Sat Sep 12, 2026 | Updated 03:04 AM IST

Utsav Recipes: सिर्फ 3 चीजों से मिल्‍ककेक घर पर मिनटों में बनाएं

रेसिपी ऑफ द डे में हम आपको आज शेफ कुणाल कपूर की हलवाई स्टाइल मिल्क केक की रेसिपी बता रहे हैं। 
Updated:- 2021-11-01, 18:50 IST
milk cake recipes

मीठा खाना हर किसी को पसंद होता है और त्‍योहार की शुरुआत के साथ ही लगभग हर घर में आपको मिठाई मिल ही जाती है। इसलिए आज रेसिपी ऑफ द डे में हम आपको मिल्‍क केक की टेस्‍टी रेसिपी बताने जा रहे हैं, जिसे आप अपने घर पर आसानी से बना सकती हैं।

ताजा मिल्क केक की रेसिपी की सबसे अच्‍छी बात यह है कि इसमें बहुत ज्‍यादा सामग्री की जरूरत नहीं होती है। आप सिर्फ 3 चीजों की मदद से आसानी से इसे बना सकती हैं। इस हलवाई स्टाइल मिल्क केक रेसिपी के बारे में हमें शेफ कुणाल कपूर का इंस्‍टाग्राम देखने के बाद पता चला है।

मिल्‍ककेक रेसिपी Recipe Card

मिल्‍ककेक घर पर बनाएं

Vegetarian Recipe
Total Time: 20 min
Prep Time: 5 min
Cook Time: 15 min
Servings: 4
Level: Medium
Course: Desserts
Calories: 200
Cuisine: Indian
Author: Pooja Sinha

Ingredients

  • दूध (फूल क्रीम)- 2 लीटर
  • सिरका- 10 मिली या 2 चम्मच
  • चीनी- 200 ग्राम या 1 कप
  • घी- 2 बड़े चम्मच

Step

  1. Step 1:

    इसे बनाने के लिए दूध गरम करें और उबाल आने दें और लगातार चलाते रहें।

  2. Step 2:

    जब दूध आधा कम हो जाए तब इसमें सिरका डालें और हिलाएं।

  3. Step 3:

    इसे दानेदार बनने तक चलाते रहें।

  4. Step 4:

    दाने बनने के बाद 10 मिनट के लिए पकाएं और इसमें आधी चीनी डालें।

  5. Step 5:

    फिर इसमें बाकी की चीनी और घी डालें। इसे थोड़ा लाल और गाढ़ा होने तक पकाएं।

  6. Step 6:

    फिर गैस बंद करके इसे ठंडा होने दे और अपने मनपसंद आकार में काट लें।

उन्‍होंने वीडियो शेयर करते हुए कैप्‍शन में लिखा, ''सिर्फ 3 चीजों से बना मिल्क केक, एक सुपर टेस्‍टी मिठाई है जिसे आप कभी भी घर पर बना सकती हैं। इस टेस्‍टी रेसिपी को आप भी जरूर नोट करके रखें।''

बनाने का तरीका

  • दूध गरम करें और उबाल आने दें। इसे चपटी बड़ी चम्‍मच से चलाते रहें और किनारों और तली को खुरचते रहें।
  • एक बार जब दूध लगभग 50% कम हो जाए तो इसमें सिरका डालें और हिलाएं। इसे लगातार चलाते और पकाते रहें ताकि दूध में दाने बन जाए।
  • याद रखें कि हम ऐसा बिल्‍कुल न करें कि हमारा दूध पूरी तरह से फट जाए और पनीर बन जाए, लेकिन इस बात का ध्‍यान रखना है कि दूध के ठोस पदार्थों को अनाज के रूप में अलग करना शुरू करने के लिए पर्याप्त रूप से विभाजित हो जाए।

इसे जरूर पढ़ें: सिर्फ 5 चीजों से दानेदार मिल्‍क केक घर में आसानी से बनाएं

  • इसे और 10 मिनट के लिए पकाएं और इसमें आधी चीनी डालें। 10 मिनट के बाद बाकी चीनी और घी डालें। तब तक पकाएं जब तक कि लिक्विड वाष्पित न हो जाए और दूध के ठोस पदार्थ एक साथ आने लगें।
  • इस लेवल पर मिल्क केक का रंग लाल होने लगेगा क्योंकि चीनी कैरामेलाइज़ होने लगेगी। जितना अधिक आप पकाएंगी उतना ही अधिक फज, नट्टी और ब्राउन मिल्क केक आपको मिलेगा। चुनाव पूरी तरह से आपका है कि आपको किस डिग्री की ब्राउनिंग की जरूरत है।
  • एक बार जब मिश्रण घी के छींटों से टाइट हो जाए तो आंच बंद कर दें। मिल्क केक को कम से कम 1 इंच की ऊंचाई वाले तवे पर निकाल लें। इसे पूरी तरह से ठंडा होने दें और फिर चौकोर या बार में काट लें और परोसें।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।