घर पर चटपटी 'मटर की चाट' बनाने की आसान रेसिपी जानें

बाजार में मिलने वाली चटपटी और मसालेदार 'मटर की चाट' आपने कई बार खाई होगी। मगर आप इसे घर पर बेहद आसान स्टेप्स को फॉलो कर के बना सकती हैं। बेस्ट बात तो यह है कि मटर की चाट को बनाने में ज्यादा वक्त भी नहीं लगता है और यह खाने में बेहद स्वादिष्ट लगती है।
आप घर पर बिलकुल बाजार जैसी चटपटी और मसालेदार मटर की चाट बना सकती हैं, मगर आपको इसमें पड़ने वाली सामग्री का सही अंदाज होना बहुत जरूरी है। तो चलिए आज हम आपको घर पर ही मटर की चाट बनाने की आसान रेसिपी बताते हैं।
मटर की चाट Recipe Card
घर पर इन आसान स्टेप्स को फोलो करें और बनाएं मटर की चाट।
Ingredients
- 2 1/2 कप सूखी मटर
- 2 आलू
- 1 प्याज बारीक कटा हुआ
- 1 टमाटर बारीक कटा हुआ
- 2 हरी मिर्च बारीक कटी हुई
- 2 चुटकी बेकिंग सोडा
- 1 बड़ा चम्मच इमली की चटनी
- 1 बड़ा चम्मच हरी चटनी
- 1 नींबू का रस
- 1 छोटा चम्मच चाट मसाला
- 1 छोटा चम्मच धनिया पाउडर
- 1 छोटा चम्मच गरम मसाला
- 1 बड़ा चम्मच बारीक कटी हुई धनिया पत्ती
- 2-3 पापड़ी
- नमक स्वादानुसार
Step
- Step 1:
सबसे पहले मटर को अच्छे पानी से धो कर उसे 4-5 घंटे के लिए भिगो दें। आप चाहें तो मटर को ओवर नाइट भी भिगो सकती हैं। मटर जितनी फूलेगी उतने अच्छे से गल भी जाएगी।
- Step 2:
दूसरे दिन सुबह मटर को जिस पानी में भिगोया है उसे फेंक दें और साफ पानी के साथ उसे कुकर में डालें। इसके साथ ही थोड़ा सा नमक और 2 चुटकी बेकिंग सोडा डालें। अब 3-4 सीटी आने का इंतजार करें। आपकी मटर अच्छी तरह से गल जाएगी।
- Step 3:
अब एक कढ़ाई में तेल डालें और मीडियम आंच पर उसे गरम करें। इस तेल में जीरा डालें और टमाटर और प्याज डाल कर 2 मिनट के लिए भून लें।
- Step 4:
इसके बाद उबली हुई मटर में धनिया पाउडर, गरम मसाला, चाट मसाला आदि डालें और इसे अच्छी तरह से मिलाएं।
- Step 5:
इस मिश्रण में फिर फ्राई किया हुआ प्याज टमाटर डालें। इसे अच्छी तरह से मिलाएं। इसके साथ ही मटर में नमक भी डाल दें।
- Step 6:
आखिर में मटर में इमली और हरी चटनी डालें और ऊपर से पापड़ी को क्रश करके डालें। बारीक कटी हरी धनिया पत्ती से गार्निश करें। चटपटी मटर की चाट परोसने के लिए तैयार है। इसी तरह और भी आसान और स्वादिष्ट रेसिपीज जानने के लिए पढ़ती रहें हरजिंदगी।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।