हरियाणा के ये 3 अचार देखते ही मुंह में आ जाएगा पानी, जानें रेसिपीज

भोजन के स्वाद में तड़का लगाना है तो भोजन के साथ अचार सर्व करना बहुत ज़रूरी है। वैसे तो भारत में हजारों किस्म के अचार मिलते हैं और हर अचार का स्वाद लाजवाब होता है। बिहार, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और पंजाब आदि कई राज्यों में अचार को बेहद ही पसंद किया जाता है। खासकर पंजाब में पराठे के साथ अचार न मिले तो फिर पराठे का स्वाद बेकार ही लगता है। पंजाब का पड़ोसी राज्य हरियाणा में भी कुछ इसी तरह है। यहां लोग अचार को खूब पसंद करते हैं। जब बात हरियाणा की हो रही है, तो ऐसे में हम आपको हरियाणा के कुछ बेहतरीन अचार की रेसिपीज बताने जा रहे हैं। अचार की इन रेसिपीज को एक बार ट्राई करने बाद यक़ीनन अन्य राज्यों के आचार को भूल जाएंगे, तो आइए जानते हैं इन रेसिपीज के बारे में।
आम का मीठा अचार
सामग्री
कच्चा आम-500 ग्राम , गुड़-300 ग्राम, तेल-1 कप, सौंफ-1 चम्मच, मेथी दाना-1 चम्मच, राई-1 चम्मच, लाल मिर्च पाउडर- 2 चम्मच, जीरा-1 चम्मच, हल्दी पाउडर-1/2 चम्मच, हींग-1/2 चम्मच, नमक-स्वादानुसार, धनिया पाउडर-1/3 चम्मच
बनाने का तरीका
- सबसे पहले आप आम को पीस में काटकर अच्छे से साफ कर लें।
- इसके बाद एक पैन में तेल गरम करके सौंफ, जीरा, मेथी दाना और अजवाइन को डालकर भून लें और ठंडा होने के बाद मिक्सर में डालकर पीस लें।
- अब एक अन्य पैन में तेल गरम करके अन्य सभी सामग्री को भून लें। ध्यान रहें गुड़ को छोड़कर भूनना है।
- इसके बाद पीसा हुआ मसाला और भूने हुए सामग्री को अच्छे से मिक्स करके जार में डालें।(घर पर बनाएं कटहल का अचार)
- मसाले को जार में डालने के आम और गुड़ के साथ सरसों तेल गरम करके डालें और 4-5 दिनों के लिए धूप में रख दें।
इसे भी पढ़ें:भुने प्याज से लेकर रायते तक, जानें प्याज से जुड़ी 5 कुकिंग टिप्स
टेंटी का अचार
सामग्री
टेंटी- 200 ग्राम, सरसों तेल-1/2 कप, मिर्च पाउडर-1/2 चम्मच, सौंफ पाउडर-1/2 चम्मच, नमक-स्वादानुसार, काली मिर्च पाउडर-1/2 चम्मच, हींग-1/2 चम्मच, हल्दी पाउडर-1/2 चम्मच, अजवाइन पाउडर-1/2 चम्मच
बनाने का तरीका
- सबसे पहले आप टेंटी के डंडल को तोड़कर साफ कर लें और एक दिन धूप में सूखा लें। अब अगले दिन एक जार में हल्का नमक और टेंटी रखकर 2 दिन के लिए छोड़ दें।
- इधर आप एक पैन में तेल गरम करके सरसों को अच्छे से भून लें और मिक्सर में डालकर अच्छे से पीस लें।
- इधर एक अन्य पैन में तेल, हींग, हल्दी पाउडर, पीसी हुई सरसों, नमक आदि अन्य सामग्री को डालकर और अच्छे से भून लें।
- अब जार में से टेंटी को निकालकर इस मसाले में डालें और कुछ देर भूनने के बाद गैस को बंद कर लें।
- ठंडा होने के बाद फिर से जार में रख दें और एक दिन के लिए धूप में रख दें।
इसे भी पढ़ें:बिस्किट्स और कुकीज़ को रखना है लंबे समय के लिए क्रिस्पी तो ऐसे करें स्टोर
हरी मिर्च का अचार
सामग्री
हरी मिर्च-400 ग्राम, मेथी दाना-1 चम्मच, राई-2 चम्मच, सौंफ-1 चम्मच, सरसों का तेल-1 कप, नमक-स्वादानुसार, अजवाइन- 1/2 चम्मच, लाल मिर्च पाउडर-1/2 चम्मच, अमचूर पाउडर-1/2 चम्मच
बनाने का तरीका
- सबसे पहले आप मिर्ची को पानी में साफ करके बीच में ऐसे काटे कि दो फाक हो जाए।
- इधर आप एक कढ़ाई में तेल गरम करके मेथी दाना, राई, अजवाइन और सौंफ को डालकर अच्छे से भून लें।
- अब एक अन्य पैन में तेल गरम करके सरसों के दाने और हींग को डालकर भून लें और ठंडा होने के बाद पीस लें।
- इसके बाद इन दोनों सामग्री को मिक्स करते हुए अमचूर पाउडर, नमक और मिर्च पाउडर को भी डालकर मिक्स कर लें।
- अब इसमें हरी मिर्च और एक कप गरम सरसों का तेल डालकर अच्छे से मिक्स कर लें और किसी जार में भरकर 1 दिन के लिए धूप में रख दें।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit:(@anuna.com,i.ytimg.com)
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।