प्रेशर कुकर में भी बना सकते हैं यह स्वीट्स, जानें आसान रेसिपी  

आज हम आपके लिए कुकर में स्वीट्स बनाने की आसान रेसिपी लेकर आए हैं, जिसे आप त्योहारों के मौके पर बना सकती हैं। 
Updated:- 2021-10-26, 18:30 IST
sweets recipes in pressure cooker

भारत अपनी परंपराओं और स्वादिष्ट व्यंजनों के लिए जाना जाता है। हर राज्य की अपनी अलग संस्कृति और खान-पान है। यहां हर उत्सव को खास तरीके से मनाया जाता है, कई पारंपरिक व्यंजन भी बनाए जाते हैं। अब दीपावली का त्योहार भी आने वाला है। त्योहार के मौके पर सभी के घरों में मिठाइयां बनने लगती हैं। लेकिन ज्यादातर महिलाओं के पास टाइम मिठाईयां बनाने का टाइम नहीं होता है, तो अब आप परेशान ना हो क्योंकि आज हम आपके लिए ऐसी रेसिपी लेकर आए हैं, जिसे आप आसानी से कुकर में भी बना सकती हैं।तो आइए जानते हैं..

खीर

kheer and kesari bhaat

त्योहारों का मौसम आते ही घर की रसोई में तरह-तरह के पकवान बनने लगते हैं। खासतौर पर दिवाली के त्योहार पर मिठाइयां बहुत बनाई जाती हैं, क्‍योंकि इस पर्व पर घर में मेहमानों आना-जाना लगा रहता है।ऐसे में सबसे आसान और टेस्टी मिठाई की बात की जाए, तो खीर से अच्‍छा और क्या हो सकता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि खीर एक ऐसा व्यंजन है, जिसे हर त्योहार पर बनाया जाता है। लेकिन क्या आपको पता है कि आप खीर को कुकर में भी बना सकती हैं, कैसे आइए जानते हैं..

सामग्री

  • फुल क्रीम दूध -1 लीटर
  • चावल- 1/2 कप
  • चीनी-1/2 कप
  • किशमिश-10-15
  • हरी इलायची-1
  • घी - 2 चम्मच
  • बादाम और काजू- 10-12 टुकड़ों में कटे हुए
  • केसर-5 -6 धागे

विधि

  • खीर बनाने के लिए सबसे पहले चावल को लगभग 15 मिनट के लिए पानी में भिगोकर रख दें। थोड़ी देर बाद चावल को छन्नी में छानकर पानी से अलग कर दें।
  • गैस पर कुकर रखें और उसे गरम होने दें। कुकर जब गरम अच्छी तरह से हो जाए, तब उसमें थोड़ा-सा घी डालें। फिर घी में चावल डालकर थोड़ी देर के लिए चावल को भून लें। (रामदाने की स्‍वादिष्‍ट खीर)
  • जब चावल हल्का से भुन जाए, तब इसमें दूध डालें और कुकर का ढक्कन बंद करके रख दें। जब एक सीटी आ जाए तब आंच को धीमा कर दें।
  • अब कुकर की स्टीम निकाल दें और खीर को सर्विंग स्पून से अच्छी तरह से मिला लें। अब इसमें चीनी डाल दें और चीनी को अच्छी तरह से मिक्स कर लें।
  • एक कढ़ाही में थोड़ा-सा घी डालें और घी में काजू और बादाम को हल्का- सा रोस्ट कर लें। जब काजू और बादाम अच्छी तरह से रोस्ट हो जाए, तो इसे खीर में डालकर अच्छी तरह से सर्विंग स्पून से मिक्स करें। आपकी खीर तैयार है।
  • आप इसे थोड़ी देर के लिए फ्रिज में रख दें। इस आसान तरीके से आप बहुत ही कम समय में स्वाद से भरी खीर बना सकती हैं और दिवाली में इस खीर का भरपूर मज़ा उठा सकती हैं।

इसे ज़रूर पढ़ें-Utsav Recipes : आसान है घर पर केसर मूंग दाल बर्फी बनाना, जानें रेसिपी

केसरी भात

kheer recipe in hindi

इस त्योहारा के मौसम में लगभग सभी लोगों के घरों में कुछ ना कुछ मीठा बनता ही है। इस बार आप मीठे में कुछ डिफरेंट ट्राई कर सकती हैं। यह स्वादिष्ट साउथ इंडियन डिजर्ट है, जिसे लोग ज्यादातर त्योहारों के मौके पर बनाते हैं। आप इस डिजर्ट को आसानी से कुकर में भी बना सकती हैं, कैसे आइए जानते है..

सामग्री

  • 4-केसर
  • 2 कप-बासमती चावल, भिगोया हुआ
  • 2 टेबल स्पून- घी
  • 2 टेबल स्पून- किशमिश
  • 7-8 काजू
  • 8 टेबल स्पून- चीनी
  • 1/2 टी स्पून- इलायची पाउडर

विधि

  • केसरी भात बनाने के लिए सबसे पहले भात बनाने के लिए केसर को गर्म पानी में केसर को भिगोकर रख दें। (केसरिया भात हो जाती है चिपचिपी तो इन ट्रिक्स से बनाएं खिली-खिली)
  • एक कढ़ाही में थोड़ी घी गरम कर लें और किशमिश, काजू को अच्छी तरह से भून लें। फिर इसे एक बाउल में निकालकर साइड में रख दें।
  • अब कुकर में घी डालें और गर्म कर लें। अब इसमें केसर का पानी डालें और चावल को डाल दें। अब कुकर को बंद कर दें।
  • जब एक सीटी आ जाए, तो इसमें चीनी डाल दें और थोड़ी देर के लिए चावल को पकने दें। अब इसमें इलाइची पाउडर डाल दें और अच्छी तरह मिक्स कर लें।
  • अब इसे किशमिश, काजू डालकर गर्मा-गर्म सर्व करें। बस आपकी केसरी भात तैयार है।

इसे ज़रूर पढ़ें- बेसन के लड्डू बनाते वक्त न करें ये गलतियां

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit- (@Freepik and google)

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।