10 मिनट में बनाएं आम के 3 तरह के अचार, जानें आसान रेसिपीज

Mango Pickle Recipes: समर सीजन चल रहा है और इस मौसम में आम का सेवन काफी मात्रा में किया जाता है। इस मौसम में बाजार में आपको कई वैरायटी के आम मिल जाएंगे। क्योंकि आम को फलों का राजा कहा जाता है। हालांकि, आम की कई रेसिपीज लोकप्रिय है, लेकिन इन दिनों यकीनन हर घर में आमरस, आमपना और मैंगो शेक बन रहा होगा।
साथ ही, आम की चटनी, आम का अचार, मीठा या खट्टा अचार, आम की खीर, आम की आइसक्रीम आदि कुछ ऐसी रेसिपीज हैं जो आमतौर पर लोग घरों पर बनाते हैं। लेकिन कई महिलाओं को आम का अचार सिर्फ इसलिए पसंद नहीं करती क्योंकि इसे बनाने में काफी टाइम लगता है।
लेकिन अगर आपसे कहा जाए कि आप आम का अचार केवल 10 मिनट में तैयार कर सकती हैं। चलिए आज हम आपको आम के अचार की 3 तरह की आसान रेसिपी साझा कर रहे हैं, जिसे आप घर पर ही बहुत कम समय में बना सकती हैं।
आम और लाल मिर्च का अचार-

आप घर पर आम और लाल मिर्च की मदद से 10 मिनट में बेहतरीन आम का अचार बना सकती हैं। बता दें कि इस आम के अचार को केरल काफी पसंद किया जाता है, जिसे बनाना बहुत ही आसान है, कैसे आइए जानते हैं। (आम का अचार बनाने की रेसिपी कुणाल कपूर से जानें)
सामग्री
- 3-4- कच्चे आम के टुकड़े
- 4 छोटे चम्मच- कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर
- 1 छोटा चम्मच- मेथी दाना
- 1 छोटा चम्मच- हल्दी पाउडर
- 8-10- करी पत्ते
- आधा कप- सरसों का तेल
- 2 चम्मच-राई
- 1/2 छोटा- चम्मच हींग
- स्वादानुसार- नमक
बनाने का तरीका-
- अचार बनाने के लिए सबसे पहले आप आम को काटकर सुखा लें। ध्यान रहे इसमें पानी बिलकुल न बचा हो। इसके बाद उन्हें छील लें।
- अब आम को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें। बता दें कि आम के टुकड़े जितने छोटे कर सकती हैं उतने छोटे कर लें।
- अब आम के टुकड़ों को एक प्लेट में निकाल लें और फिर इसमें हल्दी पाउडर, लाल मिर्च और नमक डाल दें।
- फिर सभी सामग्री को अच्छी तरह से मिक्स कर लें ताकि मसाला अच्छी तरह के मिक्स हो जाए।
- अब गैस पर एक पैन रखें और तेल गर्म करें फिर इसमें राई, मेथी दाने और हींग डालें।
- अब इसमें करी पत्ता डालें और इसे लगभग 1-2 सेकंड तक पकने दें और गैस बंद कर दें।
- अब आम के टुकड़ों को एक शीशे के जार में डालें और फिर इसमें ये तड़का डाल दें। ठंडा होने दें और सर्व करें।
इसे ज़रूर पढ़ें-आम का भी बन सकता है मुरब्बा, इन स्टेप्स को फॉलो कर घर पर ही बनाएं
आम और धनिया का अचार-

आप सौंफ और धनिया की मदद से आम का ड्राई या फिर तेल का अचार बना सकती हैं। इसके लिए आपको ज्यादा मेहनत करने की भी जरूरत नहीं होगी। बस आपको धनिया के साथ कुछ मसालों की जरूरत होगी, कैसे आइए जानते हैं।
सामग्री-
- 2 कप- कच्चा आम
- 1- सूखी लाल मिर्च
- 1 कप- सौंफ और धनिया
- मुट्ठी भर- कटा हुआ करी पत्ता
- 1/2 छोटा चम्मच- हींग
- नमक- स्वादानुसार
- 1 बड़ा चम्मच- सरसों के बीज
बनाने की तरीका-
- आम का अचार बनाने के लिए सबसे पहले आप आम को छोटे टुकड़ों में काट लें।
- इसे सूखने के लिए रख दें। फिर एक बाउल में सौंफ, धनिया, करी पत्ता, हींग, नमक, सरसों के बीज आदि डाल दें।
- फिर इसे मिक्सर में पीस लें और साइड में रख दें। (आम की ये 2 टेस्टी रेसिपीज)
- अब एक पैन में तेल गर्म करें फिर हींग डाल दें और गैस बंद कर दें।
- फिर एक शीशे की बोतल में आम के टुकड़ों को डालें। अब इसमें मसाला डाल दें और अच्छी तरह से मिक्स कर लें।
- अब जार में गर्मागर्म तेल डालें और कुछ देर ऐसी ही छोड़ दें। बस आपका आम का आचार तैयार है।
आम का मीठा अचार-

आप घर पर कच्चे आम की मदद से खट्टा-मीठा अचार तैयार कर सकती हैं। जी हां, आप आम से न सिर्फ खट्टा बल्कि तीखा अचार भी तैयार कर सकती हैं। इसके लिए बस आपको थोड़ी मेहनत करनी पड़ेगी लेकिन ये अचार कुछ देर में तैयार हो जाएगा, कैसे आइए जानते हैं।
सामग्री-
- 1 किलो- कच्चा आम
- 11/2 किलो- चीनी
- 150 ग्राम- नारियल
- 5-6- केसर
- 1 ग्लास- पानी
इसे ज़रूर पढ़ें-घर पर बनाएं आम और पुदीने की मीठी चटनी, जानिए बनाने का तरीका
बनाने का तरीका-
- आम का मीठा अचार बनाने के लिए सबसे पहले आप आम को धोकर छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें।
- अब एक कढ़ाही में पानी और चीनी डाल दें। फिर इसे मीडियम आंच में पका लें और लगभग 10 मिनट तक पकने दें।
- फिर इसमें आम और अन्य सामग्री भी डाल दें। जब आम का रंग बदल जाए तो इसमें केसर डाल दें और अच्छी तरह से मिला लें।
- इसे ठंडा करें और डिब्बे में भर लें। बस आम का मीठा अचार तैयार है। आप रोज इसे खाने के साथ या फिर खाली ही खा सकते हैं।
उम्मीद है कि आपको आम के अचार की ये रेसिपीज पसंद आई होंगी। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- (@Freepik)
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।