खाना बनाते समय अगर हमें साथ में अचार या चटनी मिल जाए तो फिर क्या बात है। चटनी यकीनन खाने का स्वाद बढ़ाने के लिए काफी अच्छी होती है और जैसे-जैसे मौसम बदलता है वैसे-वैसे तो खाने का स्वाद बढ़ाने के लिए चटनी की आवश्यकता हो ही जाती है। वैसे तो कई तरह की चटनी बनाई जा सकती है, लेकिन टमाटर की चटनी की बात ही कुछ और होती है। परफेक्ट खट्टा और चटपटा स्वाद इस चटनी को काफी अच्छा बना देता है। टमाटर की चटनी बनाने के कई तरीके होते हैं और आपके लिए ये बहुत ही अच्छी भी साबित हो सकती है।
आज हम आपको तीन अलग-अलग तरह से टमाटर की चटनी बनाने की विधि बताते हैं। ये सभी चटनियां बहुत ही स्वादिष्ट लगती हैं और इनमें से एक हरे टमाटर की चटनी है जो अधिकतर लोग घरों में नहीं बनाते हैं।
1. हरे टमाटर की चटपटी चटनी
अक्सर हम लाल टमाटर की चटनी घर पर बनाते हैं, लेकिन हरे टमाटर का इस्तेमाल कम करते हैं। अब आप हरे टमाटर की चटनी बनाकर ट्राई करें। इसे आप पूरी तरह से पेस्ट फॉर्म में बना सकते हैं या फिर इसे नॉर्मल दरदरा पीसकर भी काम चला सकते हैं। इसका स्वाद बहुत ही अच्छा रहेगा।
सामग्री-
- 2 हरे टमाटर
- 3 हरी मिर्च
- 3-4 लहसुन की कलियां
- 1/4 चम्मच जीरा
- 1 छोटा चम्मच जीरा
- 1 छोटा चम्मच तेल
- 2 चम्मच इमली
इसे जरूर पढ़ें- झटपट बनने वाली अजवाइन और आलू की खस्ता कचौड़ी, जानें रेसिपी
तड़का लगाने के लिए -
- 1 चम्मच कुकिंग ऑयल
- 1/4 चम्मच राई
- 1/4 चम्मच उड़द दाल
- 1 सूखी लाल मिर्च
- 8-10 करी पत्ते

विधि-
- सबसे पहले टमाटर को धोकर काट लें
- अब एक कढ़ाई में तिल, हरी मिर्च, लहसुन आदि को भून लें
- अब इसमें टमाटर और इमली डालें। इसे तब तक पकाएं जब तक ये सॉफ्ट नहीं हो जाते।
- अब इसे ठंडा होने दें और एक पेस्ट बना लें या हाथ से कूट लें।
- अब एक पैन में तड़के का सामान डालकर तड़का लगाएं और इस चटनी को डालें।
2. टमाटर और पुदीने की चटनी
शायद घरों में जो सबसे ज्यादा बनाई जाती है वो है टमाटर, धनिया, पुदीने और हरी मिर्च की चटनी, लेकिन हम आपको इसे थोड़े ट्विस्ट के साथ बनाना सिखाएंगे।
सामग्री-
- 2 बड़े टमाटर
- 1/2 कप पुदीने की पत्तियां
- 1 बड़ा प्याज
- 1 इमली (पानी में भीगी हुई)
- हरी मिर्च या लाल मिर्च (जो भी आपको पसंद हो 4-6)
- 1 चम्मच ग्रेटेड नारियल
- 1 चम्मच उड़द दाल
- 1 चम्मच कुकिंग ऑयल
- नमक स्वादानुसार
तड़के के लिए-
- 1 चम्मच कुकिंग ऑयल
- 1/2 चम्मच राई
- 2 चुटकी हींग

विधि-
- टमाटर और पुदीने के अच्छे से काटकर साफ कर लें।
- अब एक पैन में उड़द दाल, हरी मिर्च, आदि डालकर इसे भूनें और फिर गैस बंद कर इसमें नारियल मिलाएं और इसे पैन से हटा लें।
- अब इसी पैन में टमाटर, प्याज, पुदीना आदि धीमी आंच पर भूनें।
- इन सभी चीज़ों को एक साथ ग्राइंड कर लें।
- अब आपको नमक और थोड़ा पानी मिलाना है।
- अब इस चटनी में अपनी सुविधा अनुसार तड़का लगा दें।
इसे जरूर पढ़ें- 3 तरह से बनाएं गोलगप्पे, जानें आसान रेसिपी
Recommended Video
3. इडली और डोसे वाली टमाटर-प्याज की चटनी
इडली और डोसे के साथ जो लाल रंग की चटनी मिलती है वो ही टमाटर-प्याज की चटनी होती है। चलिए आज उसे बनाने का तरीका बताते हैं।
सामग्री-
- 2 बड़े टमाटर
- 1 बड़ा प्याज
- 4-5 सूखी लाल मिर्च
- 2 चम्मच चना दाल
- 4-5 लहसुन की कलियां
- नमक और पानी जरूरत के अनुसार
तड़के के लिए-
- 1 चम्मच कुकिंग ऑयल
- 1/2 चम्मच राई
- 1/2 चम्मच उड़द दाल
- थोड़े से करी पत्ते

विधि-
- 1 चम्मच तेल कढ़ाई में डालकर लहसुन और लाल मिर्च को भूनें और इसके बाद प्याज और टमाटर डाल दें।
- अब आप उसी पैन में चना दाल डालें और 30 सेकंड के अंदर गैस बंद कर दें।
- अब इसे पीस लें और बाकी चटनियों की तरह तड़का लगा दें।
तो लीजिए आपकी तीन टमाटर की चटनियां तैयार हैं। इन तीनों को ही अगर आप बिना तड़के के खाना चाहें तो वो भी कर सकते हैं। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।