बंगाली भोगर खिचड़ी से हेल्दी और कुछ भी नहीं

खिचड़ी तो आपने बहुत खाई होगी लेकिन बंगाली स्टाइल की भोगर खिचड़ी का स्वाद सब खिचड़ी के स्वाद को कम कर देगा। ये बंगाल की पारंपरिक प्रसाद वाली खिचड़ी है जो खासकर दुर्गा पूजा पर जरूर बनायी जाती है।
Updated:- 2018-10-29, 17:38 IST
bhogar khichdi recipe bangali big

खिचड़ी तो आपने बहुत खाई होगी लेकिन बंगाली स्टाइल की भोगर खिचड़ी का स्वाद सब खिचड़ी के स्वाद को कम कर देगा। ये बंगाल की पारंपरिक प्रसाद वाली खिचड़ी है जो खासकर दुर्गा पूजा पर जरूर बनायी जाती है। लेकिन ऐसे भी आपको सभी बंगालियों के घर पर यही खिचड़ी खाने को मिलेगी इसे भोगर खिचड़ी बंगाली इसलिए कहते हैं क्योंकि इसे प्रसाद की तरह भोग लगाकर खाया जाता है। इसे बनाने का तरीका भी बहुत अलग है। हालांकि इसे बनाने में आम तरह से खिचड़ी से ज्यादा समय लगता है लेकिन अच्छे स्वाद के लिए अगर आपको थोड़ा समय ज्यादा भी लग जाए तो क्या गम है। घर में जब सब थके हुए हों, बीमार हों, या कुछ हल्का खाने का मन करें तो सभी के मुंह से सबसे पहले यही बात निकलती है कि खिचड़ी बना लेते हैं। इसके दो फायदे हैं एक तो ये जल्दी बन जाती है और दूसरा इसे खाने से आपको सारे पोषक तत्त्व भी मिल जाते हैं। 

भोगर खि़चड़ी की सामग्री 

  • बासमती चावल- 1 कप 
  • पानी- 1/2 कप चावल धोने के लिए
  • मूंग दाल- 1 कप 
  • तेल- 6 चम्मच
  • दाल चीनी- 4 टुकड़े
  • इलायची- 4 दाने
  • लौंग- 7 
  • अदरक- 1 चम्मच पीसी हुई
  • हल्दी पाउडर- 1/2 चम्मच 
  • जीरा पाउडर- 1 चम्मच
  • सरसों का तेल- 1 चम्मच
  • तेज पत्ता- 2
  • सूखी लाल मिर्च- 2 
  • नारियल- 2 चम्मच कद्दूकस किया हुआ
  • टमाटर- 1 कटा हुआ
  • आलू- 1 छीला हुआ बड़े टुकड़ों में कटा हुआ
  • फूल गोभी- 8-10 छोटे पीस कटे हुए
  • हरी मिर्च- 1-2 
  • गर्म पानी 1-1/2 लीटर 
  • हरे मटर- 1/2 कप 
  • चीनी- 2 चम्मच
  • घी- 1 चम्मच

भोगर खिचड़ी बनाना आसान तो नहीं है लेकिन इतना मुश्किल भी नहीं है इसे बनाने में आपको नॉर्मल खिचड़ी से ज्यादा समय लगेगा लेकिन इसका स्वाद भी अन्य खिचड़ी से ज्यादा अच्छा होगा।

भोगर खि़चड़ी बनाने की विधि 

  • एक छलनी में 1/2 कप पानी डालकर चावल धो लें। 
  • चावलों से पानी निकाल कर आप इन्हें एक प्लेट में रख लें और इन्हें 10 मिनट ेके लिए सूखने दें। 
  • अब कढ़ाही में 1 चम्मच तेल डालकर गर्म करें और उसमें पानी सूख चुके चावलों को रोस्ट करें। चावल तब तक रोस्ट करें जब तक इनमें से कच्चे चावलों की महक खत्म ना हो जाए। 
  • अब एक पैन को गर्म करें और उसमें मूंग दाल को रोस्ट करें। 
  • 2-3 मिनट तक मूंग दाल को ड्राई रोस्ट करने के बाद उसे एक बर्तन में निकाल लें। 
  • अब इस रोस्ट दाल को एक कप पानी डालकर अच्छे से धो लें और सूखने के लिए प्लेट में फैलाकर छोड़ दें। 
  • अब एक पैन में बंगाली गर्म मसाला बनाने के लिए दाल चीनी, इलायची और लौंग डालकर ड्राई रोस्ट करें। और फिर उसे निकालकर मिक्सी में पीस लें। 
  • अब एक कटोरी में अदरक का पेस्ट, हल्दी और जीरा पाउडर डालकर उसे मिक्स कर लें। 
  • एक पैन में सरसों का एक चम्मच तेल डालकर गर्म करें। इसमें तेज पत्ता और साबुत सूखी 2 लाल मिर्च, 2 लौंग, दालचीनी, जीरा और 2 चम्मच कद्दूकस किया हुआ नारियल, अदरक का पेस्ट डालकर इसे भून लें। 
  • अब इसमें 1 कटा हुआ टमाटर डालकर 
  • अब एक पैन में एक चम्मच तेल डालकर उसे गर्म करें। इसमें आलू फ्राई कर लें। फिर गोभी फ्राई कर लें और उन्हें टीशू पेपर पर बाहर निकाल लें। 
  • अब उसी कढ़ाही में रोस्ट किए हुए चावल और दाल डाल दें। 
  • इसमें स्वाद के हिसाब से नमक मिलाएं। और दो बीच में से लंबी कटी हुई मिर्ची डालें। 
  • अब इसमें गर्म पानी ऊपर से डालें। और इसे ढक कर 5 मिनट के लिए पकने दें। 
  • अब ढक्कन हटाकर उस पर ऊपर से भूना हुआ नारियल टमाटर  वाला मसाला डालें। 
  • फ्राई किए हुए आलू और गोभी डालें। ऊपर से 2 चम्मच चीनी मिलाएं। 
  • अब इसमें कच्चे मटर डालें और ऊपर से इसमें पहले से तैयार किया हुआ बंगाली मसाला छिड़कें। 
  • इसमें ऊपर से गर्म आधा लीटर पानी मिलाएं और इसे ढक कर 15 मिनट के लिए पकने दें। 
  • 15 मिनट बाद आप ढक्कन हटाकर इसके ऊपर से इस पर 1 चम्मच देसी घी डालें। 

फिर इसे गैस से उतार लें आपकी भोगर खिचड़ी तैयार है। इसका स्वाद आपको दुनिया में और कहीं भी नहीं मिलेगा। अगर आप खिचड़ी खाने की शौकीन हैं और थोड़ी सी ज्यादा मेहनत कर सकती हैं तो भोगर खिचड़ी का स्वाद आप अपने घर पर कभी भी ले सकती हैं। बस आपको ये रेसिपी अपने पास रखने की जरूरत है या फिर आप इसे याद भी कर सकती हैं वैसे दो-तीन बार अगर आपने भोगर खिचड़ी बना ली तो आपको इसकी रेसिपी याद हो जाएगी। 

जैसे आप जानती ही हैं कि हर राज्य में हर खाने का स्वाद अलग होता है और उसे बनाने का तरीका भी अलग होता है। वैसे तो खिचड़ी भारत के हर राज्य में बनाई जाती है लेकिन आपको हर राज्य का स्वाद एक दूसरे से बिल्कुल अलग मिलेगा।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।