
संस्कृति, इतिहास और परंपराओं के लिए जाना जाने वाला हरियाणा, भारत के सबसे खास राज्यों में से एक माना जाता है। हरियाणा का नाम ‘हरि’ यानी भगवान विष्णु से प्रेरित है। इसलिए इसे भगवान का घर भी माना जाता है। जिस राज्य के नाम का अर्थ ही भगवान से जुड़ा है, उसे धार्मिक और ऐतिहासिक दृष्टि से भी खास माना जाता है। यह वही जगह है, जहां महाभारत का महायुद्ध हुआ था, लेकिन यह जगह केवल युद्ध ही नहीं बल्कि आपने ऐतिहासिक इमारतों के लिए भी जाना जाता है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको हरियाणा के ऐतिहासिक स्मारकों के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे।
हरियाणा का यह मकबरा देश के प्रसिद्ध सूफी स्थलों में से एक माना जाता है। यह पानीपत में स्थित है। यहां हर धर्म और वर्ग के लोग आते हैं। आप पानीपत में है, तो यहां आ सकती हैं। उनका मकबरा पानीपत शहर के बीचों बीच स्थित है। इसकी इमारत मुगल शैली की झलक दिखाती है। सूफी कव्वालियां, इत्र की खुशबू और चादर चढ़ाने की रस्म के बारे में आप यहां जान सकती हैं।

इसे भी पढे़ं- नारनौल का धोसी पहाड़ क्यों है इतना फेमस, जानें इसके बारे में सब कुछ
यह स्मारक हरियाणा के भिवानी में स्थित है। यह इमारत तारे के आकार का बना हुआ है। यह हरियाणा में शांति, आध्यात्मिकता और अनोखी वास्तुकला के लिए जाना जाता है। बहुत से लोग इस जगह के बारे में नहीं जानते हैं, अगर आप एक बार यहां जाएंगी, तो बार-बार आपका जाने का मन होगा। इस पूरे स्मारक की ऊंचाई लगभग 88 फीट है, और यह सुंदर सफेद संगमरमर से बनाया गया है, इसलिए दिखने में बेहत सुंदर लगता है। यह हरियाणा के फेमस एतिहासिक स्मारक में से एक है।
इसे भी पढ़ें- इन 5 आसान तरीकों से ट्रेकिंग के लिए खुद को करें तैयार
यह गुरुग्राम में स्थित है। कुतुब खान का मकबरा, जो मुगलकालीन स्थापत्य कला का शानदार उदाहरण पेश करता है। माना जाता है कि यह मकबरा 16वीं शताब्दी का बनाया गया था। लाल बलुआ पत्थर और संगमरमर को जोड़कर बनाया गया था। यह स्मारक गोल आकार में बना है, जिसके ऊपर एक शानदार गुंबद बना हुआ है। दीवारों पर नक्काशी और डिजाइन आकर्षित है।

इसके अलावा आप हिसार में लाट की मस्जिद , नूह में शेख मूसा की मजार और हिसार के दरगाह चार कुतुब भी जा सकती हैं। यहां की इमारते हरियाणा समृद्ध इतिहास को दर्शाती है।
हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik, haryana tourism
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।