खट्टी दही को फिक्स करने के 5 ट्रिक्स, तीसरा वाला है सबसे जरूरी

गर्मी में दही का खट्टा होना आम बात है, लेकिन उसे फिक्स कैसे किया जा सकता है यह जानना चाहेंगे? चलिए इस लेख में हम आपको ऐसे कुछ जबरदस्त ट्रिक्स बताने वाले हैं। इन्हें आजमाकर जरूर देखिएगा।
image

गर्मी और दही...है न परफेक्ट कॉम्बिनेशन। दोपहर में दही चाहे खाने के साथ खाएं या फिर लस्सी बनाकर पिएं, यह हेल्थ को लाभ पहुंचाती है।

हालांकि, गर्मी में एक बड़ी दिक्कत होती है दही का खट्टा हो जाना। कई लोग खट्टी दही खाना अवॉइड करते हैं। अगर दही का इस्तेमाल रायते, लस्सी या किसी अन्य डिश में करना हो, तो उसकी खटास पूरे स्वाद को प्रभावित कर सकती है।

क्या आप जानते हैं कि इस खटास को कम करने के लिए कुछ आसान उपाय हैं? जी हां, सही तरीके से दही की खटास को कम किया जा सकता है।

आज हम आपको 5 ऐसे सिंपल और फास्ट ट्रिक्स बताएंगे, जिनकी मदद से आप दही के खट्टेपन को जल्दी से कम कर सकते हैं। अगर आप भी गलती से खट्टी दही ले आए हैं, तो ये उपाय आपके लिए बहुत काम आ सकते हैं। आइए जानते हैं इन आसान तरीकों के बारे में!

दही में खटास क्यों आती है?

sour taste in curd

दही में खटास आने का मेन रीजन है उसका ज्यादा समय तक रूम टेंपरेचर में होना। जब दही फ्रेश नहीं होती, तो उसमें मौजूद बैक्टीरिया एक्टिव हो जाते हैं, जिससे दही खट्टी हो जाती है। इसके अलावा, दही को सही तापमान पर न रखना भी अन्य कारण हो सकता है।

1. दही को छानकर उसका पानी निकालें

दही को छानकर उसका अतिरिक्त पानी निकालने से भी उसका खट्टापन कम किया जा सकता है। जब दही में पानी का स्तर बढ़ जाता है, तो खट्टापन बढ़ जाता है। दही को छानने से वह गाढ़ा हो जाता है और उसके खट्टेपन में कमी आती है।

इसे भी पढ़ें: दही से जुड़े ये 5 हैक्स किचन में आएंगे बेहद काम

2. घी का इस्तेमाल करें

add ghee in dahi

अगर दही खट्टी हो गई है, तो उसमें एक छोटा चम्मच घी डालने से उसका खट्टापन कम हो सकता है। घी दही में समृद्धि और स्वाद जोड़ता है, जिससे दही का खट्टापन महसूस नहीं होता। यह तरीका खासकर तब उपयोगी होता है जब आप दही को रायता या सॉस बनाने के लिए इस्तेमाल कर रहे हों।

3. दही को फेंट लें

कभी-कभी खट्टी दही का खट्टापन सिर्फ ऊपर की परत में रहता है। इस स्थिति में, दही को अच्छे से फेंट लें। फेंटने से दही का खट्टापन कम हो जाता है और वह न ज्यादा पतला होता है। उसका टेक्स्चर एकसामन रहता है। आप दही को मिक्सी या हैंड व्हिस्क से फेंट सकते हैं।

4. दही में नारियल का दूध मिलाएं

add milk in dahi

दही में थोड़ी सी नारियल का दूध मिलाने से खटास कम हो जाती है और दही में एक नया स्वाद भी जुड़ जाता है। यह तरीका विशेष रूप से तब उपयोगी होता है जब आप दही को शेक, स्मूदी या कूलिंग डिश में इस्तेमाल करना चाहते हों।

5. दही में मलाई मिलाएं

मलाई दही की खटास को संतुलित कर देती है, जिससे दही का स्वाद हल्का हो जाता है। मलाई दही में मिलाने से उसका टेक्सचर गाढ़ा और क्रीमी हो जाता है, जिससे वह खाने में और भी स्वादिष्ट लगती है। मलाई दही के स्वाद को एन्हांस करती है। ऐसी दही का रायता या दही की चटनी ज्यादा अच्छी लगती है।

इसके अलावा, टी बैग डालकर भी दही का खट्टापन ठीक किया जा सकता है। दही में एक छोटी-सा टी बैग डालकर 10-15 मिनट के लिए छोड़ दें और फिर उसे छानकर निकाल लें। यह तरीका खट्टी दही को ठीक करने में मदद कर सकता है क्योंकि चाय की पत्तियों में एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं जो दही का खट्टापन कम करते हैं।

इसे भी पढ़ें: दही जमाने की शुरुआत कैसे और कहां हुई थी? जानिए 4000 साल पुराना रोचक इतिहास

खट्टी दही को बचाने के लिए कुछ टिप्स:

how to reduce curd sour taste

  • दही को फ्रिज में रखें ताकि वह खट्टी न हो।
  • ताजे दही का सेवन करें, क्योंकि पुरानी दही जल्दी खट्टी हो जाती है।
  • दही अगर 2-3 दिन पुरानी हो जाए, तो उसमें थोड़ा दूध या मलाई पहले ही मिलाकर रखें।

इन दिए गए 5 ट्रिक्स का इस्तेमाल करके आप भी खट्टी दही को फिर से खाने लायक बना सकते हैं। आप दही की खटास कम करने के ऐसे कुछ ट्रिक्स जानते हैं, तो हमें जरूर बताएं।

हमें उम्मीद है कि यह लेख आपको पसंद आया होगा। इसे लाइक करें और फेसबुक पर शेयर करना न भूलें। ऐसे ही हैक्स के लिए पढ़ते रहें हरजिंदगी।

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP