घर में ब्रेड नहीं है तो भी झटपट बनाएं ब्रेड पकोड़ा, जानें रेसिपी

रेसिपी ऑफ द डे में आज हम आपको ब्रेड पकोड़ा की एक ऐसी रेसिपी के बारे में बता रहे हैं, जिसे आप बिना ब्रेड के और बिना फ्राई किए बना सकती हैं।  
Updated:- 2021-09-29, 11:55 IST
bread pakora without bread recipe

क्या आपको नाश्‍ते में तले हुए फूड्स खाना पसंद है, लेकिन खुद को अनावश्यक कैलोरी लेने से रोकना चाहती हैं? इसके लिए अब आपको किसी और अपराध बोध का अनुभव करने की आवश्यकता नहीं है क्‍योंकि आज हम आपके लिए रेसिपी ऑफ द डे में एक ऐसी रेसिपी लेकर आए हैं जिसे आप बिना फ्राई किए आसानी से घर पर बना सकती हैं।

जी हां हम ब्रेड पकोड़े के बारे में बात कर रहे हैं। जी हां, ज्‍यादातर लोग कुरकुरे और स्वादिष्ट ब्रेड पकोड़े खाना पसंद करते हैं। ब्रेड पकोड़ा बनाना काफी आसान है, साथ ही इसका तीखा स्वाद आपके मुंह में पानी ला देगा। यूं तो ब्रेड पकोड़ा तला हुआ होता है, लेकिन इस रेसिपी के लिए, हम बिना ब्रेड के और बिना फ्राई किए ब्रेड पकोड़ा तैयार कर सकती है। आपने सही सुना, ऐसा हो सकता है।

ब्रेड पकोड़ा Recipe Card

ब्रेड पकोड़ा बिना ब्रेड के और बिना फ्राई किए बनाएं

★★★★
Vegetarian Recipe
Total Time: 20 min
Prep Time: 10 min
Cook Time: 10 min
Servings: 4
Level: Medium
Course: Appetisers
Calories: 150
Cuisine: Indian
Author: Pooja Sinha

Ingredients

  • बेसन- 2 कप
  • जीरा- 1 चम्मच
  • नमक- स्‍वादानुसार
  • कटा हुआ प्‍याज- 1/4 कप
  • मिर्च पाउडर- 1 छोटा चम्‍मच
  • कटी हुई हरी मिर्च- 1 छोटा चम्मच
  • हरा धनिया कटा हुआ- मुट्ठी भर
  • कटा हुआ अदरक- 2 छोटे चम्‍मच
  • हल्दी पाउडर- ½ छोटा चम्मच
  • कसूरी मेथी पाउडर- 2 चम्मच
  • चाट मसाला- 1 चम्‍मच
  • भुना जीरा पाउडर- 1 चम्‍मच
  • दही- ½ कप
  • पानी- 1½ कप
  • बेकिंग सोडा या ईनो- 1½ छोटा चम्मच
  • धनिया टमाटर की चटनी के लिए- ताजा धनिया- 1 छोटा गुच्छा
  • टमाटर- 4
  • काला नमक- ½ छोटा चम्मच
  • नमक स्वादानुसार
  • कटा हुआ अदरक- 1 छोटा टुकड़ा
  • नींबू का रस- 4 बड़े चम्मच
  • जीरा- 1 चम्मच
  • चीनी- 1 चुटकी हरी मिर्च-1
  • पुदीने की पत्तियां- मुट्ठी भर

Step

  1. Step 1:

    सैंडविच बनाने के लिए सारी चीजों को मिला लें। इसे गाढ़ा लेकिन डालने वाला घोल बना लें।

  2. Step 2:

    सैंडविच मेकर को गर्म करें और दोनों तरफ थोड़ा सा तेल छिड़कें।

  3. Step 3:

    अब बैटर में बेकिंग सोडा डालें और इसे एक दिशा में धीरे से मिलाएं।

  4. Step 4:

    एक मिनट के लिए इसे ऐसे ही छोड़ दें और फिर बैटर को सैंडविच मेकर में डालें।

  5. Step 5:

    पूरे एरिया को कवर करने के लिए समान रूप से बैटर फैलाएं।

  6. Step 6:

    इसे हल्का ब्राउन होने तक पकने दें। फिर इसे निकालकर बीच से काट कर चटनी के साथ गरमागरम परोसें। इस तरह की और जानकारी पाने के लिए हरजिंदगी से जुड़ी रहें।

हाल ही में, सेलिब्रिटी शेफ कुणाल कपूर, जिन्हें इंस्टाग्राम पर व्यापक रूप से फॉलो किया जाता है, ने एक अनोखी ब्रेड पकोड़ा रेसिपी शेयर की, जिसमें ब्रेड की आवश्यकता नहीं है। कुणाल ने रेसिपी का वीडियो शेयर करके कैप्‍शन में लिखा, ''अगर आपको ब्रेड पकोड़ा पसंद है लेकिन आप इसके ऑयली वर्जन से ऊब चुके हैं तो यह रेसिपी आपके लिए है। बिना ब्रेड के ब्रेड पकोड़ा - एक झटपट बनने वाली हेल्‍दी और ग्लूटेन-फ्री रेसिपी। तो क्या आप इसे आजमाने जा रहे हैं?'' आइए इसकी रेसिपी के बारे में विस्‍तार से जानें।

View this post on Instagram

A post shared by Kunal Kapur (@chefkunal)

बनाने का तरीका

सैंडविच बनाने के लिए

  • सैंडविच बनाने के लिए बेसन, जीरा, नमक, प्याज, लाल मिर्च पाउडर, हरी मिर्च, धनिया, अदरक, हल्दी, मसूरी मेथी, चाट मसाला, जीरा पाउडर, दही और पानी मिला लें। इसे गाढ़ा लेकिन डालने वाला घोल बना लें।
  • सैंडविच मेकर को गर्म करें और दोनों तरफ थोड़ा सा तेल छिड़कें।
  • अब बैटर में बेकिंग सोडा या ईनो डालें और इसे एक दिशा में धीरे से मिलाएं।
  • एक मिनट के लिए इसे ऐसे ही छोड़ दें और फिर बैटर को सैंडविच मेकर में डालें।
  • पूरे एरिया को कवर करने के लिए समान रूप से बैटर फैलाएं।
  • इसे बंद करके 7-10 मिनट तक या बाहर से हल्का ब्राउन होने तक पकने दें।
  • निकाल कर बीच से काट कर चटनी के साथ गरमागरम परोसें।

चटनी के लिए

  • एक ब्लेंडर जार में सभी सामग्री को एक साथ मिलाकर पेस्ट बना लें।
  • प्याले में निकाल लीजिए, अगर जरूरत हो तो मसाला एडजस्ट कर लीजिए और परोसिए।
  • सुनिश्चित करें कि चटनी को ठंडा परोसा जाता है और 3 दिनों तक रेफ्रिजरेट किया जा सकता है और इस्तेमाल किया जा सकता है।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।