नींबू के छिलके का ऐसे बनाएं आचार, खाने में आ जाएगा दोगुना स्वाद

ठंड आने वाली है और नींबू का मौसम शुरू हो गया है। अभी से इसका आचार डाल लीजिए। जिससे की आप ठंड में खट्टे-मीठे आचार का स्वाद ले सकें। 
Updated:- 2018-11-01, 13:04 IST
nimbu ka achaar article

ठंड आने वाली है और नींबू का मौसम शुरू हो गया है। अभी से इसका आचार डाल लीजिए। जिससे की आप ठंड में खट्टे-मीठे आचार का स्वाद ले सकें। लेकिन इस बार नींबू का आचार छिलके के साथ बनाइएगा। छिलके के साथ नींबू का आचार अच्छा लगता है। इसकी रेसिपी बहुत ही आसान है। ये रही इसकी रेसिपी... 

ऑब्जेक्टिव्स 

  • रेसिपी क्विज़ीन : इंडियन
  • समय : 30 मिनट से 1 घंटा
  • मील टाइप : वेज

नींबू का आचार बनाने के लिए जरूरी चीजें 

nimbu ka achaar inside

  • 1 किलो पीले नींबू 
  • 1 किलो शक्कर
  • 1 कटोरी राई
  • 1 कटोरी सरसों
  • 200 ग्राम मिर्च 
  • बड़ी इलायची 4
  • छोटी इलायची 4
  • 10 लौंग  
  • 10 ग्राम काली मिर्च 
  • 1 छोटा चम्मच मेथी दाना
  • 1 छोटा कटोरी हल्दी पाउडर
  • 1 छोटा चम्मच काला नमक
  • चुटकीभर हींग 
  • नमक स्वादानुसार 

नींबू का आचार बनाने की विधि

nimbu ka achaar inside

  • सबसे पहले सभी नींबू को धो लें और फिर उन्हें आधा-आधा काट लें। अब इन आधे कटे नींबू में से रस निचोड़कर एक कांच के बर्तन में निकाल लें।
  • अब छिलकों में से अंदर के रेशे भी निकालकर अलग कर दें। अब छिल्कों के छोटे-छोटे टुकड़े कर के धो लें।  
  • अब मद्धम आंच पर एक प्रेशर कूकर रखें और उसमें दो कप पानी डालकर इन छिलकों को डालें और 1 सीटी लगाएं। 
  • जब सीटी लग जाए तो गैस बंद कर दें। गैस निकलने के बाद छिलकों को सूती कपड़े पर रखकर पानी सूख जाने तक धूप में सूखा लें। 
  • अब निकले हुए रस में इन छिलकों को मिलाइए। 
  • सभी मसाले अच्छे से मिलाएं और 15 दिन तक तेज धूप में रखिए और रोज चलाते रहें।

 

जब शक्कर गाढ़ी हो जाए समझ लीजिए यह अचार खाने लायक तैयार है। 

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।