herzindagi

10 तरह की ऐसी साउथ इंडियन डिशेज जो इडली और डोसा से है बिल्‍कुल अलग

साउथ इंडियन खाने का नाम सुनते ही हमारे जहन में सांभर, इडली और डोसा आ जाता है। जी हां यह खाने में इतने स्&zwj;वादिष्&zwj;ट और लाजवाब होते हैं कि नाम सुनते ही मुंह में पानी आने लगता है। नाम को तो यह साउथ इंडिया के होते है लेकिन पूरे देश में इसे बहुत ही चाव से खाया जाता है। लगभग हर कोई इसे खाना पसंद करता है। आप किसी भी शादी, पार्टी, या फंक्&zwj;शन में चली जाए आपको साउथ इंडियन खाने का स्&zwj;टाल हर जगह देखने को मिल जायेगा। इसका चलन दिन प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है। <br />लोकप्रिय संस्कृति, बॉलीवुड और cooking shows के कारण ज्&zwj;यादातर महिलाएं नार्थ इंडियन कुकिंग की मूल बातें जानती हैं। लेकिन साउथ इंडियन फूड अभी भी एक रहस्&zwj;य है। क्&zwj;योंकि इडली, डोसा, सांभर, रसम आदि डिशेज के अलावा बहुत कम महिलाएं साउथ इंडियन कुकिंग के बारे में ज्&zwj;यादा जानती है। लेकिन क्&zwj;या आप जानती हैं कि साउथ इंडियन डिशेज बहुत सारी है। आज हम आपको डोसा और इडली को छोड़कर अन्&zwj;य कई टेस्&zwj;टी साउथ इंडिश्&zwj;न डिशेज के बारे बता रहे हैं।

Pooja Sinha

Her Zindagi Editorial

Updated:- 30 Mar 2018, 16:03 IST

Chicken Chettinad

Create Image :

दक्षिण भारत के प्रसिद्ध Chettinad Chicken एक सुगंधित डिश है, जो कि विभिन्न मसालों से बनाई जाती है और ये मसाले इस डिश को एक अनूठा स्वाद और बनावट देते है। इसे आप रोटी, चावल इडली और यहां तक कि डोसे के साथ भी खा सकती हैं।

Read more: Chilli chicken बनाने की ये आसान रेसिपी जानिए

इलनीर पायसम

Create Image :

यह कोकोनेट वॉटर खीर बिना चावल, दूध या इलाइची के आपको लाइट स्‍वीट डिश का मजा देती है। इसकी बजाय, नारियल का स्‍वाद आपको इसे खाने के लिए प्रेरित करता है। इसे खाने के बाद आपको ऐसा ही अनुभव होता है जैसे आप समुद्र तट पर नारियल पानी पीने का मजा लेती हैं।

Read more: चावल और सूजी से ही नहीं बेसन से भी बनती है साउथ इंडियन इडली

लेमन रसम

Create Image :

इस लेमन रसम में इमली का पानी नहीं डाला जाता है, इसलिए ताजा और कटे लेमन से सुगांधित किया जाता है। मसालों के साथ मिलकर, यह वास्‍तव में एक टेस्‍टी डिश बनती है, जो कि हॉट राइस, थोड़े से घी, फ्राई पापड़ और कुछ बींस करी के साथ परोसी जाती है।

Pesarattu (मूंग दाल का डोसा)

Create Image :

आंध्र प्रदेश की पैनकेक की तरह दिखने वाली ये डिश जीरो कार्ब डिश है। इसका batter, sprouted green moong और अदरक से बनता है। और इसे क्रिस्‍पी बनाने के लिए इसमें एक चम्‍मच चावल का आटा मिलाया जाता है। यह बहुत ही हेल्‍दी और यम्‍मी डिश है।

Puttu

Create Image :

ये बेलनाकार, उबला हुआ चावल केक, कद्दूस किये हुए नारियल के साथ सर्व किया जाता है। ये केरल का all-time favourite ब्रेकफास्‍ट डिश है। इसे फिश करी या kadala (black chana dal) करी के साथ खाया जाता है। इस डिश की appearance पर मत जाओ, ये बनाने में बेहद ही आसान है। अगर आपके पास puttu maker नहीं हैं तो आप इसे अलग शेप में भी बना सकती हैं।

मेदु वडा

Create Image :

लगभग हर कोई के बारे में जानता है और शायद आपने इसे खाया भी होगा। अगर नहीं तो हो सकता है कि आपने रेस्‍तरां में किसी को इडली के साथ खाते हुए देखा भी हो। आप भी इस किस्‍प्री, फाइड स्‍नैक्‍स को घर में आसानी से बना अपने दोस्‍तों को खुश कर सकती हैं।

Raw Banana Fry

Create Image :

अगर आपको फ्राई आलू पसंद हैं तो आपको raw banana fry जरूर पसंद आयेगा। जी हां अगर आप आलू का विकल्‍प ढूंढ़ रही हैं तो आपको निश्‍चित रूप से ये आपका पसंदीदा बन जायेगा। इसमें मसाला मिलाकर आप इसकी करी भी बना सकती है।

Read more: ऐसे बनाएं कच्चे केले की टिक्की

अकी रोटी

Create Image :

नार्थ में गेहूं की चपाती बनती हैं तो कर्नाटक में चावल या अकी रोटियां बनती हैं। लेकिन इसे चपाती की तरह नहीं बनाया जाता है, इसकी बजाय इसे गर्म पानी से गूंदा जाता है। साथ ही इसमें हरी मिर्च, कटा हुआ धनिया और कच्‍चा प्‍याज मिलाया जाता है। और सीधा गर्म स्‍टोव पर बनाया जाता है। इसके कारण यह बहुत ही कुरकुरी और मुंह में घुलने वाली रोटी बनती है।

Paniyaram

Create Image :

यह मूल रूप से डोसा जैसा बनाया जाता है, लेकिन इसमें कुछ कटा हुआ धनिया, प्याज और कद्दूकस किया हुआ नारियल मिलाया जाता है, जो फिर मोल्ड में डाला जाता है। हालांकि डोसा की तुलना में ये थोड़े ज्‍यादा तेल में पकाया जाता है, लेकिन ये बहुत ही क्रिस्‍पी बनता हैं जिसे नारियल या अदरक चटनी के साथ खाया जाता है।

पुलिहोरा

Create Image :

यह मसलोदार इमली वाले चावल को भूनी हुई मूंगफली के साथ सर्व किया जाता है। South Indian परिवारों में इसे लंच के दौरान या festivities में खाना बहुत पसंद करते हैं। यह आसानी से खराब नहीं होता है और पुलिहोरा को crispy papadams के साथ खाना बहुत अच्‍छा लगता है।