Fri Sep 11, 2026 | Updated 11:45 PM IST

बचे हुए उबले आलू से बनाएं ये 4 स्नैक्स, जानें झटपट बनने वाली रेसिपीज

अगर आपको आलू की डिश पसंद हैं तो आपके लिए ये 4 रेसिपीज काफी काम की साबित हो सकती हैं। जानिए उबले आलू का कैसे स्मार्टली इस्तेमाल करें। 
Updated:- 2020-12-10, 17:47 IST
best aloo recipes

उबला हुआ आलू हमारे बहुत काम आ सकता है। हम न जाने कितनी ही डिशेज उससे बना सकते हैं, लेकिन कई बार ऐसा होता है कि आलू थोड़ा एक्स्ट्रा ही उबल जाता है और फिर वो एक या दो उबले आलू फ्रिज में रखे रहते हैं। इतनी कम मात्रा में आलू का इस्तेमाल करने के बारे में हम अक्सर सोच नहीं पाते और ऐसे में कई बार वो खराब भी हो जाता है। 

कहा जाता है कि उबले हुए आलू को जल्दी से जल्दी इस्तेमाल कर लेना चाहिए वर्ना वो खाने योग्य नहीं रह जाता है। अगर ऐसा है तो फिर आप उबले आलू का क्या करेंगे? अगर आपके फ्रिज में भी एक या दो उबले आलू बच जाते हैं तो हम आपको बताते हैं इनसे झटपट बनने वाली कुछ रेसिपीज के बारे में। 

1. पोटेटो पैनकेक्स-

अगर आपके पास उबले हुए आलू रखे हैं तो ये बेहतरीन नाश्ता बन सकता है। 

सामग्री-

2 उबले आलू, 1 मीडियम प्याज, 1 अंडा, 2 चम्मच मैदा, नमक स्वादानुसार, तेल जरूरत अनुसार

विधि-

सबसे पहले आलू, प्याज को ग्रेट कर एक बर्तन में निकाल लीजिए और एक्स्ट्रा लिक्विड हटा लीजिए। इसके बाद एक फेंटा हुआ अंडा, नमक, काली मिर्च आदि इसमें मिलाएं। इसमें मैदा मिलाकर मिक्सचर को थोड़ा गाढ़ा करें। अब इसे पैनकेक की शक्ल दें और गर्म तेल में तल लें। आपके पोटेटो पैनकेक्स तैयार हैं।

इसे जरूर पढ़ें- घर में बचा हुआ है उबला आलू तो झटपट बनाएं ये आसान नाश्ता

2. सबसे आसान आलू चाट रेसिपी-

आलू चाट तो अक्सर लोगों को पसंद आ जाती है और अगर आपके पास उबले हुए आलू और थोड़ी सी सामग्री है तो उससे आप बहुत ही स्वादिष्ट चाट बना सकते हैं।

सामग्री-

2 उबले आलू, 1 चम्मच हरी चटनी, 1 चम्मच इमली चटनी, 1 चम्मच टोमेटो केचअप, 2 चम्मच सेव, 1 चम्मच अनार दाना, नमक स्वादानुसार, अमचूर पाउडर स्वादानुसार, तेल तलने के लिए, हरा धनिया गार्निश के लिए

विधि- 

उबले हुए आलू को छोटे-छोटे पीस में काटकर तवे में थोड़ा तेल गर्म कर तल लें। इसके बाद गैस को धीमा करें और उसी तवे पर चटनी और मसाले डालें। इसे अच्छे से मिक्स करें। इसके बाद इसे एक बर्तन में निकालें, बची हुई सामग्री इसमें डालें और गर्मागर्म चटपटी चाट का आनंद लें। आप चाहें तो इसमें लाल मिर्च पाउडर भी डाल सकती हैं। 

aloo chat recipes

3. आलू का हलवा- 

अगर आपको कुछ मीठा खाने का मन कर रहा है तो बचे हुए आलू से आप हलवा भी बना सकती हैं।  

सामग्री- 

2-3 बचे हुए आलू, 1/2 कप घी, 1/2 कप शक्कर, अगर ड्राईफ्रूट्स चाहिए हों तो वो भी लें 

विधि- 

सबसे पहले आलू को छीलकर उसे अच्छे से मैश कर लें। एक पैन में घी गर्म करें और उसमें आलू को धीमी आंच पर रोस्ट करें। इसे 5 मिनट तक पकाएं और फिर शक्कर डालकर थोड़ी देर और पकाएं जब तक शक्कर एब्जॉर्ब नहीं हो जाती। जब इसका टेक्सचर थोड़ा गाढ़ा हो जाए तो इसमें ड्राईफ्रूट्स डालें और सर्व करें। ये व्रत वाला हलवा है जिसे आप आसानी से बना सकती हैं।

aloo halwa recipes

इसे जरूर पढ़ें-  रायते को बनाना है अधिक क्रीमी और टेस्टी तो इन तीन ट्रिक्स का लें सहारा 

 

4. चटपटे आलू- 

हो सकता है कि इस डिश को आपने कभी अलग तरह से बनाया हो, लेकिन आज हम आपको उबले आलू से इसे बनाना सिखाएंगे।  

सामग्री- 

2-3 उबले आलू, 2-3 मीडियम टमाटर, 2 प्याज, 2 चम्मच धनिया सीड्स, 1 चम्मच जीरा, 2 चम्मच तिल, 3-4 हरी मिर्च, 8-10 लहसुन की कलियां, 1 छोटा अदरक का टुकड़ा (ग्रेट किया हुआ), 2 चम्मच धनिया पत्ते चॉप किए हुए, 2 चम्मच तेल, नमक और पानी जरूरत के अनुसार 

विधि- 

उबले हुए आलू के साथ-साथ आपको टमाटर भी उबालने हैं। आलू को आप छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें और टमाटर की प्यूरी बना लें। इसके बाद धनिया, जीरा, तिल आदि को ड्राई रोस्ट कर इसे ठंडा करके ग्राइंड कर लें। इसके बाद अदरक, लहसुन, हरी मिर्च, पानी, नमक आदि को मिलाकर एक महीन पेस्ट बना लें, अब एक पैन में तेल गर्म कर उसमें कटे हुए प्याज, टोमेटो प्यूरी आदि मिलाएं और इसमें धनिया का पाउडर और लहसुन का पेस्ट मिलाकर कुछ देर भूनें। इसके बाद इसमें आलू मिलाएं और वो सूखा मसाला मिलाएं जो हमने पीसा था। जब आलू पक गए हों तो इन्हें गर्म सर्व करें।  

 

अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरीज पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। 

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।