकि इससे आपका खाना बहुत ही टेस्‍टी बनता है। इस तरह की और जानकारी पाने के लिए हर जिंदगी से जुड़े रहें।  

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।